कहानी पूरी फिल्मी है, 20 साल बाद फेसबुक ने बिछड़े भाइयों को मिलाया

downloadसोशल मीडिया आजकल न कौन-कौन से रंग दिखा रहा है. कहीं प्रेम करने वालों को और पास लाने का काम कर रहा है तो कहीं सालों पहले बिछड़े भाई-बहनों को मिलवा रहा है. बीते सप्ताह केंद्र सरकार के लिए कार्यरत एक कर्मचारी की फेसबुक ने कुछ ऐसी मदद की कि वे फेसबुक को धन्यवाद देते नहीं थकते.

यह कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की लगती है और इस कहानी के किरदार हैं विजय नित्नावरे. वे भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाली संस्था प्रेस सूचना ब्यूरो के लिए काम करते हैं और उन्होंने लगभग 20 साल पहले अपने छोटे भाई हंसराज नित्नावरे को खो दिया था. उनका छोटा भाई 1996 में मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने पर घर छोड़ कर कहीं भाग गया था. उस वक्त उसकी उम्र सिर्फ 15 साल थी.

विजय के अनुसार हंसराज एक अच्छा विद्यार्थी था, लेकिन साल 1995 में माँ की मृत्यु के बाद वह परेशान हो उठा. उसी साल हुई मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने पर वह घर छोड़ कर फरार हो गया. वे कहते हैं कि उन्होंने हंसराज की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें तब आश्चर्य हुआ जब पंद्रह दिनों के बाद हंसराज की एक चिट्ठी मिली. चिट्ठी में हंसराज ने लिखा था, “कृपया मेरी तलाश न करें मैं ठीक हूं और कुछ बड़ा करने के बाद ही लौटूंगा.”

विजय ने कहा कि वह यह जानकर बहुत खुश हुए थे कि उनका भाई जिंदा है, लेकिन हंसराज को ढूंढने की उनकी उम्मीद थोड़ी धूमिल हो गई क्योंकि चिट्ठी पर अंकित पिनकोड के अंतिम दो अंक स्पष्ट नहीं थे. इससे यह पता नहीं चल सका कि पत्र किस शहर से आया था. पिन कोड के शुरू के चार अंकों से यह तो पता चल गया कि पत्र गुजरात से आया था, मगर अथक प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया.

अपने छोटे भाई को खोजने के लिए विजय ने इंटरनेट और सोशल मीडिया साइट फेसबुक और ट्विटर का सहारा लिया. इस काम में मदद के लिए उन्होंने 2016 में फेसबुक से संपर्क किया. विजय ने कहा कि फेसबुक को महाराष्ट्र के पुणे में हंसराज नामक का एक व्यक्ति मिला. मैसेजेस के जरिए उस व्यक्ति से संपर्क किया गया तो उसने विजय को अपने बड़े भाई के रूप में पहचानने से इनकार कर दिया.

बड़े भाई के रूप में पहचानने से इनकार किए जाने के बावजूद विजय ने अपनी तलाश जारी रखी. उन्होंने हंसराज के कुछ फेसबुक मित्रों का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने के लिए फेसबुक से निवेदन किया. विजय ने कहा कि फेसबुक ने उन्हें हंसराज के छह मित्रों के बारे में विस्तृत जानकारियां दीं. इन पर नजर दौड़ाते हुए उन्होंने पाया कि उनमें तीन पुणे के भोसारी में टोयटा कंपनी में काम कर रहे हैं.

विजय ने इन तीनों में एक शख्स से ईमेल के जरिए संपर्क किया. उस व्यक्ति ने हंसराज से संपर्क किया और विजय की भावनाओं से उसे अवगत कराया, लेकिन हंसराज ने एक बार फिर विजय को अपना भाई मानने से इंकार कर दिया. हालांकि वह इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि पुणे वाला व्यक्ति ही उनका भाई है.

