100 सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, जानें और कौन हैं लिस्ट में शामिल

forbes-graphicsदेश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट फोर्ब्स ने जारी की है और इन 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में ज्यादातर बिजनेसमैन और बिजनेस घरानों के मालिकों के नाम हैं. इन 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में योग गुरू रामदेव के सहयोगी और उनके आयुर्वेदिक एवं खाद्य उत्पादों का कारोबार देखने वाले आचार्य बालकृष्ण का नाम भी शामिल है. फोर्ब्स के मुताबिक भारत के 100 सबसे धनी लोगों की कुल संपत्ति 10 फीसदी बढ़कर 381 अरब डॉलर हो गई है जो कि 2015 में 345 अरब डॉलर थी. ऐसा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 21 फीसदी उछाल आने की वजह से हुआ है. यह अमेरिकी पत्रिका दुनिया के धनी लोगों की सूचियां भी प्रकाशित करती है तो आगे की स्लाइड्स में जानिए देश के सबसे अमीर लोगों में पहले नंबर पर कौन है और दूसरे अमीर लोग कौनसे हैं…

तो पहले नंबर पर आए हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी. मुकेश अंबानी को लगातार नौंवे साल भारत की सबसे धनी हस्ती आंका गया है और उसकी कुल संपत्ति बढ़कर 22.7 अरब डॉलर हो गई है. मुकेश अंबानी की संपत्ति बीते एक साल में 18.9 अरब डॉलर से बढ़कर 22.7 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपये हो गई और उल्लेखनीय है कि धनी हस्तियों की वैश्विक सूची में मुकेश अंबानी 36वें स्थान पर हैं. हाल ही में रिलायंस जियो के लॉन्च के मौके पर मुकेश अंबानी ने जियो की धमाकेदार एंट्री का ऐलान कर बाकी टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी.

सन फार्मा के दिलीप सांघवी 16.9 अरब डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं. फोर्ब्स के अनुसार सांघवी ने सूची में दूसरा स्थान बनाए रखा है. सन फार्मा भारत में मेडिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनियों में से एक है और इसके मालिक दिलीप सांघवी देश के दूसरे सबसे ज्यादा अमीर इंसान बने हैं.

धनी व्यक्तियों पर फोर्ब्स पत्रिका की नई वार्षिक सूची में हिंदूजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के धनी लोगों में तीसरे स्थान पर आ गया है. हिंदुजा समूह के हिंदूजा परिवार के हिंदुजा बंधुओं श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदूजा की संपत्ति बढ़कर 15.2 अरब डॉलर हो गई. उन्होंने अजीम प्रेमजी को पछाड़कर सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है.

भारत की 100 सबसे धनी हस्तियों की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर आ गए हैं. उनकी संपत्ति 15.2 अरब डॉलर आंकी गई है. फोर्ब्स मैगजीन की भारत के टॉप 100 रईसों की ताजा लिस्ट में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है.

इस सूची में एक आश्चर्यजनक नाम पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण का है. बाबा रामदेव के निकट सहयोगी बालकृष्ण को 2.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 48वें स्थान पर रखा गया है. उनके पास पतंजलि आयुर्वेद में 97 फीसदी हिस्सेदारी है और उससे उनकी हैसियत 2.5 अरब डॉलर की हो गयी है. फोर्ब्स की इस 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में बालकृष्ण का 48वां स्थान है. पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को बाबा रामदेव और बालकृष्ण दोनों ने मिलकर 2006 में शुरू किया था. करीब 7.8 करोड़ डॉलर की कमाई करने वाली पतंजलि हर्बल टूथपेस्ट और कॉस्मेटिक्स से लेकर नूडल्स और जैम सब कुछ बेचती है. रामदेव कंपनी में किसी तरह के शेयर नहीं रखते हैं और वह कंपनी के वस्तुत: ब्रांड एंबेसडर हैं जबकि बालकृष्ण उसका ऑपरेशनल कारोबार संभालते हैं. इसके अलावा बालकृष्ण 5,000 पतंजलि स्वास्थ्य केंद्रों, पतंजलि विश्वविद्यालय एवं योग-आयुर्वेद शोध संस्थान को भी देखते हैं. फोर्ब्स पत्रिका का कहना है कि पतंजलि का मुनाफा विभिन्न न्यासों (ट्रस्ट) को दान कर दिया जाता है.

इस सूची में चौंकाने वाली एक और बात सामने आई है कि ऑनलाइन खुदरा प्लेटफार्म चलाने वाले कारोबारी और फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल का इस सूची से बाहर हो जाना है. सचिन बंसल और बिन्नी बंसल पिछले साल इस सूची में वह 86वें स्थान पर थे. उस समय उनकी हैसियत 1.3 अरब डॉलर के बराबर थी. बाहर होने वालों में एक और बड़ा नाम टैक्सटाइल कारोबारी बालकृष्ण गोयनका का है. इस साल इस सूची में 1.25 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वालों को ही स्थान मिला है जबकि 2015 में यह न्यूनतम सीमा 1.1 अरब डॉलर थी.

