कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी

1365757013Nirankari_Baba_Hardev निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है|

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे. एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई|

रावलपिंडी में हुई थी निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति
निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी|

ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया. बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई. आज की तारीख में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं|

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने निरंकारी बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘बाबा हरदेव सिंह के निधन से देश को काफी नुकसान हुआ है. मैंने उनके कई समागमों को देखा है..’

 

Source: आज तक

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी Read More

मालेगांव : NIA ने चार्जशीट दायर की, साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट

sadhvi-pragyaनई दिल्ली: NIA ने 2008 के मालेगांव धमाकों के केस में साध्वी प्रज्ञा से मकोका हटाने का फ़ैसला किया है। एजेंसी की ओर से शुक्रवार को कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को क्लिन चिट मिल गई है। चार्जशीट के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका का भी मामला नहीं बनता। बता दें कि 2008 को मालेगांव धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 79 लोग घायल हुए थे।

‘सरकार का इशारा’
इस मामले पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि एनआईए और सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम करती है और उन्हें कहा गया है कि भगवा लोगों को बचाया जाए। वहीं एनआईए के डीजी संजीव सिंह ने मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने साफ किया है कि चार्जशीट फाइल होने के बाद वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी बात रखेंगे। साध्वी प्रज्ञा के वकील संजीव पुनालेकर ने आशा जताई है कि एनआईए की जो रिपोर्ट आ रही है वह सच होगी और साध्वी जल्द ही बरी होंगी।

29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत हुई थी और 80 के आसपास लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र एटीएस ने तब अपनी तहकीकात के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें साध्वी प्रज्ञा प्रमुख हैं। इसके अलावा सेना से जुड़े कर्नल पुरोहित को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

Sourec: NDTV इंडिया

मालेगांव : NIA ने चार्जशीट दायर की, साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट Read More

जन सुनवाई क्या खाना पूर्ति के लिए रखी गयी है ?

image (1)आज दिनांक 5/5/16 को DERC द्वारा आयोजित Composite Terms & Conditions for Tariff & Accounting) Regulations पर जनसुनवाई के दौरान United Residents of Delhi -URD की ओर से सौरभ गांधी (महासचिव), बी बी तिवारी (सचिव), सन्जय गुप्ता (वित्तीय सलाहकार) एवम् ऐ० के० दत्ता जी ने ड्राफ़्ट पर यूआरडी के सुझाव व आपत्तियाँ दर्ज करायी ।
सबसे पहले सौरभ गांधी ने इस बात पर सवाल उठाया कि आज की जन सुनवाई कया खाना पूरती के लिए रखी गयी है, क्योंकि कमीशन की ओर से उसकी अपनी वेब साईट पर कल सुबह दिनांक 4/5/16 तक इस जनसुनवाई के बारे में कोई सूचना नही डाली गयी थी जिसका सीधा असर ये देखने को मिला कि दिल्ली की लाखों उपभोक्ताओं में से सिर्फ़ कुछ चुनिंदा लोग ही इस जनसुनवाई में आये है जिसको आप फ़ोटो मे भी सभागार की ख़ाली कुर्सियों को देख अन्दाज़ा लगा सकते है (नोट-: जिसको लेकर यूआरडी ये माँग भी करेगी की ये सुनवाई फिर से रखी जाए और सही तरीक़े से लोगों को इसकी जानकारी दी जाए) सौरभ गांधी ने ये माँग की समाज सेवी व ऐसे संस्थाओं के लिए अलग से टैरिफ़ की एक और कैटेगरी बनाई जाए जो संस्थान बिना किसी लाभ के समाज की सेवा के कार्य करते है जबकि APTEL के आदेश में ये साफ़ है कि इन संस्थाओं के लिए अलग से कैटेगरी बनाई जानी चाहिए, अभी तक ऐसी संस्थाओं से व्यवसायिक दरे वसुली जाती है । उन्होंने कहा कि IEA -2003 के सेक्शन 61 में कमीशन सिर्फ़ टैरिफ़ तय करने का व PPAC में सिर्फ़ फ़्यूल चार्ज तय कर सकता है जबकि कमीशन लेखांकन (accounting) को भी विनियमन (regulation) में लाने के प्रयास कर रहा है जो बिलकुल ग़लत है व इसके गम्भीर परिणाम आने वाले टैरिफ़ पर पढ़ेंगे, सौरभ गांधी ने जल्द अपने वक्तव्य को रोकते हुए कहा कि वो अपने व अपने कुछ साथियों को बोलने के समय को यूआरडी के वित्तीय सलाहकार – सीए० संजय गुप्ता जी को देने का अनुरोध करेंगे ताकि यूआरडी की टीम द्वारा तैयार पावर पवाईट परजेनटेशन को वो कमीशन के सामने रख सके ।
Power point presentation को हम इस मेल के साथ भेज रहे है अगर आप इससे जुड़े किसी सवाल का जवाब चाहते है तो सौरभ गांधी से 7503141516 पर या सन्जय गुप्ता 9311025900 पर सम्पर्क कर सकते है । 
जन सुनवाई क्या खाना पूर्ति के लिए रखी गयी है ? Read More