विजय बताते हैं कि बीती 5 अप्रैल की शाम को वे हंसराज के बारे में विस्तृत जानकारी पाने के लिए टोयटा कंपनी के प्रबंधक को मेल टाइप कर रहा थे, वे मेल भेजने वाले ही थे कि उन्हें हंसराज ने फोन किया. फोन उठाने पर दोनों भाई एक-दूसरे से बात करने की बजाय रोते रहे. 12 अप्रैल की तारीख को विजय पुणे गए अैर हंसराज को परिवार के साथ वापस दिल्ली लौट आए. हंसराज इस दौरान मुंबई के पुलिस आयुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के ड्राइवर के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

 

Source- AAJ TAKdownload

कहानी पूरी फिल्मी है, 20 साल बाद फेसबुक ने बिछड़े भाइयों को मिलाया Read More

उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटा, नौ बागियों को किए की सजा भुगतनी होगी : हाईकोर्ट

nainital~20~04~2016~1461140578_storyimageनैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दिया है। नैनिताल कोर्ट ने कहा है कि राज्य में 18 मार्च से पहले की स्थिति बनी रहेगी। कोर्ट ने 29 अप्रैल को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का भी आदेश दिया है, और कहा है कि कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को अपने किए की सज़ा भुगतनी होगी।

इससे पहले, राज्य में राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सख़्त टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने पूछा था ‘क्या इस केस में सरकार प्राइवेट पार्टी है?’ बीजेपी के बहुमत के दावों के बीच कोर्ट ने केंद्र से एक हफ़्ते तक राष्ट्रपति शासन नहीं हटाने का भरोसा देने के लिए कहा था। जब केंद्र ने कहा कि वह इस बात की कोई गारंटी नहीं दे सकते कि राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाया जाएगा या नहीं, तो हाई कोर्ट ने कहा, ‘आपके इस तरह के व्यवहार से हमें तकलीफ हुई है।’

‘क्या सरकार इस केस में प्राइवेट पार्टी है’
इससे पूर्व उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने गुरुवार को फिर सख़्त टिप्पणी की। कोर्ट ने पूछा, ‘क्या इस केस में सरकार प्राइवेट पार्टी है? जजों ने पूछा, ‘यदि कल आप राष्ट्रपति शासन हटा लेते हैं और किसी को भी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर देते हैं, तो यह न्याय का मजाक उड़ाना होगा। क्या केंद्र सरकार कोई प्राइवेट पार्टी है?’

नैनीताल हाई कोर्ट की डबल बेंच में चल रही सुनवाई में चीफ़ जस्टिस के एम जोसेफ़ ने केंद्र के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का पक्ष सुनने के दौरान कई सवाल किए। इस मामले के साथ चल रहे 9 बागी विधायकों के मामले में उनके वकील दिनेश द्विवेदी ने कहा कि यह समस्या कांग्रेस से नहीं बल्कि हरीश रावत और स्पीकर के साथ जुड़ी है, क्योंकि सभी 9 विधायक सदस्यता खत्म करने के बावजूद आज भी कांग्रेस के सदस्य हैं।

पहले भी लगाई है कड़ी फटकार
इससे बुधवार को भी उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार के फ़ैसले पर पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘भारत में संविधान से ऊपर कोई नहीं है। इस देश में संविधान को सर्वोच्च माना गया है। यह कोई राजा का आदेश नहीं है, जिसे बदला नहीं जा सकता है। राष्ट्रपति के आदेश को भी संविधान के ज़रिए बदला जा सकता है।’ केंद्र की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल  तुषार मेहता और हरीश रावत की तरफ़ से अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस की।

राष्ट्रपति शासन हटने पर ऐसा होगा बहुमत का गणित
यदि केंद्र सरकार राज्य से राष्ट्रपति शासन हटा लेती है, तो बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि वह बहुमत का दावा कर रही है। आइए हम एक नजर वर्तमान और भावी स्थिति पर डालते हैं-

उत्तराखंड विधानसभा की वर्तमान स्थिति
कुल सीटें- 71
कांग्रेस- 36
बीजेपी- 27
उत्तराखंड क्रांति दल- 1
निर्दलीय- 3
बीएसपी- 2
बीजेपी निष्कासित- 1
मनोनीत- 1

ऐसी हो सकती है भावी स्थिति-
बहुमत का आंकड़ा- 36
कांग्रेस कैंप- 44-9= 35
बीजेपी कैंप- 27+9= 36