इस सूची में शामिल नए लोगों में भविन, दिव्यांक और तुराखिया सबसे कम उम्र के लोग हैं जिन्होंने अपनी विज्ञापन तकनीक कंपनी मीडिया डॉट नेट को अगस्त में 90 करोड़ डॉलर में बेचा था. दिव्यांक और भाविन मुंबई के जुहू और अंधेरी इलाके में पले-बढ़े हैं. इन दोनों भाइयों ने टेक स्टार्टअप के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया. उन्होंने अपना एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप मीडिया डॉट नेट एक चीनी कंपनी को 90 करोड़ डॉलर में बेचकर इतिहास रच दिया. इस सूची में शामिल लोगों की संपत्ति की गिनती 9 सितंबर को उनके शेयर बाजार मूल्य के आधार पर की गई है

देश के सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर काबिज मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी इस सूची में शामिल हैं, हालांकि उनका स्थान काफी पीछे है. अनिल अंबानी को इस सूची में 32वें स्थान पर रखा गया है और उनकी संपत्ति 3.4 अरब डॉलर आंकी गई है. मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी पिछले साल के 29वें स्थान की जगह अब 32वें स्थान पर आ गए हैं.

इस वर्ष फोर्ब्स की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में चार महिलाओं ने अपना स्थान बनाया है जिनमें ओ. पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल शामिल हैं. इस सूची में शामिल अन्य महिलाओं में बायोकॉन लिमिटेड की प्रमुख किरन मजूमदार शॉ, हैवेल्स के संस्थापक की पत्नी विनोद गुप्ता और यूएसवी फार्मा की चेयरपर्सन लीना तिवारी हैं इन चारों महिलाओं की संपत्ति की संयुक्त नेटवर्थ 11.28 अरब डॉलर है, जबकि इस सूची में शामिल सभी 100 भारतीयों की कुल नेटवर्थ 381 अरब डॉलर है.

सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं और पूरी सूची में उनका स्थान 19वां है. उनकी संपत्ति की नेटवर्थ 5.2 अरब डॉलर है. विनोद गुप्ता ढाई अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरी सबसे अमीर महिला और 46वीं अमीर भारतीय हैं. किरन मजूमदार शॉ की संपत्ति 1.8 अरब डॉलर और सूची में 65वां स्थान है जबकि लीना तिवारी 1.62 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 79वें स्थान पर हैं.

बालकृष्ण इस सूची में नए शामिल छह लोगों में से एक हैं, जबकि मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल इस सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके अलावा करीब 13 लोग इस साल इस सूची में अपना स्थान बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. भारत के 100 सबसे बड़े रईसों ने पिछले साल स्टॉक मार्केट से अच्छा लाभ कमाया है जिसके आधार पर देश की धनी लोगों की कुल संपत्ति में इजाफा हुआ है. भारत के 100 अमीरों की लिस्ट में इस बार कई चौंकाने वाले फेरबदल भी हुए हैं.

 

 

source: ABP

100 सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, जानें और कौन हैं लिस्ट में शामिल Read More

LIVE कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड की जोरदार शुरुआत, गुप्टिल की बेजोड़ बैटिंग

new-zealandकानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के 318 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की है। लाथम और गुप्टिल क्रीज पर हैं। इससे पहले भारतीय टीम सभी विकेट खोकर 318 रन ही बना सकी। पहले दिन के स्कोर में टीम इंडिया ने 27 रन जोड़े। अंतिम विकेट उमेश यादव (9 रन) के रूप में गिरा। रवींद्र जडेजा ने 44 बॉल में शानदार 42 रन बनाए।न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और सेंटनर ने जोरदार बॉलिंग की। दोनों को 3-3 विकेट मिले, जबकि वागनर को दो विकेट मिले।

अच्छी शुरुआत के बाद गिरे विकेटो

इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत औसत रही। उसे पहला झटका 42 रन के टीम स्कोर पर लोकेश राहुल के रूप में लगा। राहुल को सेंटनर ने वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मुरली विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की पार्टनरिशप की। खतरनाक होती जोड़ी को सेंटनर ने तोड़ा। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (62 रन) को अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया। इसके बाद मुरली विजय (65) को सोढ़ी ने पवेलियन भेजा।

पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए कप्तान विराट कुछ खास नहीं कर सके। वे 9 रन बनाकर वागनर की बॉल पर चलते बने। रहाणे को 18 रन के निजी स्कोर पर क्रेग ने आउट किया। जब रहाणे आउट हुए तो टीम का स्कोर 209 रन था।

रोहित शर्मा और अश्विन ने जोड़े 52 रन

रहाणे और विराट के जल्दी आउट होने के बाद टीम इंडिया संकट में दिखाई दे रही थी, लेकिन रोहित शर्मा और अश्विन ने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचा दिया। फिफ्टी की ओर बढ़ रहे रोहित (35) को सेंटनर ने आउटकर भारत को छठा और अश्विन (40) को बोल्ट ने आउट कर 7वां झटका दे दिया। इसके बाद साहा और शमी बिना खाता खोले आउट हुए।

