उरी हमले पर मोदी के घर पर बैठक, ‘पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश’

2137नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के मुख्यालय पर रविवार की सुबह हुए आतंकी हमले के बाद देश गुस्से में है. इस हमले से कैसे निपटा जाए और इसका जवाब कैसे दिए जाए इसे लेकर प्रधानमंत्री ने अपने घर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंक्षी मनोहर पार्रिकर और दूसरे बड़े आला अधिकारियों के साथ बैठक की.

बड़ी बैठक के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश दिया, पाकिस्तान के खिलाफ सबूत देगा भारत.

इस बैठक में सभी रणनीति पर चर्चा हुई. सेना प्रमुख ने पीएम को बताया कि सेना किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है.

इस बैठक में एनएसए, आईबी चीफ, डीजीएमओ, गृह सचिव और रक्षा सचिव मौजूद थे.

इससे पहले, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

सरकार का कहना है कि पाकिस्तान के हाथ के सबूत हैं और सोच समझकर होगी कार्रवाई.

LIVE UPDATE:

# पीएम मोदी के घर उरी हमले को लेकर हो रही बैठक खत्म हो गई है.

# उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर बड़ी बैठक हो रही है. बैठक में राजनाथ, मनोहर पर्रिकर शामिल हैं

# रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी रिपोर्ट सौंपी

# राजनाथ सिंह के आवास पर जारी हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है. 11.45 बजे पीएम मोदी से मिलेंगे.

# योग गुरू बाबा रामदेव कोलकाता में हैं. उन्होंने उरी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. रामदेव ने कहा, “अब पाकिस्तान पर हमले के वक्त आ गया है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.”

# बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं

# बैठक में शामिल होने के लिए आईबी चीफ, सेना अध्यक्ष और डीजीएमओ पहुंच चुके हैं.

# राजनाथ सिंह के आवास पर मीटिंग जारी है

आपको बता दें कि उरी में हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 19 जख्मी हुए हैं, जिनमें 8 की हालात काफी नाजुक है. आज शहीद 17 जवानों को श्रीनगर में सेना के बादामी बाग कैंप में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

डीजीएमओ ले. जनरल रणबीर सिंह ने रविवार को कहा कि ये हमला पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया है और इस संगठन के 12 आतंकी अब भी जम्मू-कश्मीर में घूम रहे हैं. खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उरी हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के साफ संकेत हैं.

राजनाथ की हाईलेवल मीटिंग

गृह मंत्री ने अपने आवास पर 10 बजे मीटिंग बुलाई है, उसमें गृह सचिव, रक्षा सचिव, एनएसए, आईबी, रॉ, सीआरपीएफ के डीजी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में रक्षा मंत्री पर्रिकर भी शामिल होंगे.

मोदी को देंगे रिपोर्ट

उरी हमले के तुरंत बाद रक्षा मंत्री पर्रिकर ने श्रीनगर और उरी का दौरा किया. अब वो दिल्ली लौट चुके हैं. आज पर्रिकर इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट देंगे.

3 मिनट में 17 ग्रेनेड, 17 जवान शहीद , उरी हमले की पूरी कहानी

रात को जब जवान अपने बैरक में सो रहे थे तभी आतंकियों ने सेना के 12 ब्रिगेड के इस कैंप पर हमला किया . एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी इस तरह की कटीली तारों को काट कर अंदर दाखिल हुए थे . कैंप के तीन तरफ से इस तरह का नाला है जिसे पार कर आतंकी यहां पहुंचे और फिर दीवार के ऊपर लगी कटीली तारों को काटकर अंदर घुस गये .

सुबह करीब पांच बजे का वक्त जब कैंप के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में घुसते ही आतंकियों ने पहले तीन मिनट में 17 ग्रेनेड फेंके . और फिर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे . आतंकियों ने जिस वक्त जवानों पर हमला किया वो वक्त ड्यूटी की अदला बदली का था . कुछ जवान सुबह ड्यूटी ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे थे जबकि कुछ जवान बैरक में सो रहे थे .

 

जवानों के पास नहीं था कोई हथियार

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक ड्यूटी पर जाने वाले जवान तेल के टैंक से गैलन में डीजल भर रहे थे . इस वक्त उनके पास कोई हथियार भी नहीं था और फिर आतंकियों ने इसी समय जो ग्रेनेड फेंके उससे बैरक और टेंट के डेढ़ सौ मीटर एरिए में आग लग गई .