इस प्रकार बीजेपी बहुमत साबित करके सरकार बना लेगी। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

News coverage- NDTV news

उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटा, नौ बागियों को किए की सजा भुगतनी होगी : हाईकोर्ट Read More

उत्तराखंड: राष्ट्रपति के फैसले भी गलत हो सकते हैं: नैनीताल हाईकोर्ट

उत्तराखंड nainital~20~04~2016~1461140578_storyimageमें राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर केंद्र सरकार को तीसरे दिन लगातार हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणियों का सामना करना पड़ा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की राष्ट्रपति शासन लागू करने व लेखानुदान अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने केंद्र के वकील से पूछा कि कैसे प्रमाणित करोगे कि मनी बिल गिर गया।

एडिसनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि राष्ट्रपति ने पूरे सोच समझ कर ही उत्तराखंड में 356 लागू की है। जवाब में चीफ जस्टिस ने कहा कि राष्ट्रपति ही नहीं, जज भी गलती कर सकते हैं।

पीठ की ओर से राज्यपाल के केंद्र को भेजे गये पत्रों को लेकर लगातार कई सवाल पूछे गये।

गवर्नर के केंद्र को भेजे गये पत्र में 18 मार्च के बाद हरक सिंह रावत को कैबिनेट से हटाने व एडवोकेट यूके उनियाल को बाहर करने के औचित्य पर भी पीठ ने सवाल किया। एएसजे मेहता ने कहा कि सरकार 18 को बहुमत खो चुकी थी। उसे ऐसी किसी कार्रवाई का अधिकार नहीं रह गया था। पीठ ने यह भी कहा कि राज्यपाल के पत्र में 28 को विश्वास मत के लिए विधायकों के राजधानी में होने की भी जानकारी दी गयी थी।

सुनवाई में कैबिनेट के राष्ट्रपति शासन के लिए भेजे गये नोट पर बहस नहीं हुई। केंद्र के वकील ने इस पर आपत्ति जताई। पीठ ने कहा कि फैसले में इसका उल्लेख होगा। हरीश रावत के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जबाव देना शुरू किया। उन्होंने कहा कि 18 को मनी बिल गिरने का दावा गलत है। गवर्नर के सचिव के मत विभाजन के पत्र का कोई औचित्य नहीं है। यह भाजपा के विधायकों का मात्र एक पत्र था, जो कि स्पीकर को फॉरवर्ड किया गया। 18 मार्च के इस पत्र में 27 विधायकों के ही हस्ताक्षर थे।

बागी विधायक आज भी कांग्रेस के साथ: द्विवदी 
उधर, बर्खास्त विधायकों के वकील दिनेश द्विवेदी ने कहा कि 9 बागी विधायक आज भी कांग्रेस के साथ हैं। बुधवार को हाईकोर्ट में दलील देने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे द्विवेदी। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के खिलाफ थे बागी विधायक, वे आज भी इसी बात पर कायम हैं।

उत्तराखंड: राष्ट्रपति के फैसले भी गलत हो सकते हैं: नैनीताल हाईकोर्ट Read More

यूरोप औऱ ब्रिटेन में रासायनिक तबाही मचाने की तैयारी में है ISIS

isis_56f4ca5210d35ब्रसेल्स : पेरिस और ब्रसेल्स में आतंकी हमले करने के बाद अब आतंकी संगठन आईएसआईएस ब्रिटेन और यूरोप को एक बड़ा आघात देने की तैयारी में है। इस्लामिक स्टेट अब रासायनिक हमले करने की साजिश रच रहा है। नाटो सिक्योरिटी चीफ और यूरोपीय यूनियन ने इस संबंध में चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि सीरिया और इराक में एक्टिव आतंकी वेस्टर्न कंट्रीज में बड़ी तबाही करने की फिराक में है। इसके लिए वो बायोलॉजिकल, केमिकल और रेडियोएक्टिव हथियार की सामग्री इकठ्ठी कर रहे है। आईएसआईएस हमलों को अंजाम देने के लिए सिक्युरिटी से बचने के तरीके भी डेवलप कर रहा है।

