जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा

masood-profile-pkg-1909-vp-00_09_21_14-still001-580x395इस्लामाबाद/नई दिल्ली: खुफिया रिपोट्स में उरी हमले के पीछे आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है और इस हमले का मास्टर माइंड कोई और नहीं जैश का सरगना मसूद अजहर है. ये वही मसूद अजहर है जिसने पठानकोट एयरबेस पर भी हमला करवाया था और साल 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उसे रिहा किया था. मसूद अजहर इस वक़्त पाकिस्तान में है और खुलेआम भारत विरोधी काम करता है.

जैश-ए-मोहम्मद नाम के इस आतंकी की फैक्ट्री को चलाता है मसूद अजहर. उसी की आतंक की फैक्ट्री आतंकियों ने उरी में 17 जवानों की जान लेकर देश पर बहुत बड़ हमला किया.

मसूद अजहर वही जिसे 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद भारत को रिहा करना पड़ा था. तब भारत की मजबूरी थी क्योंकि इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के 178 यात्रियों को सही सलामत आतंकियों के कब्जे से छुड़ाना था.

मसूद अजहर छूट गया लेकिन उसके बाद मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ जो जंग छेड़ी वो आज तक खत्म नहीं हुई है. भारत के चंगुल से छूटते ही मसूद ने जैश-ए-मोहम्मद बनाया औऱ फिर भारत के खिलाफ जहर और जंग का एलान कर दिया.

छूटने के दो साल में ही मसूद अजहर ने 2001 में संसद पर हमला करके एहसास कराया कि उसे छोड़ना कितनी बड़ी भूल थी.

संसद हमले के बाद मसूद ने इसी साल भारत के खिलाफ नए सिरे से आतंकी हमले को अंजाम देना शुरू किया. पठानकोट एयरबेस पर हमला मसूद के आतंकियों ने किया. 7 महीने के बाद फिर मसूद ने उरी में सेना मुख्यालय पर हमला करके खुद anको भारत का दुश्मन नंबर एक साबित कर दिया है.

पठानकोट हमले के बाद भारत ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश की लेकिन चीन ने सबूतों को नाकाफी मानते हुए अड़ंगा लगा दिया.

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा Read More

निफ्टी 8800 के ऊपर बंद, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा

bse_building_240बाजार ने हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की है, लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद आज थकावट हावी हो गई। सेंसेक्स सपाट होकर बंद हुआ है, तो निफ्टी 8800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में निफ्टी 8825 के करीब पहुंचा था, तो सेंसेक्स ने 28700 के ऊपर दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 8800 के ऊपर जरूर बंद हुआ है, लेकिन सेंसेक्स 28650 के नीचे आ गया।

 

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज अच्छी खरीदारी का माहौल रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक बढ़कर 13130 के ऊपर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 12830 के आसपास बंद हुआ है।

 

मेटल, रियल्टी और आईटी शेयरों ने आज बाजार को सहारा देने का काम किया। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.4 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.6 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी बढ़कर 19900 के ऊपर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा है। हालांकि एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।

 

अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 35.5 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28634.5 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28.5 अंक यानि करीब 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 8808 के स्तर पर बंद हुआ है।

 

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में इंडसइंड बैंक, अरबिंदो फार्मा, टीसीएस, टाटा पावर, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया और ओएनजीसी 3-1.1 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, भारती इंफ्राटेल, हीरो मोटो और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयर 1.5-0.9 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं।

 

मिडकैप शेयरों में एमआरएफ, यूनाइटेड ब्रुअरीज, टाटा कम्यूनिकेशंस, अशोक लेलैंड और एमआरपीएल सबसे ज्यादा 6.4-3.9 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में शार्प इंडिया, अनु फार्मा, पॉलिप्लेक्स कॉर्प, विपुल और अर्शिया सबसे ज्यादा 20-13.5 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।

 

 

Source: CNBC

निफ्टी 8800 के ऊपर बंद, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा Read More

बॉक्स ऑफिस: नहीं डरा पाई ‘राज रीबूट, भारी पड़ी ‘पिंक’

collage_650_091916030138शुक्रवार को रिलीज हुई दो बड़ी फिल्म ‘राज रीबूट’ और ‘पिंक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. लेकिन महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ के आगे इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रीबूट’ फीकी पड़ गई है.