भारत: मुरली विजय, लोकेश राहुल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड:टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, केन विलियम्सन, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, बीजे वॉटलिंग, मार्क क्रेग, नेल वागनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

source: IBN

LIVE कानपुर टेस्ट: न्यूजीलैंड की जोरदार शुरुआत, गुप्टिल की बेजोड़ बैटिंग Read More

‘भारतीय वायुसेना के लिए नाकाफ़ी है 36 रफ़ाएल विमान’

_91349408_150412013733_dassault_rafale_624x351_reutersरफ़ाएल लड़ाकू विमानों की ख़रीद के लिए भारत और फ्रांस के बीच शुक्रवार को हस्ताक्षर होने जा रहा है.

पहले 18 विमानों का सौदा हुआ था लेकिन अब भारत फ्रांस से 36 विमान लेनेवाला है.

जब लड़ाकू विमानों की ख़रीदारी के लिए टेंडर निकाला गया था तो मुक़ाबले में कुल छह कंपनियों के विमान थे. पर एयरफोर्स ने रफ़ाएल को सबसे बेहतर पाया.

लेकिन भारत के लिए इतने विमान नाकाफ़ी हैं.

विमान की ख़रीद की प्रक्रिया यूपीए सरकार ने 2010 में शुरू की थी. 2012 से लेकर 2015 तक इसे लेकर बातचीत चलती रही

जब 126 विमानों की बात चल रही थी तब उस वक़्त ये सौदा हुआ था कि 18 विमान भारत ख़रीदेगा और 108 विमान बंगलौर के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में एसेम्बल होने थे. लेकिन यह सौदा हो नहीं पाया.

अप्रैल 2015 में फिर मौजूदा मोदी सरकार ने पेरिस में यह घोषणा की कि हम 126 विमानों के सौदे को रद्द कर रहे हैं और इसके बदले 36 विमान सीधे फ्रांस से ख़रीद रहे हैं और एक भी रफ़ाएल विमान बनाएंगे नहीं.

रफ़ाएल विमान परमाणु मिसाइल डिलीवर करने में सक्षम होता है. हर विमान में यह खूबी नहीं होती है.

इसके अंदर जिस तरह के हथियारों की इस्तेमाल करने की क्षमता है वो दुनिया में सबसे सुविधाजनक है.

इसमें दो तरह की मिसाइलें हैं. एक की रेंज डेढ़ सौ किलोमीटर है तो दूसरी की रेंज क़रीब तीन सौ किलोमीटर की है.

इतना अत्याधुनिक विमान फ़िलहाल भारत के दो मुख्य प्रतिद्वंदी पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के पास भी नहीं.

रफ़ाएल विमान मिराज 2000 का एडवांस्ड वर्जन है. भारतीय एयरफ़ोर्स के पास 51 मिराज 2000 है और इन्हें मिराज 2000-5 में अपग्रेड किया जा रहा है.

इससे इनकी क्षमता काफ़ी हद तक बढ़ने वाली है. इससे भारतीय एयरफोर्स को बहुत ताकत मिलेगी. भारत को अभी पर्याप्त संख्या में ऐसे अत्याधुनिक विमानों की ज़रूरत है. ये ज़रूरत एक हद तक इस अपग्रेड तक पूरी होगी.

भारत ने पहले मिराज 2000 के दो स्क्वैड्रन लिए थे. दस साल बाद एक स्क्वैड्रन इसमें जोड़ा गया. हो सकता है रफ़ाएल के मामले में भी ऐसा हो.

लेकिन इस मामले में फ़िलहाल इस तरह की कोई बात नहीं हुई है.

एक स्क्वैड्रन में 16 से 18 विमान होते हैं.

सौदे के अंदर यह क्लॉज होगा कि इन 36 विमानों के अलावा भारत अगर 18 और विमान लेना चाहता है तो वो इसी क़ीमत पर उपलब्ध होंगे.

ध्यान देने की बात यह है कि फ्रांस के साथ जो यह सौदा हो रहा है वो भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हो रहा है. ये डील रफ़ाएल बनाने वाली कंपनी दासो के साथ नहीं हो रही.

भारत को दासो को 15 फ़ीसदी एडवांस (करीब साठ हज़ार करोड़ रुपये) देने होंगे तब जाकर उन विमानों पर काम शुरू होगा.

सौदा पक्का होने के बाद विमान की पहली खेप आने में ढ़ाई से तीन साल लग जाएंगे.

भारत के अलावा दासो के पास उस समय क़तर और मिस्र के ऑर्डर भी है. भारत सलाई मिलने के मामले में नंबर तीन पर है.