आसमान में उठता ये काला धुआं उसी का बताया जा रहा है . इसी आग में 13 जवान जिंदा जल गए . जबकि 32 जवान आग में जख्मी भी बताये जा रहे हैं .आतंकियों के पास मिले नक्शे के मुताबिक वो पूरी प्लानिंग के साथ इस एरिया में घुसे थे. उनकी मंशा बिना हथियार वाले जवानों को ही निशाना बनाने की थी. सोए हुए जवानों के बाद एडमिनिस्ट्रेटिव एरिया के पास मेडिकल यूनिट को आतंकी निशाना बनाना चाहते थे.  इसके बाद उनका प्लान अधिकारियों के मेस में घुस कर तबाही मचाने का था|

 

उरी हमले में जख्मी एक और जवान शहीद, अब तक कुल 18 जवान शहीद

19 साल के जवान की बहादुरी के आगे आतंकियों ने घुटने टेके

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और बाकी जो सामान मिले हैं उसको देखने से लगता है कि आतंकी लंबी लड़ाई की तैयारी के साथ घुसे थे . लेकिन 19 साल के एक डोगरा रेजीमेंट के जवान की बहादुरी के आगे आतंकियों ने कुछ घंटों में ही घुटने टेक दिये . जिस जवान ने बहादुरी के साथ एक आतंकी को काबू में ले लिया उसे भी गोली लगी है .

इसी जवान की बहादुरी की बदौलत बाकी के तीन आतंकियों को भी जवानों ने एक कोने में कैद कर दिया . सभी आतंकी मारे गये लेकिन इस जगह पर मुठभेड़ में चार जवान आतंकियों की गोली से शहीद भी हो गये

source: एबीपी न्यूज़

उरी हमले पर मोदी के घर पर बैठक, ‘पाकिस्तान को हर मंच पर अलग-थलग करने का निर्देश’ Read More

PAK को मिलेगी किए की सजा, उरी पर रक्षा मंत्री की रिपोर्ट के बाद PM कर रहे हैं हाईलेवल मीटिंग

capture1जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के मुख्यालय पर रविवार तड़के हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए. हमले में आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने श्रीनगर दौरे से लौटते ही सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमले की रिपोर्ट सौंपी है, जिसके बाद पीएम हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं.

उरी हमले के पीछे एक बार फिर पाकिस्तान का हाथ होने के साफ संकेत मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास पर चल रही बैठक में राष्ट्रीय  सुरक्षा सलाहकार अजि‍त डोभाल समेत गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर के अलावा रॉ चीफ के साथ ही कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी के सभी सदस्य मौजूद हैं. प्रधानमंत्री की बैठक से पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ ब्लॉक में सीआरपीएफ के डीजी समेत गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की है.

उरी में मारे गए आतंकियों के पास से मिले हथियारों पर मेड इन पाकिस्तान की मुहर लगी है. ऐसे में भारत सरकार पर पड़ोसी मुल्क के खि‍लाफ कार्रवाई के लिए काफी दबाव है.

फ्रांस ने की कड़ी निंदा
फ्रांस ने भी उरी हमले की कड़ी निंदा की है. फ्रांस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह आतंकवाद के खि‍लाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है. उसने इसके साथ ही कश्मीर में शांति की जरूरत पर भी बल दिया है

दूसरी ओर, श्रीनगर में शहीद जवानों के शव को श्रद्धांजलि दी जा रही है. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

आतंकी हमले में जवानों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है. जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किए गए. उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शहीद सूबेदार करनैल सिंह के परिजन शोक में डूबे. उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में घायल 22 जवान अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार को सभी शहीद जवानों का पार्थिव शरीर श्रीनगर लाया जाएगा. आतंकी हमले के दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में सभी 4 आतंकी भी ढेर हो गए. मारे गए दहशतगर्द जैश-ए-मोहम्मद के हैं और उनके पास से पाकिस्तानी हथियार और दस्तावेज मिले हैं.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दी धमकी
इस बीच घाटी में दो और आत्मघाती जत्थे के घुसने की खबर है. ‘आज तक’ को मिली जानकारी के मुताबिक, एक जत्था पुंछ तो दूसरा श्रीनगर हाईवे की ओर रवाना हुआ है. सुरक्षा के लिहाज से देशभर के एयरपोर्ट को हाइ्र अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दूसरी ओर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़ भभकी दी है. पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, ‘हमारा वजूद खतरे में आया तो भारत पर परमाणु हमला कर सकते हैं. अमर हमारी जमीन पर हमला हुआ तो पाकिस्तान परमाणु हमले से गुरेज नहीं करेगा.’