‘पिंक’ ने भारत में पहले दिन 4.32 करोड़ और ‘राज रीबूट‘ ने 6.30 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन ‘राज रीबूट’ की कमाई में गिरावट आई, फिल्म ने 5.49 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘पिंक’ ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ की कमाई की. ‘पिंक’ का रविवार कलेक्शन 9.54 करोड़ रुपये रहा और फिल्म ‘राज रीबूट’ का रविवार की कमाई 6.30 करोड़ रही.

दोनों फिल्मों की कुल कमाई की अगर बात करें तो इंडियन मार्केट में ‘पिंक’ की कुल कमाई 21.51 करोड़ रुपये रही. इमरान की फिल्म ‘राज रीबूट’ की कमाई की रफ्तार धीमी रही, भारतीय बाजार में फिल्म ने 18.09 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ‘ ‘पिंक’ की कमाई शुक्रवार 4.32 करोड़, शनिवार 7.7.65 करोड़, रविवार 9.54 करोड़, कुल 21.51 करोड़ रुपये |

 

source : Aaj Tak

बॉक्स ऑफिस: नहीं डरा पाई ‘राज रीबूट, भारी पड़ी ‘पिंक’ Read More

शिवपाल ने CM अखिलेश के 7 समर्थक नेताओं को पार्टी से किया आउट, जाने अब तक का सियासी घटनाक्रम

l_1-1474274503लखनऊ।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) में मचा घमासान के थमने के बजाए उसके एक बार फिर तेज होने की आशंका बढ गई है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 7 समर्थकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। निष्कासित सात युवा नेताओं में तीन राज्य विधान परिषद के सदस्य और चार युवा संगठनों के अध्यक्ष हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने यहां बताया कि पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं में विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव, आनन्द भदौरिया और संजय लाठर शामिल हैं। निष्कासित नेताओं में मुलायम यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष गौरव दुबे, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव और युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव शामिल हैं।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही शिवपाल यादव ने महासचिव और राज्यसभा में पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के भांजे अरविन्द यादव और अखिलेश कुमार उर्फ चांदगीराम को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अरविन्द यादव विधान परिषद सदस्य हैं जबकि चांदगीराम मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव इटावा में सैफई के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं।

 

पार्टी के इन युवा नेताओं को निष्कासित करने के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि ‘नेताजी’ के आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जो भी गलत काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, चाहे वह परिवार का ही सदस्य क्यों न हो। यादव ने कहा कि संगठन अनुशासन से चलता है। विवाद यदि कोई होता है तो उसे सुलह-समझौते से हल किया जाता है। अनुशासन तोडने की अनुमति किसी को नहीं है।

गौरतलब है कि गत शनिवार को युवा संगठनों के कई नेताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन देकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की थी। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के घर के सामने भी नारेबाजी की थी। सांसद अमर सिंह को पार्टी से बाहर करने की मांग की थी। कुछ लोगों ने अमर सिंह का पुतला भी फूंका था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद रामगोपाल यादव ने पार्टी के विवाद के लिए अमरसिंह को जिम्मेदार ठहराया था।

पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपने घर के बाहर हुए प्रदर्शन को काफी गंभीरता से लिया था और इस पर कडी नाराजगी जताई थी। उनके घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई थी। विधान परिषद सदस्य आनन्द भदौरिया ने मुलायम सिंह यादव से पार्टी नेतृत्व को युवाओं को सौंपने की मांग तक कर डाली थी। पार्टी में राजनीतिक संकट गत 12 सितम्बर से ही गहराना शुरु हो गया था। उस दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से दो मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर ङ्क्षसह को बर्खास्त कर दिया था।

दूसरे ही दिन मुख्य सचिव दीपक सिंघल को हटा दिया। सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह यादव ने दीपक सिंघल को फिर से मुख्य सचिव बनाने के लिए कहा। दीपक सिंघल को फिर से मुख्य सचिव नहीं बनाये जाने पर मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को हटाकर शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

इससे झल्लाकर मुख्यमंत्री ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, सहकारिता और राजस्व जैसे अहम मंत्रालय छीन लिए। उनके पास केवल परती भूमि विकास विभाग रखा हालांकि थोडी देर बाद उन्हें समाज कल्याण विभाग भी सौंप दिया। सपा में मचे घमासान को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक बैठकों का दौर चला। चार दिन की चुप्पी के बाद मुलायम सिंह यादव ने मुंह खोला और कहा कि जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।