एक बात यह भी चल रही है कि फ्रांस का एयरफोर्स अपने रफ़ाएल भारत को लीज़ पर दे ताकि भारतीय वायु सेना के पायलटों को उसे उड़ाने में दक्षता हासिल हो.

रफ़ाएल के आने के बाद मुमकिन है कि दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ बढ़े.

लेकिन वो शायद महज़ 36 पर शुरु न होगा. हां एक और स्क्वैड्रन आने के बाद हालात कुछ बदल जाएं.

 

source: BBC HINDI

 

‘भारतीय वायुसेना के लिए नाकाफ़ी है 36 रफ़ाएल विमान’ Read More

अलग रेल बजट खत्म करना अभी तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म: सुरेश प्रभु

msid-54457765width-400resizemode-4suresh-prabhuनई दिल्ली
रेल बजट खत्म करने से रेलवे को सालाना 9,700 करोड़ रुपये की बचत होगी, लेकिन उसकी सामाजिक जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाएगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रजत अरोड़ा को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि रेल बजट का आम बजट में विलय करने का उनका विचार आखिरकार हकीकत बन गया है। प्रस्तुत हैं इसके मुख्य अंश:

रेल बजट का आम बजट में विलय होने का रेलवे के लिए क्या मतलब है?
किसी कमिटी के रिपोर्ट देने से पहले मैंने फाइनैंस मिनिस्टर से निवेदन किया था कि रेलवे के लिए अलग बजट होने का कोई कारण नहीं है और इसे आम बजट के साथ मिला देना चाहिए। मैं कहूंगा कि यह इस सेक्टर में अभी तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म है। बजट के मर्जर के बाद भी हमारी फाइनैंशल ऑटोनॉमी बरकरार रहेगी। जनरल मैनेजर्स और डिवीजनल मैनेजर्स के पास समान पावर रहेगी। फाइनैंस को पहले की तरह मैनेज किया जाएगा, लेकिन हम अधिक फोकस कर सकेंगे क्योंकि जटिलताएं कम हो जाएंगी।

हम कपैसिटी बढ़ाने और पैसेंजर्स के लिए सुविधाओं में सुधार करने जैसी अपनी फाइनैंशल जिम्मेदारियों को आंतरिक स्रोतों और सरकार से मिलने वाली बजटीय मदद के जरिए निभाना जारी रखेंगे। हालांकि, हमारी एक कमर्शल तरीके से चलने वाले डिपार्टमेंट के तौर पर एक अलग पहचान होगी। केवल यही बदलाव होगा कि अगले वर्ष से आप रेल बजट भाषण नहीं सुनेंगे। हालांकि, हम संसद में रेलवे के खर्च पर एक अलग चर्चा करेंगे। एक अच्छी चीज यह है कि हमें 9,700 करोड़ रुपये की तुरंत राहत मिलेगी जो रकम पहले हमें सरकार को डिविडेंड के तौर पर चुकानी पड़ती थी। मैंने फाइनैंस मिनिस्टर से इसे छोड़ने का निवेदन किया था। वह रेलवे की ओर से तय किए गए ग्रोथ एजेंडे को लेकर काफी पॉजिटिव और मददगार हैं।

आपके पास और कौन सी बड़ी योजनाएं हैं?
पिछले एक वर्ष से मैं रेलवे के लिए एक स्वतंत्र नियामक बनाने के लिए जोर दे रहा हूं। कैबिनेट से बहुत जल्द इसके लिए अनुमति मिल जाएगी। यह लगभग अंतिम चरण में है। यह रेग्युलेटर किराए और फ्रेट रेट को तय करने के लिए स्वतंत्र होगा। इससे रेलवे के पूरे किराए के स्ट्रक्चर में संतुलन आएगा। यह रेलवे के लिए एक बड़ा बदलाव होगा। हम मार्केट डिमांड के अनुसार किराए को संतुलित करना जारी रखेंगे।

आपने हाल ही में प्रीमियम ट्रेनों के लिए सर्ज प्राइसिंग का कॉन्सेप्ट शुरू किया है। क्या इसे अन्य ट्रेनों के लिए भी किया जाएगा?
अभी मैं इस तरह के किसी प्रपोजल पर विचार नहीं कर रहा हूं। लेकिन मेरा मानना है कि हमें मार्केट पर फोकस करने की जरूरत है जिससे हमारे पास डिमांड को पूरा करने के लिए पर्याप्त कपैसिटी और रिसोर्सेज हों।

स्टेशनों के रीडिवेलपमेंट के बारे में क्या किया जा रहा है?
इस योजना पर काम हो रहा है। इसमें बहुत से निवेशक राज्य सरकारों और इंटरनैशनल एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखाई है। मैं जल्द ही इसे लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दूंगा। हमने 100 से अधिक स्टेशनों के रीडिवेलपमेंट की योजना बनाई है।

 

 

 

source:navbharattimes

अलग रेल बजट खत्म करना अभी तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म: सुरेश प्रभु Read More

दिल्ली: एकतरफा इश्क में सरेराह लड़की की हत्या, चाकू से किए 22 से अधि‍क वार

girl_murder_650_092016011324दिल्ली में दिल दहला देने वाली एक हत्या की वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेआम सड़क पर एक लड़की को 22 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना को देखकर आस-पास के लोग भी सहम गए.

मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है. मंगलवार की सुबह लेबर चौक के पास अचानक एक युवक ने एक लड़की पर हमला कर दिया. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते युवक ने चाकू से युवती पर एक के बाद एक कई वार कर डाले.

लड़की लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ी. इसके बाद भी युवक का मन नहीं भरा तो उसने नीचे बैठकर युवती पर फिर चाकू से कई वार किए. इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की.

घायल युवती को फौरन आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. हत्या की यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

युवक को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 22 साल थी. उसका नाम करुणा था. जबकि आरोपी का नाम सुरेंद्र बताया जा रहा है.

 

मृतका करुणा बुराड़ी के संत नगर की ही रहने वाली थी. उसके पिता का नाम नरेश कुमार है. करुणा वहीं एक स्कूल में टीचर थी. पुलिस के मुताबिक 34 साल का आरोपी उसे पिछले काफी दिनों से तंग कर रहा था. करुणा के परिवार ने चार पांच माह पहसे उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी.

मामला दर्ज हो जाने के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था. हत्यारोपी सुरेंद्र तलाकशुदा है. उसका मामला कोर्ट में लंबित है. पूरा मामला एक तरफा प्यार का है

 

 

 

 

Source: Aaj Tak

 

दिल्ली: एकतरफा इश्क में सरेराह लड़की की हत्या, चाकू से किए 22 से अधि‍क वार Read More

पाकिस्तानी जनरल राहील शरीफ़: फ़ौज हर ख़तरे से निपटने के लिए तैयार’

_91307690_020145144-1पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ़ ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना परोक्ष और अपरोक्ष ख़तरों से निपटने के लिए तैयार है.

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोर कमांडरों की बैठक में देश के सामने मौजूद आंतरिक और बाहरी ख़तरों की समीक्षा की गई.

कोर कमांडरों की ये बैठक भारत प्रशासित कश्मीर के उड़ी में सेना के बेस कैंप पर चरमपंथियों के हमले के एक दिन बाद आयोजित की गई थी.

इस हमले में 18 भारतीय सैनिक मारे गए थे और कई जख्मी हो गए थे.

रविवार सुबह उत्तरी कश्मीर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास उड़ी में भारतीय सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ क़रीब पांच घंट तक चली.

भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रवक्ता के मुताबिक़ रविवार को हुए हमले में 17 सैनिक मारे गए थे, जबकि एक घायल सैनिक की सोमवार को मौत हो गई.

पाकिस्तान सेना की ओर जारी बयान के मुताबिक़ जनरल राहील शरीफ ने भारत की ओर से दिए गए बयानों के हवाले से कहा, ”हम इस क्षेत्र में ताज़ा घटनाओं और उनके पाकिस्तान की सुरक्षा पर प्रभाव पर नज़र रखे हुए हैं.”

जनरल शरीफ़ ने कहा कि पाकिस्तानी सेना परोक्ष और अप्रत्यक्ष ख़तरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने जनता के साथ हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है. देश की संप्रभुता और गरिमा को नुक़सान पहुंचाने की हर कोशिश को नाकाम बनाया जाएगा.”

भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशन या डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को एक बयान में कहा गया कि चारों चरमपंथियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था.

उन्होंने कहा कि हमलावरों के पास कुछ ऐसी वस्तुओं थीं जिन पर पाकिस्तान लिखा हुआ था.

उड़ी हमले के बाद भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान में कहा था, ”पाकिस्तान एक आतंकवादी राज्य है. उसकी पहचान एक आतंकवादी मुल्क के रूप पर की जानी चाहिए और उसे अलग-थलग करने की जरूरत है.”

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

 

 

 