capture

PAK को मिलेगी किए की सजा, उरी पर रक्षा मंत्री की रिपोर्ट के बाद PM कर रहे हैं हाईलेवल मीटिंग Read More

मेरी चिट्ठी युवाओ के नाम

1459670_1074798882586874_686345994411916904_nप्रिय युवा साथियों ,
आपके नाम मैं अपना पहला पत्र लिख रहा हूँ और उम्मीद करता हूँ कि यह सिलसिला काफी लम्बा चलेगा। अभी तक मेरी चिट्ठी नाम का यह पत्र मैं छोटे बच्चों (कक्षा 6 से 12 तक) के लिए लिखता रहा हूँ , मैं छोटे बच्चों के नाम मेरी चिट्ठी दिनांक 30/09/2013 से समय – समय पर लिख रहा हूँ  और आगे भी लिखता रहूँगा लेकिन अब मैं आप युवा साथियों के लिए भी लिखूँगा , ऐसे युवा साथियों के लिए जो काॅलेज और अन्य संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं और जो मेरी तरह नौकरियाँ कर रहे हैं । मैं छोटे बच्चों के लिए लिखता हूँ क्योंकि वे देश की , समाज की उम्मीद हैं , आने वाले समय के कर्णधार हैं । मैं आप युवाओं के लिए लिखना चाहता हूँ क्योंकि आप देश और समाज का वर्तमान हैं , आप इसे दिशा देने वाले हैं और आप ही देश और समाज के सबसे मजबूत कंधे हैं । आपके शिक्षण संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर और सार्वजनिक स्थानों पर में इसे चस्पा करूँगा ताकि आप इसे पढ़ सके । मेरी इस चिट्ठी के विषय अलग – अलग होंगे और जैसा मैं सोचता हूँ वैसा ही लिखूँगा । मुझे उम्मीद हैं कि आप इसे जरूर ही पसन्द करेंगे । आज मैं आपको विचारों के बारे में वो बताना चाहता हूँ जो अब तक मैंने पढ़कर , दूसरों से बातकर और अपने अनुभव से जाना हैं । पहली बात ये कि दुनिया में जो भी कार्य होता हैं , चाहे अच्छा या बुरा , वो एक विचार की उपज हैं । दूसरी बात ये कि सभी संघर्ष और मेल – मिलाप दोनों विचारों के कारण हैं । तीसरी बात ये कि कभी भी किसी भी विचार को गोली नहीं मारी जा सकती या कहें कि विचारों की हत्या नहीं की जा सकती । अब आप भी मेरी बातों पर विचार किजीएगा ।
कथन
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रों का एक क्रान्तिकारी कथन मैं यहाँ लिख रहा हूँ —
“ लोग अक्सर मानवीय अधिकारों की बात करते हैं , लेकिन ज़रूरी यह हैं कि मानवता के अधिकारों की भी बात की जाए । कुछ चुनिंदा लोगों को आरामदेह कारों की सुविधा प्रदान करने के लिए ज़्यादातर लोग नंगे पैर क्यों घूमें ? कुछ लोग केवल इसलिए 35 साल की उम्र में मौत के शिकार क्यों हो जाए ताकि कुछ दूसरे 70 साल की उम्र तक जिन्दा रह सकें ? कुछ लोगों को अमीर बनाने के लिए ज्यादातर लोग घोर गरीबी का जीवन क्यों बिताए ? मैं दुनिया के उन भूखे हजारों बच्चों के लिए बोलता हूँ , जिन्हें रोटी का एक टुकड़ा भी नसीब नहीं होता । मैं उन बीमार लोगों का हिमायती हूँ , जो औषधि के अभाव में बेमौत मर रहे हैं । और मैं उन लोगों की पैरवी करता हूँ , जो जीवन के अधिकार और मानवीय सम्मान से भी वंचित हैं । ”