उत्तराखंड: फ्लोर टेस्ट के लिए केंद्र के पास 6 मई तक का समय

harish rawatनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें केंद्र ने उत्तराखंड विधानसभा में शक्ति परीक्षण करवाने की व्यवहार्यता के कोर्ट के सुझाव पर जवाब देने के लिए उससे दो और दिन का समय मांगा था। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने कोर्ट के सुझाव को केंद्र तक पहुंचा दिया है और सरकार इस पर गंभीरता के साथ विचार कर रही है। इसके बाद न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह ने इस मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

पीठ ने अटॉर्नी जनरल की इस बात को रिकॉर्ड कर लिया कि केंद्र सरकार इस मामले में उपजे विवाद को खत्म करने के लिए विधानसभा में शक्ति परीक्षण करवाने के इस कोर्ट के सुझाव पर गंभीरता के साथ विचार कर रही है। पीठ ने यह भी कहा कि उसने हटाए गए मुख्यमंत्री हरीश रावत के वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी की इस बात पर भी गौर किया कि सरकार द्वारा सुझाव को स्वीकार कर लिए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पीठ ने कहा कि यदि सरकार सुझाव को स्वीकार कर लेती है तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा होगा।

मामले की सुनवाई को छह मई के लिए स्थगित करते हुए पीठ ने कहा कि यदि एजी को सुझाव पर निर्देश नहीं मिलते हैं तब भी मामले की सुनवाई की जाएगी। यह भी संभावना है कि इस मामले को पूर्ण बहस के लिए संवैधानिक पीठ के पास भेज दिया जाए।

पीठ का यह मानना था कि राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के अधिकतर मामलों में, कुछ अहम सवाल तैयार करने के बाद मामला संवैधानिक पीठ के पास भेजा जाता रहा है। बहरहाल, सिब्बल और सिंघवी ने इस आदेश की रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई और कहा कि यहां यह शक्ति परीक्षण का मामला है, जो रावत के लिए विश्वास मत जैसा है और इसे किसी भी तरह से अविश्वास मत नहीं कहा जा सकता।

कांग्रेस की इस दलील पर रोहतगी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश के चलते राष्ट्रपति शासन लागू होने की वजह से रावत खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश करके विश्वास मत नहीं मांग सकते। एजी ने कहा कि उत्तराखंड में स्थिति ऐसी है, जहां दोनों ही पक्षों को अपना बहुमत साबित करने के लिए शक्तिपरीक्षण का सामना करना होगा। सिंघवी ने कहा कि शक्ति परीक्षण उस दल के लिए नहीं हो सकता, जो सत्ता में है ही नहीं और जिस व्यक्ति को बहुमत साबित करने के लिए बुलाया जाना है वह मुख्यमंत्री रहा है। पीठ ने कहा कि हम रावत को बहुमत साबित करने के लिए कह कर पूर्व स्थिति बहाल नहीं करेंगे।

एजी ने कहा कि शुक्रवार को जब सुनवाई शुरू हो, तब कोर्ट को शक्ति परीक्षण आयोजित करने के तरीकों पर फैसला करना चाहिए। पीठ ने कहा कि राष्ट्रपति शासन की घोषणा को खारिज करने वाले उत्तराखंड उच्च कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने वाला अंतरिम आदेश ‘अगले आदेश आने तक जारी और प्रभावी रहेगा।’ शुरूआत में ही एजी ने कह दिया था कि शीर्ष अदालत के कल के सवाल को गंभीरता के साथ आगे पहुंचा दिया गया था लेकिन उन्हें कोई दृढ़ निर्देश नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा कि इस सुबह मुझे जो जानकारी मिली है, वह यह है कि हम शुक्रवार सुबह इसे देखेंगे और फिलहाल यही स्थिति है। सिब्बल और सिंघवी ने भी एजी की बात पर कोई आपत्ति नहीं जताई। पीठ ने कल एजी से कहा था कि वह केंद्र से उत्तराखंड विधानसभा में उसके निरीक्षण में शक्तिपरीक्षण करवाने की व्यवहार्यता के बारे में निर्देश ले और कोर्ट को सूचित करे। कोर्ट राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाने के उत्तराखंड उच्च कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर केंद्र की अपील पर सुनवाई कर रहा था

