नारायण पाल ने किये गुरुग्राम मंदिर के दर्शन

643ed5da-e29f-4823-a81e-298f22ddc07eशक्तिफार्म: राम नवमी के शुभ अवसर पर शक्तिफार्म नं 2 गुरुग्राम में भजनों की धूम रही| कृष्ण भजनों पर भाव विभोर होते हुए तमाम जन समूह अपनी मस्ती में था, इसी बीच सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल जी का आगमन से भक्तजन हर्षित हो गए| मंदिर में दर्शन करते हुए पाल जी भक्तो के बीच बैठकर कीर्तन का आनंद लिया, उसके बाद सभी मंदिर पदाधिकारियो के साथ मिलकर पूरे प्रांगन का अवलोकन किया एवं ग्रामवासियों की समस्या सुनी| वाकई नारायण पाल जी के नारे “जहाँ बुलाया वहीँ आया” सच सा ज्ञान पड़ता है , यह ग्रामवासियों का कहना है| इस मौके पर देवू मंडल,प्रशांत मंडल,महानंद अधकारी,उत्तम आचार्य जी,रविन खान,गोविन्द मंडल,जयन्त मंडल आदि मौजूद थे|

News coverage :- Dinesh Sehgal

नारायण पाल ने किये गुरुग्राम मंदिर के दर्शन Read More

ताजमहल पहुंचे ब्रिटेन के शाही दंपत्ति विलियम और केट मिडिलटन

tajmahal_650x400_71460803908आगरा: भारत की यात्रा पर आए ड्यूक और डचेस ऑफ़ कैंब्रिज यानी केट और विलियम की शाही जोड़ी ताजमहल पहुंच गई है। शाही दंपत्ति के आगमन से पहले यहां बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही थी। 17वीं शताब्दी में शाहजहां की बनाई इस ‘मोहब्बत की निशानी’ को शाही दंपत्ति के लिए यादगार बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी कड़े इंतज़ाम किे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शाही दंपत्ति के आने से पहले सुरक्षा इंतज़ाम की समीक्षा भी कर ली गई है। बता दें कि विलियम और केट भूटान से एक विशेष प्लेन से आगरा पहुचें हैं।

डायना की बेंच
गौरतलब है कि 24 साल पहले 1992 में राजकुमारी डायना अकेले ही इस इमारत को देखने आई थीं। उस वक्त ताज महल के सामने एक बैंच पर डायना ने अकेले बैठकर एक तस्वीर खिंचाई थी जिसने दुनिया भर के अखबारों के पहले पन्ने पर जगह बनाई थी। साथ ही प्रिंस चार्ल्स के साथ उनकी शादी में चल रही परेशानियों का भी ज़िक्र हुआ था और 1996 में इन दोनों ने तलाक ले लिया था। डायना वाली ‘उस बैंच’ की भी मरम्मत कर दी गई है और सीढ़ियों पर नई पुताई भी हो गई है।

यही वजह है कि इस शाही दंपत्ति के लिए ताजमहल एक ख़ास महत्व रखता है और केनसिंगटन पैलेस से जारी बयान में कहा भी गया है कि प्रिंस विलियम खुद को ‘सौभाग्यशाली’ समझते हैं कि उन्हें वहां आने का मौका मिल रहा है जहां उनकी मां की याद आज भी इतनी सजीव है।


वैसे आगरा में ही शाही परिवार के एक 73 साल के प्रशंसक भी इस दंपत्ति का इंतजार कर रहे हैं जिन्हें 1961 में क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय का यहां आना भी याद है। सुरेंद्र शर्मा कहते हैं ‘जब से मुझे पता चला है कि राजकुमार और राजकुमारी यहां ताज देखने आ रहे हैं, तब से मैं उनसे मिलने के सपने देख रहा हूं।’ शर्मा के दिवंगत चाचा कैलाश नाथ शर्मा एक फोटोग्राफर थे जिन्होंने उस वक्त क्वीन और प्रिंस फिलिप की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें खींची थी।

बंद नहीं होगा ताजमहल
इसके साथ ही शाही जोड़े के आने पर ताजमहल के बन्द होने के कयासों पर भी विराम लगा दिया गया है। डायना की तरह कैट और विलियम भी आम लोगों के बीच में ही ताज देखेंगे। पुरात्तव विभाग ने साफ किया है कि सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष के आने पर ही आम पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जाता है। पुरातत्व अधीक्षक भुवन विक्रम सिंह के अनुसार जब तक शाही घराने की जिम्मेदारी इस जोड़े को नहीं मिलती वे राष्ट्राध्यक्ष नही हैं और इसलिए उन्हें विशेष प्रोटोकॉल नहीं दिया जा सकता है। शाही दंपत्ति रविवार को इंग्लैंड वापिस लौट जाएंगे जहां 21 अप्रैल को क्वीन के 90वें जन्मदिन की तैयारियां चल रही हैं।