 

यूरोप औऱ ब्रिटेन में रासायनिक तबाही मचाने की तैयारी में है ISIS Read More

सूखे की मार झेल रहे दो गांवो को आमिर ने लिया गोद

_86842409_gettyimages-474446946 मुंबई। महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे कई गांवों की मदद के लिए बॉलीवुड की कुछ हस्तियां सामने आई हैं। एक तरफ जहां अक्षय कुमार ने सूखा पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपए दान किए हैं वहीं आमिर खान दो गांवों को गोद लिया है। आमिर ने ताल, और कोरेगांव नामक दो गांवों को गोद लिया है।

अक्षय कुमार ने इससे पहले भी महाराष्‍ट्र में आत्‍महत्‍या कर रहे किसानों की मदद करने के लिए 90 लाख रुपए दान किए थे। वहीं आमिर इससे पहले से महाराष्ट्र में पानी से जुड़ी समस्या पर भी सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के गांव का भी दौरा किया था इस दौरान महाराष्ट्र में जलयुक्त शिविर अभियान का समर्थन किया था। अक्षय इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ की शूटिंग कर रहे हैं और आमिर ‘दंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं। ‘दंगल’ में आमिर ने एक रेसलर की भूमिका निभाई है।

news coverage- IBN7

सूखे की मार झेल रहे दो गांवो को आमिर ने लिया गोद Read More

चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी छाई ‘द जंगल बुक’

jungle-book_sm_650_041116013755_042016122124डिज्नी पिक्चर्स कंपनी की हालिया रिलीज फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने बाकी चीनी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 17 अप्रैल को खत्म हुए इस हफ्ते के आखिर तक चीनी बॉक्स ऑफिस पर 4.91 करोड़ डॉलर कमाए. यह फिल्म चीन में 15 अप्रैल को रिलीज हुई |

द चाइना फिल्म न्यूज’ ने मंगलवार को इसकी सूचना दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे पायदान पर रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘लंदन हैज फॉलेन’ ने इस हफ्ते 2.1 करोड़ डॉलर कमाए. वहीं बैंक लूट की घटनाओं पर आधारित फिल्म’चोंगकिंग हॉट स्पॉट’ ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए 72 लाख डॉलर कमाए  |

news coverage- aaj tak movie masala

चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी छाई ‘द जंगल बुक’ Read More

‘सुल्तान’ की शूटिंग शुरू, अर्जी लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे सलमान

salmannew~20~04~2016~1461145786_storyimageबॉलीवुड दबंग सलमान खान ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग के लिए मोरना पहुंचे। वह वहां ब्‍लॉक कार्यालय में बनाए गए रेवाडी जिले के बुरोली के जल निगम कार्यालय में शॉट दे रहे हैं। यहां सैंकड़ो पुलिसकर्मी शूटिंग की गोपनीयता बनाए रखने के लिए लगाए गए हैं।

सलमान की एक झलक पाने के लिए पहुंचे हजारों लोगों पर कई बार लाठियां भांजकर भगाया गया है। सलमान की शूटिंग में कोई बाधा न आए इसके लिए ब्लाक कार्यालय और शुक्रताल  के किनारे शूटिंग स्थल को छावनी बनाया गया है। यहां करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

सलमान 40 डिग्री सेंल्सियस के तापमान में अपनी एसी वैन में करीब  12:30 बजे  मोरना ब्लॉक कार्य़ालय में बनाए गए जल निगम के कार्यालय सेट पर पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में सलमान खान के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए सवेरे से ही जुटे थे लेकिन उन्हें ब्लॉक से काफी दूर ही बैरिके़डिंग करके रोक दिया गया था।

भीड़ को दूर करने के लिए कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ीं। इस दौरान कुछ लोगों ने खेत के रास्‍ते से ब्‍लॉक कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाया भी। शूटिंग स्‍थल पर करीब सौ लोगों की मुंम्‍बई से आई यशराज बैनर्स की टीम शूटिंग में हिस्सा ले रही है।

