उत्तराखंडः 24 घंटे में 271 जगह धधके जंगल, 232 पर पाया का‌बू

forest-fire_1462121173उत्तराखंड के जंगलों में बीते 24 घंटों के अंदर 271 स्थानों पर आग लगी। हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 232 क्षेत्रों में आग पर काबू पा लिया गया है और 40 स्थानों पर आग अभी लगी है। अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि आग खत्म होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। स्थिति से निपटने को केंद्र सरकार ने छह करोड़ आवंटित किए हैं।

शासन फिलहाल आंकड़ों में आग की घटनाओं के उतार-चढ़ाव से ही खुश है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सोमवार को एक्टिव फायर की संख्या 73 थी और सोमवार को यह 40 हो गई है। आग की स्थिति से केंद्र को अवगत कराया जा रहा है। मुख्य सचिव बराबर पीएमओ से संपर्क में हैं। विभिन्न विभागों के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को जंगल की आग रोकने के काम में लगाया गया है। इस बार फ ायर वॉचर की संख्या 3 हजार से बढ़ाकर 6 हजार कर दी गई। इसका परिणाम मिलने लगा है।

टीमों के जुटने से पहले की तुलना में अब आग की घटनाओं पर नियंत्रण करने में सफलता मिल रही है। एयरफोर्स के दो एमआई-17 हेलीकाप्टर का उपयोग किया जा रहा है। नैनीताल से 5 और पौड़ी से 3 उड़ानें भरी गईं। अपर मुख्य सचिव ने इस फायर सीजन (15 फ रवरी से 15 जून) का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि इस फायर सीजन में अभी तक कुल 1317 आग की घटनाएं हुई हैं जिनसे 2876 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

 

Source: अमर उजाला

उत्तराखंडः 24 घंटे में 271 जगह धधके जंगल, 232 पर पाया का‌बू Read More

अरुणाचल में भूस्खलन में 15 की मौत

160422082420_tawang_in_arunachal_pradesh__624x351_gettyअरुणाचल प्रदेश के तवांग ज़िले के फामला गांव में लगातार भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है|

पुलिस के अनुसार मारे गए अधिकतर लोग मज़दूर थे. बचावकर्मी उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है|

ये हादसा शुक्रवार की सुबह में तब हुआ जब पहाड़ का मलबा मज़दूरों के अस्थायी डेरे के ऊपर आ गिरा |

तवांग के पुलिस अधीक्षक एंटो अल्फांसो ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, “इस हादसे में तीन मजदूरों की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आई हुई हैं.”

सीमावर्ती पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद भू-स्खलन की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं |

अरुणाचल में भूस्खलन में 15 की मौत Read More

यूरोप औऱ ब्रिटेन में रासायनिक तबाही मचाने की तैयारी में है ISIS

isis_56f4ca5210d35ब्रसेल्स : पेरिस और ब्रसेल्स में आतंकी हमले करने के बाद अब आतंकी संगठन आईएसआईएस ब्रिटेन और यूरोप को एक बड़ा आघात देने की तैयारी में है। इस्लामिक स्टेट अब रासायनिक हमले करने की साजिश रच रहा है। नाटो सिक्योरिटी चीफ और यूरोपीय यूनियन ने इस संबंध में चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि सीरिया और इराक में एक्टिव आतंकी वेस्टर्न कंट्रीज में बड़ी तबाही करने की फिराक में है। इसके लिए वो बायोलॉजिकल, केमिकल और रेडियोएक्टिव हथियार की सामग्री इकठ्ठी कर रहे है। आईएसआईएस हमलों को अंजाम देने के लिए सिक्युरिटी से बचने के तरीके भी डेवलप कर रहा है।

 

यूरोप औऱ ब्रिटेन में रासायनिक तबाही मचाने की तैयारी में है ISIS Read More

सूखे की मार झेल रहे दो गांवो को आमिर ने लिया गोद

_86842409_gettyimages-474446946 मुंबई। महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे कई गांवों की मदद के लिए बॉलीवुड की कुछ हस्तियां सामने आई हैं। एक तरफ जहां अक्षय कुमार ने सूखा पीड़ितों के लिए 50 लाख रुपए दान किए हैं वहीं आमिर खान दो गांवों को गोद लिया है। आमिर ने ताल, और कोरेगांव नामक दो गांवों को गोद लिया है।