आलेख : राम वशिष्ठ

मेरी चिट्ठी युवाओ के नाम Read More

दलित आंदोलन के नेता जिग्नेश मेवाणी हिरासत में लिए गए

gujrat-detained-leader-dalit-movement-jignesh-mewani-news-in-hindi-156340 अहमदाबाद. अहमदाबाद पुलिस ने गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया. वो दिल्ली से अहमदाबाद वापस लौट रहे थे. दलित नेता के भाई विरल मेवाणी ने कहा है कि क़रीब 25-30 पुलिसकर्मी सादा लिबास में एयरपोर्ट पर मौजूद थे और जिग्नेश जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आए उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

विरल मेवाणी जिग्नेश को लेने एयरपोर्ट गए थे. अहमदाबाद से स्थानीय पत्रकार अंकुर जैन ने बताया है कि लिस का कहना है कि जिग्नेश को एहतियातन हिरासत में लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्

रवार को अहमदाबाद पहुंचे हैं और शनिवार को वहां उनके जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. पुलिस शायद उस स्थिति से बचना चाह रही थी जो भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के सूरत कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई थी. सूरत में कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया था.

 

 

source: Aaj Tak

दलित आंदोलन के नेता जिग्नेश मेवाणी हिरासत में लिए गए Read More

आज 12 में से इन 3 राशियों को होने वाला है बड़ा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

phpthumb_generated_thumbnailआज शनिवार को धूम्र और गंड नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं 
जिसके चलते 12 में से 9 राशियों का दिन खराब रहेगा जबकि शेष 3 राशियों को कम नुकसान होगा। 
आप भी जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा बीतने वाला है।
मेष (Aries) अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार के आयोजनों में व्यस्त रहेंगे।
व्यापार में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें।
सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में उन्नति सम्भव है।
वृषभ (Taurus) परिवार जनों से चल रहे विवादों का अंत होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा।
मकान व जमीन संबंधी कार्य पूरे होंगे।
संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएं। कानूनी विवादों का निपटारा होगा पक्ष में होगा।
मिथुन (Gemini)आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। 
इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन पर खर्च हो सकता है।
कर्क (Cancer)अपने व्यवहार से अधिकारियों से नजदीकियां बढ़ाने में सफल रहेंगे।
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।
बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
सिंह (Leo) परिजनों के प्रयासों से वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। 
दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। नए सौदे अभी न करें। शुभ समय का इंतजार करें। 
अंतरराष्ट्रीय कारोबार से जुड़े लोग आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे।कन्या (Virgo) दिन मध्यम रहेगा। 
भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। कारोबार में भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे, सोच समझकर विचार करें।
दिनचर्या में बदलाव होगा। रिश्तेदारों की मदद करें।तुला (Libra)व्यापारिक नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। 
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा।
 अनाज, तेल और कपास के व्यापार से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे।
वृश्चिक (Scorpio) अपनी कार्य करने की पद्धति में बदलाव लाना होगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।
व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। निर्माण कार्य के अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। 
जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।धनु (Sagittarius) आप की निर्णयशक्ति मजबूत होगी।
दूसरों की देखादेखी न करें। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। 
पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं। सोच-समझकर व्यय करें।
मकर (Capricorn) नौकरी में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग बन रहे हैं।
रचनात्मक कार्यों मन लगेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सन्तान सुख मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)आप की सूझबूझ और सजगता से व्यापार अच्छा चलेगा। 
कार्यस्थल पर विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा।
परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। शत्रु से सतर्क रहें।
मीन (Pisces) आपसी विवादों के कारण तनाव बढे़गा। कार्यक्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा।
स्वार्थी न बनें। काम में लापरवाही कर रहे हैं, सम्भल जाएं।


source: Aaj Tak
आज 12 में से इन 3 राशियों को होने वाला है बड़ा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन Read More

प्रेमिका की बहन को गोली मार, आशिक ने की खुदकुशी

gun-fire_650_091516045308यूपी के शाहजहांपुर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका की बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका की बहन की वजह से मृतक की शादी टूटी थी. इससे वो काफी नाराज था. पुलिस मामले की जांच कर रही है|

जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना राम चन्द्र मिशन क्षेत्र में रहने वाला सचिन आरती नामक युवती से प्यार करता था. दोनों के परिवारों के बीच शादी की बात चल रही थी, लेकिन आरती की बड़ी बहन रजनी इस रिश्ते के खिलाफ थी. वह सचिन को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी. इसलिए आरती के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था|

