ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा: चीन

128194-brahamaputra-riverबीजिंग: बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोकने को उचित ठहराते हुए चीन ने इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया कि इससे भारत में नदी का प्रवाह प्रभावित होगा। चीन ने कहा कि निचले इलाकों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा।

ब्रह्मपुत्र की सहायक शियाबुकु नदी पर लालहो बांध परियोजना को तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सहायक नदी पूरी तरह चीन में स्थित है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने बांध को लेकर भारत की चिंताओं पर पीटीआई को दिए लिखित जवाब में कहा, ‘परियोजना की जलाशय क्षमता ब्रह्मपुत्र के औसत वाषिर्क प्रवाह का 0.02 फीसदी है। निचले इलाकों में इसके प्रवाह पर विपरीत असर नहीं हो सकता।’

ब्रह्मपुत्र तिब्बत से अरूणाचल प्रदेश, असम और फिर बांग्लादेश में बहती है। चीन ने एक अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह अपनी सबसे महंगी बांध परियोजना के लिए तिब्बत में शियाबुकु नदी का जल प्रवाह रोकने जा रहा है।

 

 

Source: Z news

 

ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा: चीन Read More

यमन में जनाज़े के दौरान हवाई हमला, 140 से अधिक लोगों की मौत

yemen-620x400यमन में जनाजे के दौरान हुए हवाई हमलों में 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 525 से अधिक लोग घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सऊदी नीत गठबंधन पर हुथी विद्रोही हमले करते हैं। गठबंधन ने हवाई हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। नागरिकों की कथित मौत को लेकर गठबंधन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई है। सना में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता तमीम अल शामी ने विद्रोहियों के अलमसीरा टेलीविजन को बताया ‘मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा है। 520 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।’ मार्च 2015 में शिया हुथियों के खिलाफ गठबंधन ने बमबारी अभियान शुरू किया था जिसके बाद से यह सर्वाधिक भयावह हमलों में से एक है।

सऊदी अरब के प्रमुख सहयोगी अमेरिका ने तत्काल चेताया है कि उसने सऊदी नीत गठबंधन की ‘तत्काल समीक्षा’ शुरू कर दी है और उसके साथ उसका सुरक्षा सहयोग ‘ऐसा नहीं है कि सामने वाला पक्ष उसमें मनमानी कर सके।’ यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक जेमी मैकगोल्डरिक ने कहा कि राजधानी सना में शनिवार (8 अक्टूबर) को एक सामुदायिक हाल में शोकग्रस्त लोग जनाजे के लिए जमा हुए थे जिनपर हमले होने से राहत कर्मी ‘हतप्रभ और बहुत गुस्से में’ हैं। मैकगोल्डरिक ने घटना की तत्काल जांच की मांग करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दबाव बढ़ाना चाहिए। मैकगोल्डरिक ने कहा ‘यमन में नागरिकों के खिलाफ यह हिंसा तत्काल रोकी जानी चाहिए।’

इस घटना से ‘स्तब्ध और अत्यंत व्यथित’ संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के अवर महासचिव और आपात राहत समन्वयक स्टीफन ओ’ब्रायन ने हमलों की तत्काल और निष्पक्ष जांच का आह्वान किया है। उन्होंने कहा ‘मैं सभी पक्षों से नागरिकों की रक्षा करने और यमन में नागरिकों की आबादी वाले इलाकों में विस्फोटक हथियारों के उपयोग तथा हवाई हमले बंद करने का आह्वान भी करता हूं।’ सितंबर 2015 में मोखा शहर में एक विवाह समारोह के समीप हुए हवाई हमले में कम से कम 131 लोग मारे गए थे। संदेह है कि यह हमला भी गठबंधन बलों का था और तब भी सऊदी नीत गठबंधन ने इसमें किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया था।

इस साल मार्च में एक बाजार में सऊदी नीत हवाई हमलों में 106 नागरिकों सहित कम से कम 119 लोग मारे गए थे। इनमें से 24 बच्चे थे। यह हमला उत्तर में विद्रोहियों की पकड़ वाले हज्जा में हुआ था। दक्षिणी सना में शनिवार को पूरी तरह जल चुकी एक इमारत से आपात कर्मियों ने जेले हुए कम से कम 20 शव और मानव अंग निकाले। अधिकारी ने बताया कि कुछ घायलों के अंग क्षतविक्षत हो गए हैं और स्वयंसेवक मौके पर ही उनका इलाज कर रहे हैं। एएफपी को दिए गए बयान में सऊदी नीत गठबंधन ने बताया कि उसने कोई अभियान नहीं चलाया है और घटना के लिए अन्य कारणों पर विचार किया जाना चाहिए।

 

Source: Jansatta

यमन में जनाज़े के दौरान हवाई हमला, 140 से अधिक लोगों की मौत Read More

मुलायम के पुत्रमोह के कारण दो खेमों में बंटी समाजवादी पार्टी: मायावती

mayawati-1-580x395लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती रविवार को केंद्र सरकार के साथ ही राज्य की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (एसपी) की सरकार पर भी जमकर बरसीं. मायावती ने मुलायम सिंह यादव के कुनबे में मचे गृहयुद्ध पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुलामय के पुत्रमोह की वजह से ही एसपी अब अखिलेश और शिवपाल खेमे में बंट गई है. इस मौके पर उन्होंने राज्य के मुसलमानों से चुनाव के दौरान गुमराह न होने की भी अपील की.