 

 

उत्तराखंड: फ्लोर टेस्ट के लिए केंद्र के पास 6 मई तक का समय Read More

अमिताभ-कंगना को नेशनल अवॉर्ड, मनोज कुमार ने प्रेसिडेंट को दिया रिटर्न गिफ्ट

pti5_3_2016_000224b_14622नई दिल्ली.प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को दिल्ली में 63rd नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिए। फिल्मों में योगदान के लिए मनोज कुमार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन को कॅरियर का चौथा और कंगना रनौट को तीसरा नेशनल अवॉर्ड मिला। बेस्ट फिल्म ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली नवाजे गए। संजय लीला भंसाली को ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कल्की कोचलिन को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला। सेरेमनी में कौन सेलेब्स पहुंचे… मनोज कुमार ने प्रेसिडेंट को दिया गिफ्ट…
– दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के तहत मनोज कुमार को राष्ट्रपति ने स्वर्ण कमल के साथ-साथ 10 लाख रुपए की राशि और शाॅल भी दिया।
– व्हील चेयर पर आए मनोज कुमार ने सम्मानित होने के बाद जेब से एक मूर्ति निकाली और प्रेसिडेंट को तोहफे में दी। यह मूर्ति साईं बाबा की थी।
– मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति की फिल्मों के कारण ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता है।
– उन्होंने ‘हरियाली और रास्ता’, ‘हिमालय की गोद में’, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘क्रांति’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
‘कांच की गुड़िया’ में मिला था पहला लीड रोल
– 78 साल के हो चुके मनोज कुमार ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
– 1937 को एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार 1960 में पहली बार फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ में लीड रोल में नजर आए थे।
– इसी दशक में उन्होंने ‘पत्थर के सनम’, ‘साजन’, ‘सावन की घटा’, ‘पहचान’ और ‘आदमी’ जैसी कई फिल्में की।
– 1965 में जब उन्होंने ‘शहीद’ की, तभी से लोगों के दिलों में उनकी हीरो की इमेज बन गई।
– ‘उपकार’ के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिया गया।
– 1992 में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री मिला।
अमिताभ के साथ आए अभिषेक-ऐश्वर्या
– जिन सितारों को अवाॅर्ड मिले, उनके साथ कई अन्य लोग भी पहुंचे।
– अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या भी पहुंचीं।
– कल्कि कोचलिन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर भी अवाॅर्ड सेरेमनी में पहुंचे।
अमिताभ को अब तक 4 नेशनल अवॉर्ड
– अमिताभ बच्चन को फिल्म ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

– 1990 में ‘अग्निपथ’ के लिए बेस्ट एक्टर
– 2005 में ‘ब्लैक’ के लिए बेस्ट एक्टर
– 2009 ‘पा’ के लिए बेस्ट एक्टर
– 2016 में ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्टर

कंगना को मिला तीसरा नेशनल अवॉर्ड
– वहीं, फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। कंगना का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है।
– इससे पहले 2008 में ‘फैशन’ के लिए वे बेस्ट सपोर्टिंग और 2015 में ‘क्वीन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजी जा चुकी हैं।

संजय लीला भंसाली को पहली बार बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

– भंसाली के डायरेक्शन में बनी ‘देवदास’ 2003 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट रही।
– ‘ब्लैक’ 2005 की बेस्ट फीचर फिल्म रही। इसे भंसाली ने डायरेक्ट किया था।
– भंसाली के प्रोडक्शन वाली ‘मैरी कॉम’ भी 2015 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट रही।
– भंसाली को पहली बार 2016 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर चुना गया है।

इन्हें भी मिला नेशनल अवॉर्ड
अवॉर्ड कैटेगरी किसे मिला किसके लिए
बेस्ट हिंदी फिल्म दम लगा के हईशा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस तन्वी आजमी बाजीराव मस्तानी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर समुथिराकानी विसाराणी
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर नीरज घायवन मसान
बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट बजरंगी भाईजान
बेस्ट कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा दीवानी मस्तानी (बाजीराव मस्तानी)
बेस्ट फीमेल सिंगर मोनाली ठाकुर मोह मोह के धागे (दम लगाके हईशा)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी सुदीप चटर्जी बाजीराव मस्तानी
नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन नानक शाह फकीर
स्पेशल मेंशन रितिका सिंह Irudhi Suttru (साला खडूस)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर एम जयचंद्रन Kaathirunnu Kaathirunnu (Ennu Ninte Moideen)
बेस्ट बेकग्राउंड स्कोर Ilaiyaraaja Thaarai Thappattai
बेस्ट एडिटिंग दिवंगत किशोर टी ई विसाराणी
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर एंड मेकअप आर्टिस्ट नानक शाह फकीर
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू निर्णायकम
अमिताभ-कंगना को नेशनल अवॉर्ड, मनोज कुमार ने प्रेसिडेंट को दिया रिटर्न गिफ्ट Read More