इस बीच, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव ने एक स्वर से कहा, ‘नेताजी का निर्णय सर्वोपरि है। उनका आदेश परिवार में कोई काट ही नहीं सकता।’ इस सबके बीच, पार्टी में एक जुटता दिखाने के लिए मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को दोपहर के भोजन के लिए शिवपाल सिहं यादव के घर भेजा, लेकिन बकौल मुख्यमंत्री वह केवल चाय पीकर वापस आ गये।

पार्टी में सबकुछ ठीक दिखने के लिए मुलायम सिंह यादव ने गत शनिवार को अखिलेश यादव के समर्थन में सडकों पर उतरे युवकों को खूब खरी खोटी सुनायी। उन्होंने कहा कि पार्टी को उन्होंने खून से सींचकर इस मुकाम तक पहुंचाया है। इसमें शिवपाल सिंह समेत कई लोगों ने अहम भूमिका अदा की है। अपने जीतेजी पार्टी और परिवार को टूटने नहीं देंगे। इसके लिए वह हरसम्भव कोशिश करेंगे। मुलायम सिंह के कडे रुख के बावजूद तलवारें म्यान में चली गयीं दिखती हैं लेकिन घटनाक्रम बताते हैं कि मौका मिलते ही तलवारें फिर खिंच जाने की आशंका है ।

 

 

Source: Patrika news

शिवपाल ने CM अखिलेश के 7 समर्थक नेताओं को पार्टी से किया आउट, जाने अब तक का सियासी घटनाक्रम Read More

भारत के खिलाफ वनडे में खेलेगा ये खतरनाक बैट्समैन, किवी टीम में शामिल

kori_anderson_ge_190916वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया। टखने में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले अनुभवी फास्ट बॉलर टिम साउथी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जबकि टेस्ट टीम में शामिल हेनरी निकोल्स को टीम में जगह नहीं मिली है।

कौन हुआ इन और कौन आउट

16 अक्टूबर से धर्मशाला में शुरू हो रही सीरीज के लिए बल्लेबाज एन्टॉन डेविच, आलराउंडर जिमी नीशाम और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग की टीम में वापसी हुई है। एंडरसन ने न्यूजीलैंड की ओर से पिछला वनडे भारत में वर्ल्ड टी20 के दौरान खेला था, लेकिन इसके बाद पीठ में चोट के कारण जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे।

साबित की फिटनेस

पिछले हफ्ते क्राइस्टचर्च में एमर्जिंग एकादश के खिलाफ न्यूजीलैंड एकादश की ओर से तीन मैचों में खेलकर उन्होंने अपनी फिटनेस साबित की।

कुछ ऐसी है टीम

केन विलियम्सन (कप्तान), कोरी एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, डॉग ब्रेसवेल, एन्टॉन डेविच, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, जेम्स नीशाम, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर, बीजे वॉटलिंग।

 

 

 

source: IBN

भारत के खिलाफ वनडे में खेलेगा ये खतरनाक बैट्समैन, किवी टीम में शामिल Read More

जमानत मामले में शहाबुद्दीन को SC से फौरी राहत, HC के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

shahbudin_091916081605जमानत पर रिहा हुए पूर्व आरजेडी सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत मिली है. सोमवार को कोर्ट ने शहाबुद्दीन को हाई कोर्ट से मिली जमानत पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि वह याचिका पर आरजेडी नेता का पक्ष भी जानना चाहती है. मामले की सुनवाई सोमवार 26 सितंबर को फिर होगी.

कोर्ट ने कहा कि वह शहाबुद्दीन का भी पक्ष सुनना चाहती है. कोर्ट ने शहाबुद्दीन को नोटिस जारी कर जल्द प्रतिक्रिया मांगी है. शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने के लिए बिहार सरकार और प्रशांत भूषण ने याचिका दायर की थीं. प्रशांत भूषण ने चंदा बाबू की ओर से याचिका दायर की थी.