अक्षय कुमार ने इससे पहले भी महाराष्‍ट्र में आत्‍महत्‍या कर रहे किसानों की मदद करने के लिए 90 लाख रुपए दान किए थे। वहीं आमिर इससे पहले से महाराष्ट्र में पानी से जुड़ी समस्या पर भी सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद के गांव का भी दौरा किया था इस दौरान महाराष्ट्र में जलयुक्त शिविर अभियान का समर्थन किया था। अक्षय इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ की शूटिंग कर रहे हैं और आमिर ‘दंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं। ‘दंगल’ में आमिर ने एक रेसलर की भूमिका निभाई है।

news coverage- IBN7

सूखे की मार झेल रहे दो गांवो को आमिर ने लिया गोद Read More

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर

ins_650x400_51461132079नई दिल्ली: नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक 12 इंच की बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया। हादसे में तीन नौसैनिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का दाहिना हिस्सा काटना पड़ा है और बाकी बचे दोनों नौसैनिक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

बोतल में ऑक्सीजन किया जा रहा था चार्ज
बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये बोतल में ऑक्सीजन चार्ज किया जा रहा था। ये घटना 16 अप्रैल की है। नौसेना ने पूरे मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्कावयरी के आदेश दे दिए हैं। हादसे के वक्त आईएनेश निशंक विशाखापत्तनम से मुबंई आ रहा था।

भारतीय नौसेना इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी
नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब गोताखोरी के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल चार्ज की जा रही थी। यह 12 इंच की आक्सीजन की बोतल होती है जिसे गोताखोर अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं घटी। ‘यह विस्फोट उस समय हुआ जब चालक दल के सदस्य पोत के डेक पर काम कर रहे थे।’

Source-IndiaTV

नौसेना के डाइविंग शिप पर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, एक नौसैनिक ने गंवाया पैर Read More

मुस्तफाबाद लाया गया शहीद किरपाल सिंह का शव, शहर में मातम

kirpal~20~04~2016~1461125308_storyimageपाकिस्तान की एक जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए भारतीय कैदी किरपाल सिंह का शव बुधवार को उनके गृहनगर मुस्तफाबाद ले जाया गया। उनके पार्थिव शरीर के वहां पहुंचने पर पूरे शहर में मातम पसर गया।

किरपाल सिंह का परिवार पंजाब में गुरदासपुर के मुस्तफाबाद में रहता है। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

किरपाल सिंह के भतीजे ने कहा कि उनके चाचा और सरबजीत दोनों को एक साजिश के तहत मारा गया है।

शव से दिल और अमाशय गायब

इससे पहले मंगलवार को किरपाल सिंह का शव अटारी सीमा पर लाया गया और उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। शव से दिल और अमाशय (पेट) जैसे अंग गायब थे।

अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीएस बल ने किरपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पोस्टमार्टम जांच में पाया गया कि उसका दिल और पेट गायब था। हालांकि शव पर किसी तरह की अंदरूनी या बाहरी चोट नहीं पाई गई।

बल ने कहा कि  ब हम उसके गुर्दे, लीवर और इन दोनों अंगों के नमूने प्रयोगशाला की जांच के लिए अमृतसर से बाहर भेजेंगे ताकि उसकी मौत से जु़ड़े और तथ्यों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के दौरान पाया गया कि पाकिस्तान ने पोस्टमार्टम के दौरान गुर्दे और लीवर का कोई नमूना नहीं लिया था जो मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जरूरी है। बल ने कहा कि पाकिस्तान ने अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं भेजी है।

इससे पहले दिन में किरपाल का शव उसके परिवार वालों की मौजूदगी में यहां लाया गया। किरपाल की बहन जागीर कौर सहित उनके परिजन, पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रानिके और अमृतसर के उपायुक्त वरुण रूजम के अलावा कई अन्य आला अधिकारी शव लेने के लिए वाघा सीमा की संयुक्त जांच चौकी पर मौजूद थे।

एक अन्य भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भी वहां मौजूद थीं। गौरतलब है कि मई 2013 में पाकिस्तान की ही एक जेल में सरबजीत की मौत हुई थी। किरपाल सिंह कथित तौर पर 1992 में वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे और वहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