नीतीश ने सीएम नीतीश की तरफ फेंकी चप्पल, गिरफ्तार

nitish-profile~02~05~2016~1462193739_storyimageबिहार की राजधानी पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर एक युवक ने चप्पल फेंकीं। हालांकि, मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अरवल जिले के निवासी गिरफ्तार किए गए युवक का नाम भी नीतीश कुमार है और वह पटना में जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में अपनी फरियादी के रूप में आया था।

जनता दरबार के बाद पत्रकारों के बातचीत के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि उक्त चप्पल उनकी बायीं ओर उस समय गिरी जब वह एक आवेदन को पढ़ने में तल्लीन थे। उन्होंने बताया कि युवक की इस हरकत पर सुरक्षा बलों के पकड़ने पर हमने उसके साथ कुछ भी करने से मना किया। करीब बुलाकर उसे एक कुर्सी पर बैठाते हुए उससे पूछा कि ऐसा उसने क्यों किया। इस पर उसने बताया कि आपने हवन पर रोक लगा दी है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है।

नीतीश ने कहा कि युवक के यह कहने पर कि ऐसा अखबार में छपा है और यह सब हिंदू धर्म के खिलाफ हैं, तब उन्होंने समझाया कि वह भी हिंदू है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को बुलाकर उसकी मेडिकल जांच करवाई तो सब कुछ ठीक पाया गया।

नीतीश ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते अग्निकांड की घटना को देखते हुए पटना प्रमंडल की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों ने बताया था कि दिन के 12 बजे के बाद और अपराहन चार बजे के बीच ही आग लग रही है।

खाना बनाने एवं हवन के दौरान चिंगारी निकलने से ऐसी घटनाएं घट रही हैं जिस पर भयंकर गर्मी और निरंतर पछुआ हवा के बहने के मद्देनजर आमजन के लिए परामर्श जारी किए जाने का निर्देश दिया गया था।

 

Source: Rakesh Roy

नीतीश ने सीएम नीतीश की तरफ फेंकी चप्पल, गिरफ्तार Read More

यूपी में CM के लिए प्रशांत की पसंद राहुल-प्रियंका| कांग्रेसी नेता बोले, वे CM नहीं PM बनेंगे

rahul-and-priyanka_650x400_51462176795नई दिल्ली: यूपी में विधानसभा चुनाव अब दूर नहीं हैं। क्या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यूपी में सीएम पद के लिए कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं? बिहार में अपनी चुनावी रणनीतियों और दांव-पेच का लोह मनवा चुके प्रशांत किशोर अब यूपी में कांग्रेस के लिए कुछ नया करने में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने राहुल को पार्टी का चेहरा बनाने की वकालत की है। प्रशांत की नजर में राहुल गांधी पहले नंबर पर, उनकी बहन प्रियंका वाड्रा दूसरे नंबर पर हैं।

एनडीटीवी के मनोरंजन भारती के मुताबिक, बिहार चुनाव के बाद प्रशांत किशोर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। राहुल ने उन्हें यूपी के नेताओं से मिलने को कहा। यूपी के नेताओं से हफ्तेभर मिलने के बाद प्रशांत से एक ऐसे चेहरे की जरूरत बताई, जो यूपी के सारे गुटों को इकट्ठा कर सके। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रियंका वाड्रा वह चेहरा हो सकती हैं, लेकिन प्रियंका की तरफ से इसके लिए मना कर दिया गया। इसके बाद प्रशांत ने राय जाहिर की कि इन चुनावों में एक नए चेहरे के रूप में आप (राहुल) अपने आपको ही सामने क्यों नहीं रखते?