जेल जाने को तैयार शहाबुद्दीन
शहाबुद्दीन ने इन याचिकाओं पर कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनकी जमानत रद्द करता है तो वो जेल जाने को तैयार हैं. ‘आज तक/इंडिया टुडे’ से बातचीत में शहाबुद्दीन ने खुद को कानून और न्यायपालिका का सम्मान करने वाला इंसान बताया. चंद्रकेश्वर प्रसाद के तीन बेटों की हत्या के पीछे कथित तौर पर शहाबुद्दीन का हाथ बताया जा रहा है. उधर, सीवान प्रशासन ने भी बिहार सरकार को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शहाबुद्दीन के जेल से लौटने के बाद से सीवान में दहशत का माहौल है.

शहाबुद्दीन ने कहा, ‘ये कोर्ट का मामला है. कोर्ट ने ही मुझे जमानत दी है. अगर कोर्ट मुझे दोबारा जेल जाने के लिए कहता है तो मैं तैयार हूं. ये मेरे लिए मुद्दा नहीं है. आखिर क्यों नहीं मैं जेल जाऊंगा. मैं कानून का पालन करने वाला देश का नागरिक हूं.’

जेल से लड़ा चुनाव, अस्पताल में लगाया था दरबार
1999 में एक सीपीआई (एमएल) कार्यकर्ता के अपहरण और संदिग्ध हत्या के मामले में शहाबुद्दीन को लोकसभा 2004 के चुनाव से आठ माह पहले गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन चुनाव आते ही शहाबुद्दीन ने मेडीकल के आधार पर अस्पताल में शिफ्ट होने का इंतजाम कर लिया. अस्पताल का एक पूरा फ्लोर उनके लिए रखा गया था. जहां वह लोगों से मिलते थे, बैठकें करते थे. चुनाव तैयारी की समीक्षा करते थे. वहीं से फोन पर वह अधिकारियों, नेताओं को कहकर लोगों के काम कराते थे. अस्पताल के उस फ्लोर पर उनकी सुरक्षा के भारी इंतजाम थे.

हालात ये थे कि पटना हाई कोर्ट ने ठीक चुनाव से कुछ दिन पहले सरकार को शहाबुद्दीन के मामले में सख्त निर्देश दिए. कोर्ट ने शहाबुद्दीन को वापस जेल में भेजने के लिए कहा था. सरकार ने मजबूरी में शहाबुद्दीन को जेल वापस भेज दिया लेकिन चुनाव में 500 से ज्यादा बूथ लूट लिए गए थे. आरोप था कि यह काम शहाबुद्दीन के इशारे पर किया गया था. लेकिन दोबारा चुनाव होने पर भी शहाबुद्दीन सीवान से लोकसभा सांसद बन गए थे. लेकिन उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले जेडी (यू) के ओम प्रकाश यादव ने उन्हें कड़ी टक्कर दी थी. चुनाव के बाद कई जेडी (यू) कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी.

हत्या और अपहरण के मामले में हुई उम्रकैद
साल 2004 के चुनाव के बाद से शहाबुद्दीन का बुरा वक्त शुरू हो गया था. इस दौरान शहाबुद्दीन के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए. राजनीतिक रंजिश भी बढ़ रही थी. नवंबर 2005 में बिहार पुलिस की एक विशेष टीम ने दिल्ली में शहाबुद्दीन को उस वक्त दोबारा गिरफ्तार कर लिया था जब वह संसद सत्र में भागेदारी करने के लिए यहां आए हुए थे. दरअसल उससे पहले ही सीवान के प्रतापपुर में एक पुलिस छापे के दौरान उनके पैतृक घर से कई अवैध आधुनिक हथियार, सेना के नाइट विजन डिवाइस और पाकिस्तानी शस्त्र फैक्ट्रियों में बने हथियार बरामद हुए थे. हत्या, अपहरण, बमबारी, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली करने के दर्जनों मामले शहाबुद्दीन पर हैं. अदालत ने शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

 

 

source: Aaj Tak

जमानत मामले में शहाबुद्दीन को SC से फौरी राहत, HC के आदेश पर रोक लगाने से इनकार Read More

उरी हमले पर मोदी के घर पर बैठक, ‘पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश’

2137नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के मुख्यालय पर रविवार की सुबह हुए आतंकी हमले के बाद देश गुस्से में है. इस हमले से कैसे निपटा जाए और इसका जवाब कैसे दिए जाए इसे लेकर प्रधानमंत्री ने अपने घर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंक्षी मनोहर पार्रिकर और दूसरे बड़े आला अधिकारियों के साथ बैठक की.