छावनी बना शूटिंग स्थल

सलमान की सुरक्षा के लिए शूटिंग स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनात किया गया है। करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी  सलमान और शूटिंग की सुरक्षा में लगाए गए हैं।  शूटिंग के चलते मुजफ्फरनगर की लगभग सभी पुलिसकर्मी और  आस पास के जिलों से पुलिस- पीएसी और आरएएफ तैनात की गई है। इसके कारण मुजफ्फरनगर के महावीर चौक से लेकर प्रकाश चौक तक जाम भी लगा।

news coverage- live hindustan.com

‘सुल्तान’ की शूटिंग शुरू, अर्जी लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे सलमान Read More

VIDEO: रिलीज हुआ राम गोपाल वर्मा की ‘वीरप्पन’ का ट्रेलर

Veerapan-580x356नई दिल्ली: हिंदी में ‘सत्या’ और ‘सरकार’ जैसी मशहूर फिल्में देने वाले फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशन की फिल्म ‘वीरप्पन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर देख आप कह सकते हैं कि रामू की यह कमबैक मूवी होगी. ट्रेलर शानदार है और सच्चाई के करीब भी है |

वीरप्पन की जिंदगी से तकरीबन सभी लोग वाकिफ है और रामू उसे पर्दे पर दिखाने में सफल होते हुए दिख रहे हैं. एक्टिंग इस फिल्म का मजबूत पहलू साबित होने वाला है |

राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि फिल्म को लेकर वीरप्पन की पत्नी मुत्थूलक्ष्मी के साथ जो अनबन थी, उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है |

फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज हो रही है. यह एक बहुभाषी फिल्म है, जो तेलुगू, तमिल एवं हिंदी में भी बनाई जाएगी |

Source- ABP news

VIDEO: रिलीज हुआ राम गोपाल वर्मा की ‘वीरप्पन’ का ट्रेलर Read More

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर

ins_650x400_51461132079नई दिल्ली: नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक 12 इंच की बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन नौसैनिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का दाहिना हिस्सा काटना पड़ा है और बाकी बचे दोनों नौसैनिक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बोतल में ऑक्सीजन किया जा रहा था चार्ज
बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये बोतल में ऑक्सीजन चार्ज किया जा रहा था। ये घटना 16 अप्रैल की है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्कावयरी के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त आईएनेश निशंक विशाखापत्तनम से मुबंई आ रहा था।

भारतीय नौसेना इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की आक्सीजन की बोतल होती है जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। ‘यह विस्फोट उस समय हुआ जब चालक दल के सदस्य पोत के डेक पर काम कर रहे थे।’

Source-IndiaTV

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर Read More

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी

109935-480802-modi-obama700newPM Modi may visit US in June, Obama will welcome US President on state visit
नई दिल्ली
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के महीने में अमेरिका जा सकते हैं। मोदी 7-8 जून को अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। द्विपक्षीय वार्ता के लिहाज से उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी पहली बार वाशिंगटन के स्टेट विजिट पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मुलाकात को लेकर उत्सुकता जताई है।

स्टेट विजिट दो देशों के बीच रिश्तों की मजबूत को लेकर सबसे अहम माना जाता है। इससे पहले स्टेट विजिट के तौर पर साल 2009 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गए थे। ओबामा ने चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओं का 2011 और शी जिनपिंग का 2015 में स्टेट विजिट के दौरान स्वागत किया था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चौथा अमेरिकी दौरा होगा। हालांकि इसके पहले वह संयुक्त राष्ट्र, सिलिकॉन वैली और न्यूक्लियर समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए थे, लेकिन इस बार उनका दौरा पूरी तरह अमेरिका पर ही फोकस होगा। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से मील का पत्थर साबित हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने दूसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ इसी तरह का दुनिया के कई और नेताओं से भी मिल रहे हैं। गौर हो कि अगले साल जनवरी में ओबामा का बतौर राष्ट्रपति का टर्म खत्म हो रहा है।

Source- Z news

PM मोदी जून में जा सकते हैं अमेरिका, स्टेट विजिट पर US प्रेसिडेंट ओबामा करेंगे खातिरदारी Read More