हालांकि कांग्रेस में बहुत सारे नेता हैं, जो राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार मानते हैं, लेकिन राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चल रही चर्चा सिर्फ अफवाह नहीं है। कांग्रेस में इस पर गंभीरता से विचार चल रहा है। इसके पीछे वजह यह भी है कि कांग्रेस में कइयों का मानना है कि दिल्ली अभी दूर है, क्यों न यूपी में काम किया जाए।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर को लेकर राहुल गांधी ने साफ किया था कि उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वह पंजाब में उम्मीदवारों का चयन नहीं करेंगे, बल्कि वहां चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगे, जिसमें उन्हें महारत हासिल है। यह बात भी दिलचस्प है कि प्रशांत किशोर नरेंद्र मोदी की टीम में जाने से पहले राहुल गांधी की टीम में थे, लेकिन वहां उन्हें उतनी फ्रीडम नहीं मिली, जिसकी वजह से वह मोदी की टीम में शामिल हो गए।

राहुल ने एनडीटीवी को यूं दिया इस सवाल का जवाब
यूपी में आप चेहरा या प्रियंका, इस सवाल पर राहुल गांधी ने एनडीटीवी से कहा, मुझे क्या पता। आप नाम चलाते हो।

मिस्त्री ने कहा, राहुल -प्रियंका सीएम नहीं, पीएम बनेंगे
जानकारों के मुताबिक, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी यूपी में अपनी घटती साख का अंदाजा है। ऐसे में राहुल और प्रियंका को तुरुप के पत्ते की तरह इस्तेमाल करने की चर्चा कई सालों से चल रही है, लेकिन कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि राहुल और प्रियंका पीएम बनेंगे न कि यूपी के सीएम।

‘सिंघम’ स्टाइल में राहुल का पोस्टर
वहीं यूपी में 2017 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का पोस्टर भी सामने आया है। इस पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन रक्षक दिखाया गया है और वह भी फिल्म ‘सिंघम’ के स्टाइल में। यूपी के गोरखपुर में पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में समाजवादी पार्टी, बीएसपी और बीजेपी को चुनौती दी गई है और 27 सालों का अत्याचार मिटाने का दावा किया गया है। पोस्टर में सीएम अखिलेश की सरकार को दंगाइयों की सरकार बताया गया है। वहीं मायावती को घोटाला और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य को दंगाई और अपराधी के साथ ओवैसी को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया है। इस पोस्टर को लेकर शहर में चर्चाओं का माहौल है।

 

SOURCE: NDTV इंडिया

यूपी में CM के लिए प्रशांत की पसंद राहुल-प्रियंका| कांग्रेसी नेता बोले, वे CM नहीं PM बनेंगे Read More

आईपीएल : हरभजन सिंह-अंबाती रायडू में कहासुनी, जानिए भज्जी कब-कब रहे हैं विवादों में…

नई दिल्ली: हरभambati-rayudu-mi-v-dd-ipl_650x488_51430854542जन सिंह अपने गर्म मिज़ाज के लिए जाने जाते हैं और कई बार मैदान पर इस रवैये की वजह से वे परेशानी में भी आ चुके हैं। रविवार को वह एक बार फिर विवादों में घिर गए, जब उनकी मुंबई इंडियन्स के साथी खिलाड़ी अंबाती रायडू से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी, तो दोनों एक-दूसरे की ओर चल पड़े। जानिए फिर क्या हुआ और वह कब-कब विवादों में रहे,फिर चाहे साइमंड्स के साथ ‘मंकीगेट’ मामला हो या श्रीसंत को थप्पड़ मारना…

रायडू का अच्छा प्रयास, पर भज्जी को रास नहीं आया
हुआ यह कि भज्जी की एक गेंद पर बाउंड्री रोकने के चक्कर में अंबाती रायडू ने छलांग लगाई मगर वे नाकाम रहे। गेंद रायडू के हाथ से उछलकर चौके के लिए चली गई। जाहिर है भज्जी रायडू की इस कोशिश से खुश नहीं थे। भज्जी ने रायडू पर अपना गुस्सा निकाला और कुछ ऐसी बातें और इशारा किया जिससे रायडू भी गुस्से में आ गए।

रायडू भी हुए नाराज
रायडू भज्जी की तरफ चलकर आए और इशारों में कहा कि उनसे जो बन पड़ता था वो उन्होंने किया और भज्जी का इस तरफ उनको भला बुरा कहना ठीक नहीं। भज्जी भी जल्द समझ गए कि रायडू ने अपनी ओर से कोशिश तो पूरी की है और इसीलिए बात अगे बढ़ती इससे पहले उन्होंने रायडू को मनाने की कोशिश की। लेकिन तब तक रायडू का गुस्सा बढ़ चुका था और वे फिर से भज्जी की बातों को अनसुना करके बाउन्ड्री पर फील्डिंग करने चल पड़े।