 

ताजमहल पहुंचे ब्रिटेन के शाही दंपत्ति विलियम और केट मिडिलटन Read More

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कम कराया था लोधी एस्टेट में टाइप-VI बंगले का किराया

109542-priyanka-gandhiनई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 14 साल पहले वाजपेयी सरकार के दौरान सरकारी बंगले का किराया कम करने की अपील की थी। प्रियंका को 2765 स्क्वायर मीटर में फैले लुटियंस जोन के बंगले का किराया 53,421 रुपये महीना देने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने 8,888 रुपये प्रति महीने ही दिया। प्रियंका ने सरकार को कहा कि इतनी मोटी राशि देने की उनकी हैसियत नहीं है।

नोएडा के देवाशीष भट्टाचार्य ने इस संबंध में एक आरटीआई दाखिल की थी जिसके जवाब में कहा गया कि 8 जुलाई 2003 के कैबिनेट कमेटी के नोट के मुताबिक यह माना गया है कि प्रियंका गांधी प्राइवेट सिटीजंस हैं और सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें तय नियम के हिसाब से ही घर दिए गए हैं। वे लाइसेंस फीस रेट के हिसाब से रेंट नहीं दे सकते। लिहाजा इसकी समीक्षा की गई।

प्रियंका गांधी फिलहाल लोधी एस्टेट के टाइप-6 सरकारी बंगले में रहती हैं। इसके लिए वे हर महीने 31,300 रुपये चुकाती हैं। प्रियंका और तीन अन्य प्राइवेट सिटीजंस जिसमें पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल, ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट चीफ एमएस बिट्टा और पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार सुरक्षा कारणों से इसी तरह के बंगले में रहते हैं। गिल और बिट्टा भी प्रियंका के बराबर ही किराया देते हैं जबकि पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार ने 2012 में बंगला खाली कर दिया था।

आरटीआई के मुताबिक, 7 मई 2002 को प्रियंका गांधी ने सरकार को खत लिखा था कि 53 हजार 421 रुपए हर महीने किराया देना उनकी हैसियत से बाहर है क्योंकि यह बहुत ज्यादा है। प्रियंका ने सरकार को सूचित किया था कि उन्होंने यह बंगला एसपीजी के आग्रह पर लिया है और इसके बड़े हिस्से पर एसपीजी ही काबिज है। चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी ने कहा कि वह पूल हाउस में रहती हैं, इसकी वजह सुरक्षा है।

 प्रियंका पर 31 जनवरी 2004 को 3.76 लाख रुपये का बकाया भी था। कैबिनेट कमेटी के नोट से खुलासा हुआ कि सरकार ने माना कि जिन लोगों को पॉश लोकेशंस में सरकार ने बंगले दिए हैं, उसकी वजह सुरक्षा है। ये लोग बाजार दर के हिसाब से किराया नहीं दे सकते। बंगलों के लिए विशेष लाइसेंस फीस 24 जुलाई 2003 को रिवाइज्ड की गई थी। प्रियंका के लिए उस दौरान यह 8,888 रुपए हर महीने थी।

डायरेक्टर ऑफ एस्टेट्स के मुताबिक, 35 लोधी एस्टेट का बंगला प्रियंका को 21 फरवरी 1997 में 19000 रुपये महीने के हिसाब से किराये पर दिया गया था। इसके बाद किराए की समीक्षा की गई थी। विभाग के मुताबिक, बाजार दर को देखें तो अब इसका किराया 81,865 रुपये महीना है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को चिट्ठी लिखकर कम कराया था लोधी एस्टेट में टाइप-VI बंगले का किराया Read More

अच्छे कर्म करने से ही भगवन खुश होते हैं : नारायण पाल

12983781_992052077516428_7599406364175340078_oशक्तिफार्म: सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपना जन्मदिन बड़ी सादगी के साथ शक्तिफार्म में लोगो के बीच मनाया बहुरानी साड़ी नामक शोरुम पर अचानक पहुचे नारायण पाल को देखकर सभी लोग हैरान थे | उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि व्यक्ति को हमेशा अपने कर्मो पर ध्यान देना चाहिए| हमारा काम कर्म करना है फल देना ऊपर वाले का काम है| विपरीत परिस्थितियों में भी आदमी को अपने अच्छे कर्मो से पीछे नहीं हटना चाहिए| उपस्थित लोगो में फिल्म डायरेक्टर चन्दन मेहता, फिल्म टीवी कलाकार दिनेश सहगल, राजेश गुप्ता (खन्ना जी), नवल पांडे, जावेद मंसूरी, जगदीश मौर्या, नरेश कंसल, देवू मंडल, किशोर खान, छोटा खान, रजत खान, महानंद अधिकारी, प्रशांत मंडल, उत्तम आचार्य, तपन सरकार,विशाल मंडल, संजय गुप्ता, बिक्की मंडल  एवं विपिन डालमिया आदि  मौजूद थे|