बाद में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सीरियल बम धमाकों के एक मामले में किरपाल को मौत की सजा सुनाई गई थी। लाहौर की कोट लखपत जेल में पिछले सोमवार को किरपाल मृत पाए गए थे।

खबरों के मुताबिक, गुरदासपुर के रहने वाले किरपाल को बम धमाकों के मामले में लाहौर हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था लेकिन अज्ञात कारणों से उनकी मौत की सजा माफ नहीं कराई जा सकी थी।

 

मुस्तफाबाद लाया गया शहीद किरपाल सिंह का शव, शहर में मातम Read More

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल

IMG_6447-1फरीदाबाद 14 अप्रैल – सामाजिक समरसता मंच (फरीदाबाद) द्वारा इंद्रा कॉलोनी, यामाहा प्लांट के सामने डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में विधायक विपुल गोयल ने शिरकत की । जबकि अध्यक्षता सामाजिक समरसता मंच के जिला अध्यक्ष कर्नल समर सिंह ने की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद पूरन देवी, श्रीराम अग्रवाल, एसएस सैनी, ओपी धामा विशिष्ठ अतिथि थे।  विधायक विपुल गोयल ने सबसे पहले तो ले. कर्नल समर सिंह (जिला अध्यक्ष) , बी आर भाटी ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राम अग्रवाल( संयोजक) का अभिनंदन किया । विधायक विपुल गोयल ने बाबा साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उन्होने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थितजनों ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होने कहा कि बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता थे । हिंदुस्तान बाबा साहब का ऋण कभी नहीं उतार पाएगा । विधायक विपुल गोयल ने इंद्रा कॉलोनी को हरियाणा सरकार द्वारा स्थाई करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलोनी के लिए निगम डेवलपमेंट चार्ज लगाएगा। जिसके बाद यहां भी अन्य कॉलोनियों की भांति सीवर, पानी, सड़क की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कॉलोनी के जर्जर कम्यूनिटी सेंटर को डा. भीमराव अंबेडकर कम्यूनिटी सेंटर का नाम देकर उसके जीर्णोद्दार की मांग स्वीकार की। इसके अलावा कम्यूनिटीसेंटर में जन सुविधा केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी घोषणा की । सामाजिक समरसता मंच द्वारा विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, सिनियर सिटिजन पेंशन, लाड़ली, आधार कार्ड नामांकन, वोटर कार्ड और शारीरिक रूप से विकलांग पेंशन के लिए करीब 500 फार्म भरवाए गए। इस मौके पर प्रतिभावान बच्चों कोविदायक विपुल गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख ऋषिपाल, रणधीर चौहान, मनोज भट्ट, प्रभुदयाल ठेकेदार, लक्ष्मण, प्रकाश पाठक, पिंकी शर्मा, रेखा शर्मा , इंद्रा देवी , हट्टी ठेकेदार , पूरन देवी , धर्मपाल , प्रवेश मेहता , विजय शर्मा , छत्रपाल (एडवोकेट) , राकेश सूरी (युवा मंडल अध्यक्ष) , मनोज (एडवोकेट), गोपाल शर्मा , मनोज कुमार , प्रवीण चौधरी , मनीष राघव, रघुवीर सिंह , प्रकाश पाठक , कैलाश शर्मा , रमन कपूर , संजीव सैनी , विपिन झां , अमित व अन्य लोग मौके पर मौजूद थे ।

बाबा साहिब सिर्फ दलितों के नहीं पूरे देश के नेता : विपुल गोयल Read More

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर”

indexशक्तिफार्म के गुरुग्राम में चल रहे महावारुणी  महोत्सव में एक घटना घटी जिससे ग्रामवासी तथा श्रद्धालु काफी चिंतित है । यह घटना उस समय की है जब सभी श्रद्धालु गण शुभ मुहूर्त के अनुसार दिन के 12 बजे गंगा स्नान हेतु मंदिर के साथ बने तालाब (कामना सागर) में उतरे उसी बीच राजनगर (रतन फार्म न.-3) का ही एक लड़का (सूरज) भी अपने परिवार के साथ महावारुणी मेले में आया परन्तु वह परिवार वालो से नज़र बचा कर तालाब  छलांग लगा दी, अचानक ही वह पानी में डूबने लगा तभी उसके भाई ने देखा और उसको बचाने हेतु वो भी पानी में कूद गया लेकिन वो अकेले उसको उठा नहीं पा  रहा था फिर उसने बाकि श्रद्धालुओं की मदद से उसे पानी से बाहर निकाला, संयोगवश वहां पर वर्तमान विधायक पद के प्रबल दावेदार सौरभ बहुगुणा जी भी उपस्थित थे तथा उस बच्चे को तुरंत अपने गाड़ी से शक्तिफार्म के प्राथमिक चिकित्सालय में ले गए तथा बच्चे की हालत सही होने तक वह रुके ।