हरभजन ने श्रीसंत को मारा थप्पड़, सबसे चर्चित रहा विवाद
आईपीएल में अब तक का सबसे चर्चित विवाद हरभजन सिंह और एस. श्रीसंथ के बीच हुआ, जो इसके पहले ही सीजन में घटित हुआ था। किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन्स के बीच हुए इस मैच में हरभजन जहां मुंबई की ओर से खेल रहे थे, वहीं श्रीसंथ पंजाब की ओर से थे। कहा गया कि हरभजन सिंह ने श्रीसंथ को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में श्रीसंत के मैदान पर ही रोने की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इस पर भज्जी को आईपीएल से निलंबित भी कर दिया गया और 5 वनडे के लिए बैन किया गया।

एंड्रयू साइमंड्स के साथ ‘मंकीगेट’ विवाद
जनवरी, 2008 में भारत के ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच ‘मंकीगेट’ विवाद को भला कौन भूल सकता है। सिडनी टेस्ट के दौरान साइमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय कमेंट करने का आरोप लगाया था। इसके लिए उन पर लेवल 3 के चार्ज लगाए गए। उन्हें तीन टेस्ट मैचों के लिए बैन किया गया और 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया। हरभजन पर बैन लगने से टीम इंडिया के कई खिलाड़ी नाराज हुए। बाद में सचिन तेंदुलकर की गवाही के बाद जज हेनसन ने हरभजन पर लगा बैन हटा लिया। इस विवाद के बाद दोनों टीमों में जबर्दस्त तनाव पैदा हो गया था। बाद में साइमंड्स को अपना आरोप वापस लेना पड़ा।

एनसीए से निकाले गए
हरभजन को उनकी तुनकमिजाजी के लिए भी जाना जाता है। साल 2000 में हरभजन को ट्रेनिंग कैंप के लिए नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरू भेजा गया था, लेकिन बाद में हरभजन को अकादमी से बाहर कर दिया गया।  दरअसल भज्जी को यहां सीनियर स्पिनर प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन से गेंदबाजी के गुर सीखने थे, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार हरभजन ने अकादमी की गतिविधियों में ढंग से भाग नहीं लिया।

पोंटिंग से विवाद
आईपीएल के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की हरभजन सिंह से काफी तीखी बहस हो गई थी। दरअसल इन दोनों के बीच लंबे समय से तनाव रहा। विवाद की वजह जानने के लिए आपको साल 1998 में जाना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में एक मैच के दौरान हरभजन की गेंद पर पोन्टिंग स्टंप आउट हो गए। इसके बाद इन दोनों में बहस हो गई। इसके लिए हरभजन पर फाइन लगा दिया गया और एक वनडे का बैन भी लग गया।

चैपल की खुलेआम आलोचना
टीम इंडिया के कोच रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्रेग चैपल को टीम को निचले स्तर पर ले जाने का जिम्मेदार माना जाता है। सितंबर 2005 में जब कप्तान सौरव गांगुली और कोच ग्रेग चैपल के बीच विवाद बढ़ा, तो इसमें हरभजन भी शामिल हो गए। उन्होंने चैपल को उनके व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से लताड़ दिया। भज्जी ने कहा था कि चैपल के तौर-तरीके बहुत कड़े हैं और उनके रवैए से टीम में असंतोष है। इसके बाद पंजाब क्रिकेट बोर्ड ने हरभजन को नोटिस भेजकर उनसे जवाब मांगा, वहीं BCCI ने भी उन्हें नोटिस जारी कर दिया।

आईपीएल : हरभजन सिंह-अंबाती रायडू में कहासुनी, जानिए भज्जी कब-कब रहे हैं विवादों में… Read More