News coverage :- Dinesh Sehgal

 

अच्छे कर्म करने से ही भगवन खुश होते हैं : नारायण पाल Read More

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल

IMG_6447-1फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे।  विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल Read More

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान

modi-at-meritime-submitमुंबई आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के पहले ‘मैरिटाइम इंडिया समिट-2016’ के उद्घाटन के मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारतीय संविधान के साथ ही भारत की वॉटर ऐंड रिवर नैविगेशन पॉलिसी का वास्तुकार बताया। मोदी ने कहा, ‘आज इस महत्वपूर्ण समिट का आयोजन इसलिए किया गया है, क्योंकि आज बाबासाहब की 125वीं जयंती है, जो मुंबई में ही रहे और जिए।’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग नहीं जानते होंगे कि बाबा साहब ने वॉटर नैविगेशन और ऐंड पावर के लिए दो महत्वपूर्ण संस्थान- ‘सेंट्रल वॉटरवेज इरिगेशन ऐंड नैविगेशन कमिशन’ और ‘सेंट्रल टेक्निकल पावर बोर्ड’ की स्थापना की।

उनके विज़न से ही देश के लाखों गरीबों के लिए समृद्धि का रास्ता खुला | मोदी जी ने मैरीटाइम सेक्टर पर इंडिया का ‘मास्टरप्लान’ पेश करते हुए निवेशकों से कहा की यह भारत आने का सही समय है और समुद्र के रस्ते आने का तो और बेहतर समय है |

Source: NVT

मैरिटाइम समिट: PM मोदी ने बताया इंडिया का मास्टरप्लान Read More

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश

waterनई दिल्ली:  महाराष्ट्र का मराठवाड़ा इलाका भयंकर सूखे की चपेट में है. मराठवाड़ा के लातूर शहर में पानी की भारी किल्लत दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ट्रेन के जरिए वहां पानी पहुंचा रही है. 5 लाख लीटर पानी लेकर एक ट्रेन आज सुबह लातूर पहुंची है. इस बीच लातूर के प्यास बुझाने को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है |

जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लातूर की प्यास बुझाने के लिए रोजाना दस लाख पानी भेजने की पेशकश की है तो वहीं जैसे ही ट्रेन पानी लेकर लातूर पहुंची, बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने वहां अपना राजनीतिक झंडा लहरा दिया |

अरविंद केजरीवाल ने भी लातूर के लिए पानी भेजने की पेशकश की है. केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी भेजकर रोजाना 10 लाख लीटर पानी भेजने की पेशकश की है, लेकिन भेजने का इंतजाम मोदी सरकार को करना होगा |

लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली के कई इलाके खुद ही पानी की कमी की मार झेल रहे हैं. और दिल्ली में पानी हरियाणा से आता है. ऐसे में विरोधी ये सवाल उठा सकते हैं कि दिल्ली की प्यास बुझाने की बजाए केजरीवाल लातूर पानी भेजने की बात क्यों कह रहे हैं?

दूसरी बात ये है कि जैसे ही लातूर में ट्रेन से पानी पहुंचा, बीजेपी के समर्थकों ने श्रेय लेने की होड़ में पानी के वैगन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर चिपका डाले|

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के बड़े शहरों में से एक औरंगाबाद से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर लातूर में पानी की भारती किल्लत है. वहां ट्रेन से पानी पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि जल्दी ही जरूरत मंद लोगों तक पानी पहुंचाने का काम शुरू होगा |

लातूर पर राजनीति: BJP ने वॉटर वैगन पर लहराया पोस्टर तो केजरीवाल ने की पानी भेजने की पेशकश Read More
nitish kumar