बड़ी बैठक के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश दिया, पाकिस्तान के खिलाफ सबूत देगा भारत.

इस बैठक में सभी रणनीति पर चर्चा हुई. सेना प्रमुख ने पीएम को बताया कि सेना किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है.

इस बैठक में एनएसए, आईबी चीफ, डीजीएमओ, गृह सचिव और रक्षा सचिव मौजूद थे.

इससे पहले, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के हाथ के सबूत हैं और सोच समझकर होगी कार्रवाई.

LIVE UPDATE:

# पीएम मोदी के घर उरी हमले को लेकर हो रही बैठक खत्म हो गई है.

# उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर बड़ी बैठक हो रही है. बैठक में राजनाथ, मनोहर पर्रिकर शामिल हैं

# रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंपी

# राजनाथ सिंह के आवास पर जारी हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है. 11.45 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे.

# योग गुरू बाबा रामदेव कोलकाता में हैं. उन्होंने उरी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. रामदेव ने कहा, “अब पाकिस्तान पर हमले के वक्त आ गया है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.”

# बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं

# बैठक में शामिल होने के लिए आईबी चीफ, सेना अध्यक्ष और डीजीएमओ पहुंच चुके हैं.

# राजनाथ सिंह के आवास पर मीटिंग जारी है

आपको बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 19 जख्मी हुए हैं, जिनमें 8 की हालात काफी नाजुक है. आज शहीद 17 जवानों को श्रीनगर में सेना के बादामी बाग कैंप में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह ने रविवार को कहा कि ये हमला पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया है और इस संगठन के 12 आतंकी अब भी जम्मू-कश्मीर में घूम रहे हैं. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उरी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के साफ संकेत हैं.

राजनाथ की हाईलेवल मीटिंग

गृह मंत्री ने अपने आवास पर 10 बजे मीटिंग बुलाई है, उसमें गृह सचिव, रक्षा सचिव, एनएसए, आईबी, रॉ, सीआरपीएफ के डीजी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में रक्षा मंत्री पर्रिकर भी शामिल होंगे.

मोदी को देंगे रिपोर्ट

उरी हमले के तुरंत बाद रक्षा मंत्री पर्रिकर ने श्रीनगर और उरी का दौरा किया. अब वो दिल्ली लौट चुके हैं. आज पर्रिकर इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट देंगे.

3 मिनट में 17 ग्रेनेड, 17 जवान शहीद , उरी हमले की पूरी कहानी

रात को जब जवान अपने बैरक में सो रहे थे तभी आतंकियों ने सेना के 12 ब्रिगेड के इस कैंप पर हमला किया . एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी इस तरह की कटीली तारों को काट कर अंदर दाखिल हुए थे . कैंप के तीन तरफ से इस तरह का नाला है जिसे पार कर आतंकी यहां पहुंचे और फिर दीवार के ऊपर लगी कटीली तारों को काटकर अंदर घुस गये .

सुबह करीब पांच बजे का वक्त जब कैंप के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में घुसते ही आतंकियों ने पहले तीन मिनट में 17 ग्रेनेड फेंके . और फिर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे . आतंकियों ने जिस वक्त जवानों पर हमला किया वो वक्त ड्यूटी की अदला बदली का था . कुछ जवान सुबह ड्यूटी ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे थे जबकि कुछ जवान बैरक में सो रहे थे .

 

जवानों के पास नहीं था कोई हथियार

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर जाने वाले जवान तेल के टैंक से गैलन में डीजल भर रहे थे . इस वक्त उनके पास कोई हथियार भी नहीं था और फिर आतंकियों ने इसी समय जो ग्रेनेड फेंके उससे बैरक और टेंट के डेढ़ सौ मीटर एरिए में आग लग गई .