सौरभ जी के नेकदिली और अच्छे व्यवहार से पीड़ित के घरवाले एवं क्षेत्रवासी  बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए ।

 

News Coverage- Arun Bairagi

 

‘महवारुणी महोत्सव में कामना सागर में छलांग लगायी बच्चे की हालत गम्भीर” Read More

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र”

पतंजलि योगशक्तिफार्म के गाँव सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म न.5) के  जय बाबा तारक नाथ धाम में दिनांक  30/03/2016  से प्रातः 5:50 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से 10  दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण केंद्र लगाया गया है, जिसमे मुख्य प्रशिक्षक श्रीमान मनोहर सिंह क्वारौली(जिला सह-प्रभारी) एवं श्रीमती दया देवी जी है |

व्यस्थापक बैध, गोविन्द सरकार जी(पतंजलि आरोग्य-स्वदेशी केंद्र, शक्तिफार्म) एवं संचालक बैध दीपंकर रॉय जी है|

इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रत्येक दिन सैकड़ो लोग योगाभ्यास करके निरोग रहने का व्रत ले रहे है |

शक्तिफार्म में सुधा फाउंडेशन के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम डिजिटल इंडिया रूरल एम्पावरमेंट & कनेक्ट टू टेक्नोलोजी के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राए भी इस शिविर में सम्मिलित हुए |

 

News Coverage- Direct

“सुरेंद्रनगर(शक्तिफार्म) जय बाबा तारक नाथ धाम में लगाया गया दस दिवसीय योग प्रशिक्षण केंद्र” Read More

बिहार में अब न ‘देसी’ मिलेगी न ‘अंग्रेज़ी’

बिहार की नितीश सरकार ने राज्य में तत्काल प्रभाव से पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी है| अब राज्य में देसी के साथ-साथ विदेशी शराब भी उपलब्ध नहीं होगी. बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में फ़ैसला लिया गया. ये नीतीश कुमार का चुनावी वादा था|

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘आज पूरे राज्य में शराब के थोक एवं खुदरा व्यापार अथवा उपभोग को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया.’’

फ़ैसले के मुताबिक इस बारे में मंगलवार को ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी|

मुख्यमंत्री नीतीश के मुताबिक बीते दिनों में शराबबंदी के लिए जो माहौल बना, उसे देखते हुए राज्य में पूर्ण शराबबंदी का फैसला लिया गया|

महत्वपू्र्ण है कि बिहार में एक अप्रैल से शराबबंदी का पहला चरण शुरु हुआ था. इसके तहत गांवों में पूर्ण शराबबंदी, यानी देसी और विदेशी शराब दोनों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी|

जबकि शहरी क्षेत्रों के चुनिंदा इलाकों की सरकारी दुकानों में सिर्फ़ विदेशी शराब बेची जा रही थी, लेकिन बिहार मंत्रिमंडल के फ़ैसले के मुताबिक सरकार शराब बेचने के लिए अब कोई दुकान नहीं खोलेगी. जो दुकानें खोली गई हैं, वो भी आज ही बंद कर दिए जाएंगीं|

बिहार सरकार ने यह भी कहा है कि सूबे में सेना के कंटोनमेंट को छोड़कर अब होटल, बार, रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर भी शराब नहीं मिलेगी. इस संबंध में अब कोई लाइसेंस भी जारी नहीं किए जाएंगे|

सरकार के इस फ़ैसले के साथ ही बिहार उन राज्यों की सूची (गुजरात, केरल) में शामिल हो गया है जहाँ शराब बंदी लागू है|

source by- BBC

बिहार में अब न ‘देसी’ मिलेगी न ‘अंग्रेज़ी’ Read More