Source: BBC Hindi

पाकिस्तानी जनरल राहील शरीफ़: फ़ौज हर ख़तरे से निपटने के लिए तैयार’ Read More

30 फुट नीचे तालाब में गिरी बस, 30 की मौत

2016_9largeimg20_sep_2016_065444771बेनीपट्टी/बसैठ : मधुबनी के बेनीपट्टी में बड़ा बस हादसा हुआ है. यहां के सुंदरपुर गांव के पास मधुबनी से सीतामढ़ी जा रही एक बस तालाब में िगर गयी, जिसमें कम-से-कम 30 यात्रियों की मौत हो गयी. देर रात तक 19 शव निकाले जा चुके थे, जिनमें 14 की पहचान हुई  है. डीएम िगरिवर दयाल िसंह ने इसकी पुष्टि की है. मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है िक बस में 50 यात्री सवार थे,  जिनमें से कुछ ही के बचने की संभावना है. हादसा दिन में 11:45 बजे के आसपास हुआ, जब एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से लगभग 30 फुट नीचे तालाब में चली गयी.
जानकारी के मुताबिक सागर ट्रेवेल्स की 32 सीटेड बस मधुबनी के बस अड्डे से सुबह 9:45 बजे सीतामढ़ी के लिए खुली थी. मधुबनी में इसमें लगभग 20 यात्री सवार हुए थे. इसके बाद बस छोटी-बड़ी जगहों पर रुकती हुई, लगभग 11:05 बजे बेनीपट्टी पहुंची. बताते हैं कि बेनीपट्टी में बस में यात्री सवार हुए. यहां लगभग 10 मिनट रुकने के बाद बस खुली और फिर बसैठ में रुकी.
यहां भी लगभग पांच मिनट तक बस रुकी थी. इस समय लगभग 11:40 बज चुका था. बताते हैं कि बसैठ बाजार से कुछ दूर पर ही सुदंरपुर गांव के पास एक साइकिल सवार आ रहा था. उसी को बचाने के चक्कर में बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और पूरी बस सड़क से लगभग 30 फुट नीचे तालाब में जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस के साथ साइकिल चालक भी तालाब में चला गया, लेकिन उसका क्या हुआ, इसके बारे में लोग नहीं बता पा रहे हैं.
वहीं, बस के गेट पर सवार तीन-चार लोग किसी तरह से तैर पर बाहर निकल पाये. बाकी यात्री बस के अंदर ही रह गये और कुछ ही देर में सबकी मौत होने की बात कही जा रही है.  स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी, लेकिन लगभग एक घंटे के बाद बेनीपट्टी की डीएसपी निर्मला कुमारी मौके पर पहुंची. गुस्साये लोगों ने डीएसपी को मौके से जाने को कह दिया. इस समय तक हजारों की संख्या में लोग मौके पर जुट गये थे और स्थानीय लोग तालाब से बस निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन, उसमें सफल नहीं हो पा रहे थे.
दिन में लगभग तीन बजे मधुबनी में डीडीसी हाकिम प्रसाद और सदर एसडीओ शाहिद परवेज मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साये लोगों ने पथराव करके उन्हें मौके से वापस जाने को मजबूर कर दिया. इसके लगभग आधे घंटे के बाद मौके पर डीएम व एसपी  भी पहुंचे. उन्हें भी लोगों ने भागने पर मजबूर कर दिया. इस बीच मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम को भी लोगों ने भगा दिया था. उस गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी, जिससे टीम आयी थी. मौके पर पहुंची एंबुलेंस पर भी लोगों का गुस्सा उतरा और उसके शीशे तोड़ दिये गये.
इस बीच मौके पर मधुबनी व बेनीपट्टी के आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गयी थी. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस की ओर से दो राउंड हवाई फायरिंग की गयी, लेकिन लोग शांत नहीं हुए. इसके बाद स्थानीय लोगों ने क्रेन को मौके पर आने दिया. इसके बाद बस को तालाब से बाहर निकालने का काम शुरू हुआ. लगभग पांच बजे के आसपास स्थानीय लोगों की मदद से बस को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन पूरी बस बाहर नहीं निकल पायी थी. बस में यात्रियों के शव भरे थे. बस से शव निकाले जा रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि शवों को बस से निकाला गया, जिन्हें परिजन अपने साथ लेकर चले गये. मौके पर प्रशासन के प्रतिनिधियों के नहीं होने की वजह से शव किसका है, इसकी पहचान भी नहीं हो पायी. देर शाम तक बस से शवों को निकालने का काम जारी था. शाम लगभग 5:15 बजे डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर आने दिया गया, लेकिन तब तक परिजन कई यात्रियों के शव ले जा चुके थे.
पत्थरबाजी में दो लोग घायल, एंबुलेंस क्षतिग्रस्त
बेनीपट्टी/ बसैठ. यात्रियों से भरी बस के तालाब में पलट जाने के बाद प्रशासन के विलंब से पहुंचने से लोगों में आक्रोश व्याप्त था. लोगों का कहना था कि बस के तालाब में पलटने की जानकारी घटना के तत्काल बाद ही प्रशासन को दी गयी, लेकिन प्रशासनिक अमला ने मौके पर लोगों को आकर बचाने में देरी की. सूचना के करीब एक घंटे बाद बेनीपट्टी डीएसपी व अन्य अधिकारी पहुंचे, जिन्हें लोगों ने खदेड़ दिया. करीब तीन घंटे बाद डीडीसी व सदर एसडीओ भी जिला से पहुंचे.
डीएम, एसपी पर भी हमला
बेनीपट्टी/ बसैठ : हादसे के बाद आक्रोशित लोगों की ओर से अधिकारियों के काफिले पर हमला किये जाने के बाद जिला मुख्यालय से डीएम िगरिवर दयाल िसंह व एसपी दीपक कुमार बर्णवाल के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे. इस दौरान डीएम व एसपी अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा जैकेट पहन कर पहुंचे. मौके पर पहुंचते ही पुलिस के जवानों ने लोगों पर लाठी चलानी शुरू कर दी.
इससे लोग आक्रोशित हो गये.  लोगों ने इन अधिकारियों पर भी हमला कर दिया. बाद में पुलिस के जवानों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की. हवाई फायरिंग होते ही लोगों ने अधिकारियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.  स्थिति को गंभीर देख डीएम, एसपी सहित पूरा पुलिस बल व अधिकारी जान बचा कर भागे. लोगों ने दोनों अधिकारियों को दूर तक खदेड़ा. स्थित तनावपूर्ण हो गयी. इस दौरान लोगों ने वरीय समाहर्ता के गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया.  अधिकारियों पर रोड़ेबाजी व पुलिस फायरिंग से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. देखते-ही- देखते बसैठ बाजार बंद हो गया. दुकानों के शटर गिर गये. गुस्साये लोगों व पुलिस के बीच जोर-आजमाइश चल रही थी. आम लोग अपने घरों में दुबके रहे.  पूरे बसैठ बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.  ऐसा लग रहा था कि जैसे बसैठ में कर्फ्यू लगा हो.
प्रधानमंत्री, राज्यपाल मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पटना/नयी दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘बिहार के मधुबनी जिले में बस दुर्घटना से काफी दुखी हूूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने का एलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना काफी दुखद है. घटना के कारणों को देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री ने राजस्व व भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा अौर पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत को घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त और आइजी को भी घटनास्थल पर पहुंचने और मधुबनी के डीएम व एसपी को राहत व बचाव काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है. राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. राज्यपाल ने कहा िक यह घटना दुखद है. इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिजनों को शक्ति प्रदान करें.
चार-चार लाख मुआवजा
पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने मधुबनी में बस हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि चूंकि एसडीआरएफ की टीम मधुबनी में थी, इसलिए 40 मिनट में जवान घटनास्थल पर पहुंचे गये.
इसके बावजूद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में जाने से रोका. बाद में दरभंगा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम को भी बचाव काम शुरू नहीं करने दिया गया. घटनास्थल पर पहुंच कर गोताखोर बचाव का काम नहीं कर सके. उन्होंने कहा कि यदि बचाव दल को काम करने दिया जाता तो हो सकता था कि एक-दो लोगों को बचाया जा सकता था.
बस हादसे की जांच करायी जायेगी
प्रधान सचिव ने कहा कि घटना के कारणों की जानकारी के लिए इसकी जांच होगी. यह पता किया जायेगा कि इसके लिए कौन जिम्मेवार था. उन्होंने कहा कि हाे सकता है कि ड्राइवर की जगह कोई और बस चला रहा हो या बस को तेजी से चलाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि दुर्घटना के अन्य कारण भी हो सकते हैं. यह जांच के बाद पता चलेगा.
शहाबुद्दीन को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पूछा, क्यों न रद्द कर दी जाये जमानत
Source: Prabhat Khabar
30 फुट नीचे तालाब में गिरी बस, 30 की मौत Read More