इस बात से नाराज सचिन ने बुधवार रात रजनी की गर्दन पर गोली मार दी. इसके बाद उसने खन्नौत नदी के किनारे जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल रजनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है|

Source: Aaj Tak
प्रेमिका की बहन को गोली मार, आशिक ने की खुदकुशी Read More

घर जाकर जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिया मां हीरा बा का आशीर्वाद, अहमदाबाद में कटेगा 67 किलो का केक

narendra650_091716081837प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 67वां जन्मदिन है. पीएम मोदी अपना जन्मदिन मनाने गुजरात पहुंचे हैं. वहां उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया. पीएम मोदी 32 दिनों में तीसरी बार गुजरात गए हैं|

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर ओल्ड अहमदाबाद में 67 किलो का केक कटेगा. सूरत में बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी की सालगिरह मनाई.

PM मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मां का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट कर कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है. पीएम मोदी का शनिवार को गुजरात में बहुत व्यस्त कार्यक्रम रहेगा. मां का आशीर्वाद लेने के बाद नरेंद्र मोदी आदिवासी बहुल जिले के दाहोद के लीमखेड़ा में सिंचाई परियोजना की शुरुआत करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री नवसारी में विकलांगों को किट, व्हील चेयर्स, हियरिंग ऐड बांटने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. यहां विकलांगों को आठ करोड़ रुपये से अधिक जरूरत का सामान बांटा जाएगा|

 

 

 

Source: आज तक

घर जाकर जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिया मां हीरा बा का आशीर्वाद, अहमदाबाद में कटेगा 67 किलो का केक Read More

अपराधी नहीं, अच्छे इंसान हैं कपिल शर्मा : विवेक ओबरॉय

vivek-oberoiनई दिल्ली| अभिनेता विवेक ओबरॉय का कहना है कि उन्हें हास्य कलाकार कपिल शर्मा में कुछ भी गलत नहीं लगा और न ही बीएमसी में भ्रष्टाचार पर किए गए उनके ट्वीट ने किसी प्रकार का विवाद खड़ा किया है। विवेक का कहना है कि उन्हें कपिल कोई अपराधी नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान लगते हैं।

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस तक पहुंचने के लिए विवेक की मदद ली।

कपिल ने हाल ही में नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत ट्वीट के जरिए की थी।

‘द कपिल शर्मा शो’ के मेजबान कपिल ने अपने ट्वीट में कहा था कि वह पिछले पांच साल से प्रतिवर्ष 15 करोड़ रुपये कर अदा कर रहे हैं और अब भी उन्हें अपने कार्यालय के काम को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम के एक अधिकारी को 5,00,000 रुपये की रिश्वत देने को कहा गया था।

विवेक ने कपिल की मदद के लिए अपने राजनीतिक संपर्को का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने निजी अनुभवों के कारण उनकी परेशानी जानता हूं और इसलिए मैंने उनकी मदद करने के बारे में सोचा और करूंगा।”

अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कपिल का मानवीय रूप देखा है। उन्होंने कहा, “मैंने कैंसर से जूझ रहे बच्चों की वित्तीय सहायता के लिए काम किया है और काफी साल से इस ओर काम कर रहा हूं।”

विवेक ने कहा कि कपिल ने स्वयं आकर उनसे कहा कि वह इसका हिस्सा बनना चाहते हैं।

अपराधी नहीं, अच्छे इंसान हैं कपिल शर्मा : विवेक ओबरॉय Read More

यादव परिवार में टूट और सपा में बिखराव को रोकने के लिए मुलायम के पास हैं ये 5 विकल्प

mulayam_147038556116_650x425_080516020024_091616015907बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव के बीच खटास से पैदा हुए सियासी बवंडर को थामने की जिम्मेदारी अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने खुद संभाल ली है. मुलायम ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी और परिवार में कोई झगड़ा नहीं है लेकिन उन्होंने एक बार फिर अखि‍लेश का फैसला पलटते हुए गायत्री प्रजापति को मंत्री बनाए जाने का ऐलान कर दिया. मुलायम ने कुछ दिन पहले ही अखिलेश को चेताया था कि शिवपाल सपा से अलग हुए तो पार्टी टूट जाएगी. बेटे अखिलेश को सीएम बनाने के बाद भी मुलायम भाई शिवपाल यादव को अहमियत दे रहे हैं|