IPL 2016 : स्मिथ का शतक बेकार, पुणे टीम की पांचवीं हार

front-pic_1461960977_1461पुणे. गुजरात लायंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच शुक्रवार को यहां बेहद रोमांच IPL मैच खेला गया। आखिरी बॉल होने से पहले तक ये साफ नहीं था कि कौन-सी टीम जीतेगी। आखिरी दो ओवर में तो मैच ने कई उतार चढ़ाव देखे। गुजरात को जीत के लिए 12 बॉल पर 20 रन चाहिए थे और टीम के पास 7 विकेट बचे थे। जीत आसान दिख रही थी। लेकिन 19th ओवर में दो विकेट गिर जाने से मैच बदल गया। दोनों टीमों के बीच पलटी खाता रहा मैच…
– गुजरात लायंस ने टॉस जीतकर राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स को पहले बैटिंग के लिए बुलाया।
– पुणे की टीम ने 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।
– जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम एक वक्त पर 16.2 ओवर में 166 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी।
– लेकिन 19th ओवर में पुणे की टीम ने दो विकेट लेकर मैच में रोमांच ला दिया।
– इस ओवर में पहले ब्रावो (7 रन) और फिर जडेजा (0) चलते बने।
19th ओवर के बाद…
– 19वें ओवर के बाद गुजरात का स्कोर था 5 विकेट पर 187 रन।
– आखिरी ओवर में रैना के लायंस को जीत के लिए 6 बॉल पर 9 रन की जरूरत थी।
– सभी की नजरें बॉलर थिसारा परेरा और बैट्समैन जेम्स फॉक्नर पर थीं।
– इस ओवर की पहली ही बॉल पर फॉक्नर ने चौका लगाकर मैच को और भी रोमांचक बना दिया।
– गुजरात के लिए 63 रन बनाने वाले ड्वेन स्मिथ मैन ऑफ द मैच बने।
आखिरी ओवर का रोमांच
(बॉल- 6, जरूरी रन- 9, बॉलर- थिसारा परेरा, बैट्समैन- जेम्स फॉक्नर और सुरेश रैना)
19.1 ओवर- स्ट्राइक पर मौजूद फॉक्नर ने लो फुलटॉस बॉल पर चौका लगाया।
अब जरूरी रन- 5, बाकी बॉल- 5
19.2 ओवर-परेरा ने एक वाइड बॉल फेंकी
अब जरूरी रन- 4, बॉल बची 5
19.2 ओवर-परेरा की बॉल पर फॉक्नर ने 1 रन लिया।
अब जरूरी रन- 3, बाकी बॉल 4
19.3 ओवर-स्ट्राइक पर मौजूद सुरेश रैना बॉल नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए।
अब जरूरी रन- 3, बॉल बची 3
रैना की जगह नए बैट्समैन ईशान किशन आए।
19.4 ओवर-ईशान किशन ने एक रन लेने की कोशिश की लेकिन वे रन आउट हो गए।
जरूरी रन- 3, बॉल बाकी- 2
19.5 ओवर-फॉक्नर ने परेरा की बॉल को लॉन्ग ऑफ पर खेला और दो रन बनाए।
अब जरूरी रन- 1, बॉल बची सिर्फ 1
19.6 ओवर-आखिरी बॉल पर फॉक्नर ने मिड ऑन के ऊपर शॉट खेलकर एक रन बनाया और गुजरात की टीम जीत गई।
IPL 2016 : स्मिथ का शतक बेकार, पुणे टीम की पांचवीं हार Read More