50% से ज़्यादा लोगों ने PM मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को किया खारिज

narendra-modi-580x376नई दिल्ली: बीते रविवार को घाटी के उरी सेक्टर में हुए हमले में देश को 18 जवान शहीद हो गए. ऐसे में पाकिस्तान और वहां से समर्थित आंतकवाद को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. चारो तरफ पीएम की an

पाकिस्तान नीति की समीक्षा हो रही है. ऐसे में मई महीने में किए गए Pew रिसर्च सेंटर के एक सर्वे में भारत की पाकिस्तान नीति को लेकर कई बड़ीं बातें सामने आई हैं. ये रहीं उस सर्वे में आईं छह बड़ी बातें-

1. सर्वे की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें शामिल 50% से अधिक लोगों ने पीएम मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को खारिज कर दिया है. वहीं पीएम की वर्तमान पाक नीति को महज 22% लोगों का समर्थन हासिल है.

2. इस सर्वे में एक और बड़ी बात सामने आई है कि 60% भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ ज़्यादा से ज़्यादा सैन्य कर्रवाइ का समर्थन करते हैं.

3. 40 पन्नों की इस रिपोर्ट के हवाले से Pew ने बताया है कि 52% फीसदी भारतीय को ISIS से भारत को खतरा होने का डर सताता है.

4. वहीं 62% लोगों का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कर्रवाइ सबसे उम्दा विकल्प है.

5. 68% फीसदी लोगों का मानना है कि बीते 10 साल की तुलना में वैश्विक मामलों में भारत का प्रभाव बढ़ा है.

6. सर्वे की माने तो केंद्र सरकार चला रही बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के 54% और कांग्रेस के 45% समर्थकों ने पाकिस्तान को लेकर पीएम के रुख को खारिज किया है. वहीं रक्षा बजट बढ़ाए जाने को भी समर्थन मिला है.