शि‍वपाल ने सरकार और संगठन में सभी पदों से इस्तीफा दिया तो उनके परिवार में पत्नी और बेटे ने भी अपने-अपने पद त्याग दिए. हालांकि, इनके इस्तीफे अभी तक स्वीकार नहीं किए गए हैं. अब ऐसे समय में जब चाचा और भतीजा में से कोई भी पक्ष झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है तो नेताजी के पास कुछ सीमित विकल्प बचे हैं|

1. बीते 24 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि यादव परिवार के किसी सदस्य ने रूठकर इस तरह इस्तीफा दिया है. अब चूंकि टकराव चरम पर हैं, ऐसे में संभव है कि बिखराव रोकने के लिए मुलायम अखिलेश को हटाकर खुद सीएम पद संभाल लें. यही कदम परिवार में टूट को रोक सकता है. क्योंकि ज्यादातर सीनियर नेता और विधायक अखिलेश के एजेंडे से नाखुश बताए जा रहे हैं|

2. मुलायम सिंह यादव सीएम अखि‍लेश यादव से शिवपाल को उनके वो विभाग लौटाने को कह सकते हैं जो अखिलेश ने नेताजी को बिना बताए ही अपने चाचा से छीन लिए थे. शि‍वपाल को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग लौटाने से उनकी नाराजगी दूर होने की उम्मीद है. मुलायम शिवपाल से छीने विभागों के साथ ही आबकारी विभाग भी सौंपने को कह सकते हैं|

3. इस वक्त मुलायम सिर्फ सपा का चेहरा हैं जबकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से तालमेल शि‍वपाल ही रखते हैं. 57 में से करीब 30 वरिष्ठ मंत्री शि‍वपाल के वफादार हैं. करीब 100 विधायक भी शि‍वपाल के वफादार हैं. ऐसे में शि‍वपाल की नाराजगी पार्टी में टूट का कारण बनी सकती है. अब छह महीने बाद चुनाव भी होने हैं, इसलिए मुलायम शि‍वपाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे.

4. शिवपाल यादव के इस्तीफे के बाद से उनके समर्थकों का जमावड़ा लगने लगा है. शिवपाल के समर्थक सांसद और नेताजी के चचेरे भाई राम गोपाल यादव को बाहर किए जाने की मांग कर रहे हैं. इससे ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि जिस राम गोपाल को नेताजी ने अखि‍लेश और शि‍वपाल के बीच सुलह कराने के लिए दिल्ली से लखनऊ भेजा, वो अपने टास्क को सही तरीके से पूरा करने कामयाब नहीं रहे. ऐसे में पार्टी में विद्रोह की चिंगारी को शांत करने के लिए मुलायम सिंह यादव के पास राम गोपाल को सपा से निकालने का भी विकल्प है.

5. इस हफ्ते शुरू हुए इस सियासी ड्रामे के पीछे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का हाथ बताया जा रहा है. छह साल के संन्यास के बाद अमर सिंह की जब सपा में वापसी हुई तो अखिलेश सहित पार्टी का एक बड़ा धड़ा नेताजी के इस कदम से नाराज था. ऐसे में मुलायम सिंह यादव परिवार और पार्टी में संभावित फूट को रोकने के लिए अपने दोस्त को पार्टी से निकाल भी सकते हैं|

Source: AAj Tak

यादव परिवार में टूट और सपा में बिखराव को रोकने के लिए मुलायम के पास हैं ये 5 विकल्प Read More

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा

15_09_2016-iphoneदिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली पुलिस ने महंगे फोन की लूट की एक बड़ी वारदात का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 900 आइफोन सीरीज के महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कामयाबी वसंतकुज पुलिस को मिली है।

2.50 करोड़ रुपये की कीमत के हैं मोबाइल फोन

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इन महंगे मोबाइल फोन की कीमत तकरीबन 2.50 करोड़ रुपये हैं। पुलिस के मुताबिक, लूट के बाद ये महंगे मोबाइल फोन दिल्ली की विभिन्न मार्केट में कम दामों पर बेच देते थे। इससे इन्हें काफी मुनाफा होता था।

 

 

Source By: जागरण

2.50 करोड़ के 900 iphone बरामद, 48 घंटे में हुआ लूट का खुलासा Read More