नीतीश कुमार पहली बार बने JDU प्रेसिडेंट, पहले क्यों कर दिया था इनकार

पटना. नीतीश कुमार जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के पहली बार प्रेसिडेंट बन गए हैं। रविवार को दिल्ली में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया। जानकारी के मुताबिक, पहले नीतीश ने पार्टी की कमान संभालने से इनकार कर दिया था। वशिष्ठ नारायण सिंह और केसी त्यागी के नाम भी इस पोस्ट के लिए दौड़ में थे। हालांकि अाखिरी मुहर नीतीश के नाम पर लगी। शरद ने रखा नीतीश के नाम का प्रपोजल…
– जेडीयू के नए नेशनल प्रेसिडेंट के लिए नीतीश के नाम का प्रपोजल शरद यादव ने रखा।
– जेडीयू लीडर केसी त्यागी ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
– इसके बाद कार्यकारिणी के मेंबर्स ने नीतीश के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।
आखिर क्यों नहीं बनना चाहते थे प्रेसिडेंट?
– सूत्रों के मुताबिक, नीतीश सीएम के साथ पार्टी प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी भी नहीं लेना चाहते थे।
– उनका मानना था कि इससे पार्टी की इमेज को लेकर जनता में गलत मैसेज जा सकता है।
– उनको लगता था कि लोग यह सोचेंगे कि जेडीयू भी अब वन-मैन पार्टी बन गई है।
त्यागी बोले- नीतीश पीएम मैटीरियल
– उन्होंने कहा था कि हमारे पास एक्सपीरियंस वाले कई लोग हैं। लेकिन नीतीश के नाम पर सभी रजामंद हैं।
– त्यागी ने ये भी कहा था कि नीतीश पीएम कैंडिडेट नहीं हैं लेकिन उनमें पीएम बनने की तमाम काबिलियत है।
– सीएम के साथ-साथ नीतीश राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहेंगे।

– जदयू में ढोंग नहीं किया जाता है। इससे पहले भी दो पद एक आदमी संभाल चुके है।

23 अप्रैल को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक

– त्यागी ने कहा कि 23 अप्रैल को पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है।
– देश के सभी जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, विधान पार्षद बैठक में शामिल होंगे।
– बैठक में ही अध्यक्ष बनाने के फैसले पर मुहर लगेगी।यूपी चुनाव में ही 2019 का भविष्य
– त्यागी ने कहा कि यूपी चुनाव को लेकर आरएलडी, जेवीएम और जदयू की विलय होने वाली है।
– यूपी विधानसभा चुनाव 2017 से ही 2019 लोकसभा चुनाव का भविष्य तय होने वाला है।
– मुलायम खुद ही अलग हो गए। मायावती ने पहले ही किसी गठबंधन से परहेज किया है।
नीतीश कुमार पहली बार बने JDU प्रेसिडेंट, पहले क्यों कर दिया था इनकार Read More

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म”

saurabh1आज शक्तिफार्म के गुरुग्राम में महावारुनी स्नान का शुभारम्भ बड़े ही जोरो शोरो से हुआ| आज श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी का 204वी जन्मदिवस मनाया जा रहा है,जिसमे पुरे शक्तिफार्म से ही नहीं बल्कि नानकमत्ता, सितारगंज, रुद्रपुर तथा दिनेशपुर से भारी मात्रा में श्रद्धालु बड़े ही उत्साह के साथ सम्मलित हुए, जिसमे माननीय सौरभ बहुगुणा जी भी भक्तो के साथ इस पावन बेले में सम्मलित हुए तथा ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया |

सौरभ जी के यह आने से सभी क्षेत्र वासियों में बहुत ही उत्साह व खुशी देखने को मिला|

 

 

News Coverage- Arun Bairagi

“महावारुणी मेले में ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गुरुग्राम(शक्तिफार्म) विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी शक्तिफार्म” Read More

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर”

indexशक्तिफार्म के गुरुग्राम में चल रहे महावारुणी  महोत्सव में एक घटना घटी जिससे ग्रामवासी तथा श्रद्धालु काफी चिंतित है । यह घटना उस समय की है जब सभी श्रद्धालु गण शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 12 बजे गंगा स्नान हेतु मंदिर के साथ बने तालाब (कामना सागर) में उतरे उसी बीच राजनगर (रतन फार्म न.-3) का ही एक लड़का (सूरज) भी अपने परिवार के साथ महावारुणी मेले में आया परन्तु वह परिवार वालो से नज़र बचा कर तालाब  छलांग लगा दी, अचानक ही वह पानी में डूबने लगा तभी उसके भाई ने देखा और उसको बचाने हेतु वो भी पानी में कूद गया लेकिन वो अकेले उसको उठा नहीं पा  रहा था फिर उसने बाकि श्रद्धालुओं की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, संयोगवश वहां पर वर्तमान विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी भी उपस्थित थे तथा उस बच्चे को तुरंत अपने गाड़ी से शक्तिफार्म के प्राथमिक चिकित्सालय में ले गए तथा बच्चे की हालत सही होने तक वह रुके ।

सौरभ जी के नेकदिली और अच्छे व्यवहार से पीड़ित के घरवाले एवं क्षेत्रवासी  बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए ।

 

News Coverage- Arun Bairagi

 

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर” Read More