ये सर्वे पठानकोट एयरबेस हमले के कुछ महीनों बाद किया गया था. ये सर्वे इसी साल सात अप्रैल को किया गया था. इसकी रिपोर्ट बीते सोमवार को सार्वजनिक की गई है. इसमें कुल 2464 लोगों को शामिल किया गया था

 

 

 

 

source: ABP

50% से ज़्यादा लोगों ने PM मोदी की पाकिस्तान पॉलिसी को किया खारिज Read More

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा

masood-profile-pkg-1909-vp-00_09_21_14-still001-580x395इस्लामाबाद/नई दिल्ली: खुफिया रिपोट्स में उरी हमले के पीछे आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है और इस हमले का मास्टर माइंड कोई और नहीं जैश का सरगना मसूद अजहर है. ये वही मसूद अजहर है जिसने पठानकोट एयरबेस पर भी हमला करवाया था और साल 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उसे रिहा किया था. मसूद अजहर इस वक़्त पाकिस्तान में है और खुलेआम भारत विरोधी काम करता है.

जैश-ए-मोहम्मद नाम के इस आतंकी की फैक्ट्री को चलाता है मसूद अजहर. उसी की आतंक की फैक्ट्री आतंकियों ने उरी में 17 जवानों की जान लेकर देश पर बहुत बड़ हमला किया.

मसूद अजहर वही जिसे 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड के बाद भारत को रिहा करना पड़ा था. तब भारत की मजबूरी थी क्योंकि इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के 178 यात्रियों को सही सलामत आतंकियों के कब्जे से छुड़ाना था.

मसूद अजहर छूट गया लेकिन उसके बाद मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ जो जंग छेड़ी वो आज तक खत्म नहीं हुई है. भारत के चंगुल से छूटते ही मसूद ने जैश-ए-मोहम्मद बनाया औऱ फिर भारत के खिलाफ जहर और जंग का एलान कर दिया.

छूटने के दो साल में ही मसूद अजहर ने 2001 में संसद पर हमला करके एहसास कराया कि उसे छोड़ना कितनी बड़ी भूल थी.

संसद हमले के बाद मसूद ने इसी साल भारत के खिलाफ नए सिरे से आतंकी हमले को अंजाम देना शुरू किया. पठानकोट एयरबेस पर हमला मसूद के आतंकियों ने किया. 7 महीने के बाद फिर मसूद ने उरी में सेना मुख्यालय पर हमला करके खुद anको भारत का दुश्मन नंबर एक साबित कर दिया है.

पठानकोट हमले के बाद भारत ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र से आतंकवादी घोषित कराने की कोशिश की लेकिन चीन ने सबूतों को नाकाफी मानते हुए अड़ंगा लगा दिया.

जानें- ये है देश का नंबर-1 दुश्मन मसूद अजहर, यही है उरी हमले का आक़ा Read More

निफ्टी 8800 के ऊपर बंद, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा

bse_building_240बाजार ने हफ्ते की शुरुआत बढ़त के साथ की है, लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद आज थकावट हावी हो गई। सेंसेक्स सपाट होकर बंद हुआ है, तो निफ्टी 8800 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज के कारोबार में निफ्टी 8825 के करीब पहुंचा था, तो सेंसेक्स ने 28700 के ऊपर दस्तक दी थी। अंत में निफ्टी 8800 के ऊपर जरूर बंद हुआ है, लेकिन सेंसेक्स 28650 के नीचे आ गया।

 

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज अच्छी खरीदारी का माहौल रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी तक बढ़कर 13130 के ऊपर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 12830 के आसपास बंद हुआ है।

 

मेटल, रियल्टी और आईटी शेयरों ने आज बाजार को सहारा देने का काम किया। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.4 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.6 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी बढ़कर 19900 के ऊपर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.6 फीसदी बढ़ा है। हालांकि एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.4 फीसदी गिरकर बंद हुआ है।

 

अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 35.5 अंक यानि 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 28634.5 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28.5 अंक यानि करीब 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 8808 के स्तर पर बंद हुआ है।

 

आज के कारोबार में दिग्गज शेयरों में इंडसइंड बैंक, अरबिंदो फार्मा, टीसीएस, टाटा पावर, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, कोल इंडिया और ओएनजीसी 3-1.1 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। हालांकि मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, भारती इंफ्राटेल, हीरो मोटो और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयर 1.5-0.9 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुए हैं।

 

मिडकैप शेयरों में एमआरएफ, यूनाइटेड ब्रुअरीज, टाटा कम्यूनिकेशंस, अशोक लेलैंड और एमआरपीएल सबसे ज्यादा 6.4-3.9 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में शार्प इंडिया, अनु फार्मा, पॉलिप्लेक्स कॉर्प, विपुल और अर्शिया सबसे ज्यादा 20-13.5 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए हैं।

 

 

Source: CNBC

निफ्टी 8800 के ऊपर बंद, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा Read More