विजय माल्या ने कहा- मैं UK नहीं छोड़ूंगा, मेरी गिरफ्तारी से पैसे नहीं मिलेंगे

vijay3_1457937654_1461844लंदन.विजय माल्या ने कहा है कि वे यूके में मजबूरी के चलते एक्साइल में (निर्वासन) जीने को मजबूर हैं, लेकिन वे इस देश को नहीं छोड़ेंगे। इसकी वजह यह है कि वे यूके में सेफ महसूस करते हैं। माल्या ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अरेस्ट कर बैंकों को पैसा नहीं मिलने वाला। वे अब भी बैंकों से अच्छा सेटलमेंट चाहते हैं। माल्या ने मोदी सरकार और खुद की इमेज के बारे में क्या कहा…
– बता दें कि भारत सरकार ने गुरुवार को ही ब्रिटिश हाई कमीशन को लेटर लिखकर माल्या के डिपोर्टेशन की मांग की थी।
– माल्या 2 मार्च को जेट एयरवेज की फ्लाइट से फर्स्ट क्लास टिकट पर दिल्ली से लंदन गए थे।
– माल्या ने लंदन में फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, ”हम हमेशा से बैंकों से बातचीत करते रहे हैं। हम इस मसले को सेटल करना चाहते हैं। लेकिन हम रिजनेबल नंबर पर इसे सेटल करना चाहते हैं जिसे हम अफोर्ड कर सकें।”
– ”मेरा पासपोर्ट लेकर या मुझे अरेस्ट करके उन्हें कोई पैसा नहीं मिलने वाला। मैं मजबूरी से एक्साइल में रहने को मजबूर हूं। मेरा ब्रिटेन छोड़कर जाने का कोई इरादा नहीं है।
– ”मैं किंगफिशर से फंड डाइवर्ट या उससे प्रॉपर्टी खरीदने का का गुनहगार नहीं हूं। मुझ पर लगे आरोप गलत हैं।”
– ”भारत में आज माहौल समझने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया न सिर्फ ओपिनियन बनाने में बड़ा रोल अदा कर रहा है, बल्कि वह एक हद तक सरकार को भड़काने का भी काम कर रहा है।”
मोदी सरकार के बारे में क्या कहा?
– माल्या ने कहा कि उन्हें मोदी सरकार से कोई शिकायत नहीं है। वे नहीं मानते कि उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी होने या पासपोर्ट कैंसल किए जाने में मोदी का कोई हाथ है।
– माल्या ने कहा, ”मैं इस स्टेबल गवर्नमेंट से खुश हूं। मुझे तब खुशी हाेगी जब (मोदी सरकार को) राज्यसभा में बहुमत मिलेगा।”
– ”प्रोफेशनल बैंकर्स चाहते हैं कि मामला सेटल करें और आगे बढ़ें। लेकिन जिस तरह से मेरी इमेज पेश की गई है, वे नहीं चाहते कि उनकी इमेज डिस्काउंट देने वाले बैंक्स की बन जाए। उन्होंने ऐसा किया तो मीडिया उनकी काफी आलोचना करेगा और जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ जाएंगी।”
– ”मैं देशभक्त हूं। तिरंगा फहराने पर गर्व महसूस होता है। लेकिन मुझे लेकर जिस तरह का माहौल बनाया गया है, मैं यूके में सेफ फील करता हूं।”
कितने कर्जदार हैं माल्या? क्या हैं आरोप?
– माल्या पर बैंकों का 9 हजार करोड़ बकाया है। उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन्स के लिए बैंकों से कर्ज लिया था। लेकिन एयरलाइन्स 2012 में बंद हो गई।
– उन्होंने लोन नहीं चुकाया। पर यह भी आरोप है कि उन्होंने लोन के पैसे से विदेशों में प्रॉपर्टी खरीदी।
– माल्या की तरफ से कहा गया कि तेल के रेट बढ़ने, ज्यादा टैक्स और खराब इंजन के चलते उनकी एयरलाइन्स को 6,107 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था।
– लाेन रिकवरी का केस डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल में चल रहा है।
– माल्या ने बैंकों से सेटलमेंट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सामने पिछले दिनों 6,868 करोड़ का ऑफर दिया है। इससे पहले माल्या ने 4,400 करोड़ का ऑफर दिया था।
ब्रिटेन-यूके के बीच ट्रीटी के इस आर्टिकल से मिलेगा बचने का मौका
– गुरुवार को ही भारत सरकार ने ब्रिटिश के हाई कमीशन को लेटर लिखकर माल्या के डिपोर्टेशन की मांग की थी। लेकिन माल्या को वापस लाना आसान नहीं होगा। इसमें देश को अफसरों को खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
– यूके-इंडिया के बीच ट्रीटी का आर्टिकल 9 आरोपी को बचने के कई मौके देता है।
– इसके तहत आरोपी गुहार लगा सकता है कि एक्स्ट्राडीशन दरअसल परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
– इसके चलते एक्स्ट्राडीशन प्रोसेस में देरी हो सकती है जो आरोपी को भागने में मदद कर सकती है।
– यही नहीं, आरोपी ज्यूडिशियरी के हर लेवल पर अपील कर सकता है।
वॉर रूम लीक के आरोपी को देश लाने में 10 साल लगे थे
– बता दें कि भारत सरकार को नेवी वॉर रूम लीक के आरोपी रवि शंकरन को यूके से लाने में 10 साल लग गए थे।
– यूके की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने सीबीआई से शंकरन के मामले को लेकर कई सबूत मांगे थे।
– लेकिन शंकरन ने यूके के कोर्ट में अपील कर दी और केस भारत के खिलाफ हो गया।
– एक टॉप ब्यूरोक्रैट के मुताबिक, ‘फाइनेंशियल मामलों से जुड़े आरोपी रसूखदार लोग होते हैं। वे रास्ते पता कर देश से भाग जाते हैं। ऐसे लोगों पर कोई भी एक्शन लेना आसान नहीं होता।’
ब्रिटेन को भारत ने क्या लिखा है लेटर…
– गुरुवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय के स्पोक्सपर्सन विकास स्वरूप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेटर भेजे जाने की जानकारी दी।
– उन्होंने कहा-”दिल्ली में ब्रिटेन के हाई कमीशन को लिखकर विजय माल्या का डिपोर्टेशन मांगा गया है।”
– ”ब्रिटिश सरकार के साथ इस मैटर को हम उठाते रहेंगे।”
– ”यूके में इंडियन हाई कमीशन इसी तरह का नोट यूके और कॉमन्वेल्थ ऑफिस को भी भेजेगा ताकि विजय माल्या की कहीं भी मौजूदगी की जांच की जा सके।”
Source: Dainik Bhaskar
विजय माल्या ने कहा- मैं UK नहीं छोड़ूंगा, मेरी गिरफ्तारी से पैसे नहीं मिलेंगे Read More