आसमान में उठता ये काला धुआं उसी का बताया जा रहा है . इसी आग में 13 जवान जिंदा जल गए . जबकि 32 जवान आग में जख्मी भी बताये जा रहे हैं .आतंकियों के पास मिले नक्शे के मुताबिक वो पूरी प्लानिंग के साथ इस एरिया में घुसे थे. उनकी मंशा बिना हथियार वाले जवानों को ही निशाना बनाने की थी. सोए हुए जवानों के बाद एडमिनिस्ट्रेटिव एरिया के पास मेडिकल यूनिट को आतंकी निशाना बनाना चाहते थे.  इसके बाद उनका प्लान अधिकारियों के मेस में घुस कर तबाही मचाने का था|

 

उरी हमले में जख्मी एक और जवान शहीद, अब तक कुल 18 जवान शहीद

19 साल के जवान की बहादुरी के आगे आतंकियों ने घुटने टेके

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और बाकी जो सामान मिले हैं उसको देखने से लगता है कि आतंकी लंबी लड़ाई की तैयारी के साथ घुसे थे . लेकिन 19 साल के एक डोगरा रेजीमेंट के जवान की बहादुरी के आगे आतंकियों ने कुछ घंटों में ही घुटने टेक दिये . जिस जवान ने बहादुरी के साथ एक आतंकी को काबू में ले लिया उसे भी गोली लगी है .

इसी जवान की बहादुरी की बदौलत बाकी के तीन आतंकियों को भी जवानों ने एक कोने में कैद कर दिया . सभी आतंकी मारे गये लेकिन इस जगह पर मुठभेड़ में चार जवान आतंकियों की गोली से शहीद भी हो गये

source: एबीपी न्यूज़

उरी हमले पर मोदी के घर पर बैठक, ‘पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश’ Read More

दिल्ली: LG से मिलने पहुंचे डिप्टी CM सिसोदिया पर फेंकी गई स्याही, हिरासत में लिया गया आरोपी

afsदिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एलजी हाउस के बाहर स्याही फेंकी गई है. सिसोदिया रविवार देर रात फिनलैंड दौरे से लौटे हैं. वह राज्य में डेंगू-चिकनगुनिया के बढ़ते मामले पर उपराज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|

एलजी हाउस के बाहर जब मनीष सिसोदिया प्रेस से बात कर रहे थे, तभी नाराजगी जाहिर करते हुए बृजेश शुक्ला नाम के शख्स ने उन पर अचानक स्याही फेंक दी. इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि विरोधि‍यों के पास न तो कोई मुद्दा और ना ही कोई काम, वो सिर्फ स्याही फेंकना जानते हैं. हम हेल्थ और शिक्षा में सुधार कर देंगे|

गौरतलब है‍ कि राज्य में चिकनगुनिया से 15 से अधि‍क लोगों की मौत हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री एजुकेशन संबंधी टूर पर फिनलैंड गए थे. जिस पर एलजी नजीब जंग ने उन्हें निर्देश देते हुए फौरन लौटने को कहा था |

 

 

source: Aaj Tak

दिल्ली: LG से मिलने पहुंचे डिप्टी CM सिसोदिया पर फेंकी गई स्याही, हिरासत में लिया गया आरोपी Read More

PAK को मिलेगी किए की सजा, उरी पर रक्षा मंत्री की रिपोर्ट के बाद PM कर रहे हैं हाईलेवल मीटिंग

capture1जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के मुख्यालय पर रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए. हमले में आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने श्रीनगर दौरे से लौटते ही सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमले की रिपोर्ट सौंपी है, जिसके बाद पीएम हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं.

उरी हमले के पीछे एक बार फिर पाकिस्तान का हाथ होने के साफ संकेत मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास पर चल रही बैठक में राष्ट्रीय  सुरक्षा सलाहकार अजि‍त डोभाल समेत गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर के अलावा रॉ चीफ के साथ ही कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी के सभी सदस्य मौजूद हैं. प्रधानमंत्री की बैठक से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ ब्लॉक में सीआरपीएफ के डीजी समेत गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की है.

उरी में मारे गए आतंकियों के पास से मिले हथियारों पर मेड इन पाकिस्तान की मुहर लगी है. ऐसे में भारत सरकार पर पड़ोसी मुल्क के खि‍लाफ कार्रवाई के लिए काफी दबाव है.

फ्रांस ने की कड़ी निंदा
फ्रांस ने भी उरी हमले की कड़ी निंदा की है. फ्रांस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह आतंकवाद के खि‍लाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है. उसने इसके साथ ही कश्मीर में शांति की जरूरत पर भी बल दिया है

दूसरी ओर, श्रीनगर में शहीद जवानों के शव को श्रद्धांजलि दी जा रही है. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

आतंकी हमले में जवानों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है. जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किए गए. उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शहीद सूबेदार करनैल सिंह के परिजन शोक में डूबे. उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में घायल 22 जवान अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार को सभी शहीद जवानों का पार्थिव शरीर श्रीनगर लाया जाएगा. आतंकी हमले के दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में सभी 4 आतंकी भी ढेर हो गए. मारे गए दहशतगर्द जैश-ए-मोहम्मद के हैं और उनके पास से पाकिस्तानी हथियार और दस्तावेज मिले हैं.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दी धमकी
इस बीच घाटी में दो और आत्मघाती जत्थे के घुसने की खबर है. ‘आज तक’ को मिली जानकारी के मुताबिक, एक जत्था पुंछ तो दूसरा श्रीनगर हाईवे की ओर रवाना हुआ है. सुरक्षा के लिहाज से देशभर के एयरपोर्ट को हाइ्र अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दूसरी ओर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़ भभकी दी है. पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, ‘हमारा वजूद खतरे में आया तो भारत पर परमाणु हमला कर सकते हैं. अमर हमारी जमीन पर हमला हुआ तो पाकिस्तान परमाणु हमले से गुरेज नहीं करेगा.’

capture

PAK को मिलेगी किए की सजा, उरी पर रक्षा मंत्री की रिपोर्ट के बाद PM कर रहे हैं हाईलेवल मीटिंग Read More
Radhika Apte Parched

क्‍यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म, न्‍यूड सीन पर राधिका आप्‍टे का बोल्‍ड जवाब

नई दिल्ली। राधिका आप्टे कम समय में ही बॉलीवुड की हीरोइनों से अलग अपनी छवि बनाने में कामयाब रही हैं और इसका श्रेय जाता है उनके अलग-अलग किरदारों के चयन को, जिनमें दर्शकों को विविधताएं देखने को मिलती हैं। इनको जीवंत बनाने के लिए वो किसी भी हद तक गुजर जाती हैं, यही वजह है कि उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस का टैग भी मिल चुका है और अब उनकी एक और बोल्ड फिल्म आ रही है जिसका टाइटल है ‘पार्च्ड’ और यह फिल्म पहले से ही लीक हुए न्यूड सीन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। ये सीन इतने बोल्ड हैं, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इन्हें पॉर्न फिल्म के तौर पर बेचा जा रहा है। ऐसी खबर सामने आई थी।

हेमा मालिनी ने इस एक्ट्रेस को बताया बॉलीवुड की नई ‘ड्रीम गर्ल’, क्या आप हैं सहमत?

लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म राधिका आप्टे ने कई बोल्ड सीन किए हैं और उनका कहना है कि उन्हें फिल्मों में बोल्ड सीन करने से कोई परहेज नहीं है। ‘आइएएनएस’ से बातचीत में राधिका ने कहा, ‘मुझे बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं है। मैं वर्ल्ड सिनेमा देखते हुए बड़ी हुई हूं, इसलिए मुझे इन सबको लेकर कोई झिझक नहीं है। मैंंने भारत और विदेशों में स्टेज पर लोगों को बोल्ड सीन करते हुए देखा है।’ राधिका ने यह भी कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि मुझे अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों करनी चाहिए। यह ही एक ऐसा माध्यम है जिसे मैं एक कलाकार के रुप में उपयोग कर सकती हूं।’

वहीं न्यूड सीन लीक होने पर राधिका का कहना है कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, ‘मैं अपना काम करती हूं और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करती हूं।’ आपको बता दें कि फिल्म ‘पार्च्ड’ में राधिका आप्टे के साथ तनिष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला और आदिल हुसैन लीड रोल में हैं और अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। यह पूरी फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं गुजरात के एक रिमोट गांव में रहती हैं। ये महिलाएं सदियों पुरानी परम्पराएं तोड़ देती हैं, जो कि उन्हें गुलामी में जिंदगी जीने को मजबूर करती हैं।

 

क्‍यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म, न्‍यूड सीन पर राधिका आप्‍टे का बोल्‍ड जवाब Read More