BSP ने बुक कराई थीं 21 ट्रेनें

बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमले किए. इस रैली में शामिल होने के लिए लाखों की भीड़ रविवार को राजधानी पहुंची. बीएसपी ने 21 रेलगाड़ियां बुक कराई थीं, जिनसे बीएसपी के लाखों कार्यकर्ता यहां पहुंचे.

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने समाजवादी कुनबे में मची कलह पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम के पुत्रमोह में एसपी दो धड़ों में बंट गई है. विधानसभा चुनाव में अब ये दोनों खेमे एक-दूसरे के प्रत्याशियों को ही हराने की कोशिश करेंगे. अब हर जिले में एसपी के दो खेमे सक्रिय हो गए हैं. इसलिए अब यहां के मुसलमानों को सोचना होगा कि उनका वोट बंटने न पाए.

बीएसपी ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी

बीएसपी अध्यक्ष ने कहा, “राज्य के मुसलमानों से अपील है कि वह कोई भी फैसला वर्तमान परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए करें. उनका गलत फैसला राज्य में सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में पहुंचा सकता है. इसलिए अपने वोट का नुकसान होने से बचाने के लिए एक जगह उसका उपयोग करें. बीएसपी ही मुसलमानों की सच्ची हितैषी है.”

मायावती ने अखिलेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लखनऊ मैट्रो और आगरा-पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की नींव उनके शासनकाल में ही पड़ गई थी. लेकिन अब यह सरकार उसका नाम लेकर राजनीतिक फायदा ले रही है.

करीब डेढ़ घंटे के अपने संबोधन के दौरान बीएसपी अध्यक्ष ने एसपी, बीजेपी व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा, “बीएसपी सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर ही अखिलेश सरकार उसका फायदा उठा रही है. यूपी में जंगलराज कायम है. लूट मची है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है.”

स्मार्टफोन औऱ लैपटॉप योजना पर भी चुटकी

मायावती ने अखिलेश सरकार की स्मार्ट फोन औऱ लैपटॉप योजना पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि बीएसपी वैसे तो अपना घोषणा-पत्र जारी नहीं करती, लेकिन यदि यूपी में बीएसपी की दोबारा सरकार बनी तो युवाओं को स्मार्टफोन व लैपटॉप बांटने की बजाय एकमुश्त धनराशि का इंतजाम कराएगी, ताकि युवा अपनी जरूरतों के हिसाब से उसका सदुपयोग कर सकें.

मायावती ने राहुल की किसान यात्रा और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि अंबेडकर को भुनाने के लिए लोग दलितों के बीच जाकर खाना खा रहे हैं. इससे दलितों को गुमराह होने की जरूरत नहीं है.

मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने शीला दीक्षित को यूपी में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है. यह वही शीला दीक्षित हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में रह रहे यूपी और बिहार के लोगों का अपमान किया था. सूबे की जनता को उनकी सच्चाई के बारे में पता है.

नरेंद्र मोदी पर भी करारा हमला

उन्होंने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी करारा प्रहार किया. मायावती ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सर्जिकल स्ट्राइक्स कराकर वह इसका चुनावी लाभ लेना चाहते हैं. मायावती ने कहा कि ये सर्जिकल स्ट्राइक्स पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद ही हो जाने चाहिए थी, लेकिन ऐसा लगता है कि जानबूझकर इसमें देरी की गई, ताकि इसका राजनीतिक फायदा उठाया जा सके.

मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कमजोरियों और नाकामियों को छुपाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा ले रहे हैं.

बहादुरी के लिए जवानों की जयकार

मायावती ने कहा कि पहले भी सेना की ओर से सर्जिकल ऑपरेशन किए गए हैं. दुनिया के अन्य देशों में इस तरह के ऑपरेशन सेना करती रहती हैं. अमेरिका ने जिस तरह से ओसामा बिन लादेन का खात्मा किया, उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया. सेना की इस बहादुरी के लिए जवानों की जयकार होनी चाहिए, लेकिन इसे दूसरी कहानी का रूप दिया जा रहा है.

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि सरकार विरोधियों को डराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है. प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पिछले ढाई वर्षो में पूरा नहीं हो पाया.

मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार काला धन विदेश से लाने की बजाय देश के काले धन को सफेद करने में जुटी हुई है. उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर यूपी का माहौल खराब करना चाहती है. वह लव जेहाद, गोहत्या, घर वापसी जैसे मुद्दों की आड़ में राज्य में कट्टरवादी सोच को बढ़ावा देने का काम कर रही है.

राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनउ आकर दशहरा मना रहे हैं मोदी: मायावती
उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी लखनउ आकर दशहरा मनाने को ‘राजनीतिक स्वार्थ’ करार दिया और कहा कि बीजेपी को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

मायावती ने यहां बीएसपी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘उरी के शहीद जवानों की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई है लेकिन प्रधानमंत्री अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनउ में ही दशहरा मनाने आ रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि इसी स्वार्थ में वह (मोदी) दीवाली भी उत्तर प्रदेश में आकर मनायें.

अटठारह जवानों की शहादत के सम्मान में उनके परिवार वालों के दुख को अपना समझकर इस बार बीजेपी के लोगों को अपना दशहरा और दीवाली धूमधाम से मनाने की बजाय संजीदगी और सादगी से मनाना चाहिए था.’’ मायावती ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के चलते ही बीजेपी अपने राष्ट्रीय नेताओं, विशेषकर प्रधानमंत्री मोदी को यहां लखनउ के दशहरे के धार्मिक मेले में ले जाने को मजबूर हुई ताकि ये नेता भीड़ में अपनी पार्टी व सरकार की कुछ बातें धर्म की आड़ में रख सकें. बीजेपी को धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

उल्लेखनीय है कि मोदी 11 अक्तूबर को लखनउ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में होने वाले दशहरा मेला में शामिल होंगे. इसे लेकर बीएसपी सहित बीजेपी के विरोधी दलों ने कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मोदी के आगमन को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से जोडा है.

मायावती ने ना सिर्फ मोदी, बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बल्कि प्रदेश की सत्ताधारी एसपी एवं कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला.

कांशीराम की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित

चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने कांशीराम स्मारक स्थल पर हजारों की संख्या में जुटे बीएसपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद कांशीराम की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. उन्होंने एसपी सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा, ‘‘जब से उत्तर प्रदेश में एसपी की सरकार बनी है तब से यहां हर स्तर पर कानून का राज नहीं बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अपराधियों, अराजक एवं सांप्रदायिक तत्वों, भ्रष्टाचारियों का जंगलराज चल रहा है. हत्या, चोरी, लूट, फिरौती, अपहरण, गुंडा टैक्स, महिलाओं का उत्पीडन, जमीनों पर कब्जे, दंगे एवं तनाव की वारदात अब चरम पर हैं.’’

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर एसपी सरकार के शासनकाल में गैर-कानूनी कार्य करने वालों, शातिर गुंडों, बदमाशों, माफियाओं, अपराधियों, अराजक एवं सांप्रदायिक तत्वों, भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कस कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

मायावती यहीं नहीं रूकीं, एसपी सरकार पर सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर प्रदेश की जनता का करोडों अरबों रूपया टीवी एवं अन्य मीडिया पर बेदर्दी से खर्च करने का आरोप मढते हुए कहा कि इसी धन को प्रदेश के गरीबों के उत्थान पर खर्च किया जा सकता था. एसपी सरकार के समय विकास के जो भी थोडे बहुत कार्य हुए, अधिकांश महत्वपूर्ण कार्यों की बीएसपी सरकार ने शुरूआत कर दी थी. इनमें लखनउ मेट्रो रेल और लखनउ-आगरा एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं. उन्होंने कहा कि बीएसपी सरकार द्वारा शुरू की गयी अनेक जनहित योजनाओं में से एसपी सरकार ने काफी योजनाओं का नाम बदलकर चला दिया.

जनता की सुरक्षा और विकास पर लगाएंगे पूरी ताकत

पार्कों, संग्रहालयों और स्मारकों के निर्माण को लेकर पूर्व में अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान विपक्षियों के निशाने पर रही मायावती ने आज स्पष्ट किया, ‘‘स्मारक और संग्रहालय बनाने के कार्य मेरी पूर्व की सरकारों में पूरे हो चुके हैं. अब पूरी ताकत जनता की सुरक्षा और विकास पर लगाएंगे.’’

मायावती ने कहा कि बीएसपी की सरकार बनी तो बिना किसी पक्षपात और विरोध के सभी वगो’ के विकास और उत्थान का ध्यान रखा जाएगा. विकास का लाभ एक ही जाति या क्षेत्र विशेष को नहीं बल्कि प्रदेश के गरीबों, दलितों, पिछडों, मुस्लिमों एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को मिलेगा. पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश का विभाजन कर चार राज्यों में बांटने के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने की बात कही.

मायावती ने एसपी सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि वह एसपी सरकार की तरह बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं देंगी बल्कि सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार देंगी. प्रदेश के गरीब एवं अन्य जरूरतमंदों को लैपटाप या मोबाइल की बजाय सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी ताकि वे अपनी खास जरूरत पूरी कर सकें.

उन्होंने कहा कि एसपी सरकार ने पूर्व की बीएसपी सरकार के समय की जिन योजनाओं के नाम बदले हैं, उनके नाम बहाल किये जाएंगे

मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय बीजेपी और मोदी ने देश की जनता से किये गये चुनावी वायदों में से एक चौथाई वायदे भी नहीं पूरे किये.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और किसानों का कर्ज माफ करने की बजाय देश के बडे पूंजीपतियों और धन्नासेठों के करोडों अरबों रूपये के कर्ज माफ कर रही है.

मायायवती ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार की ही तरह मौजूदा मोदी सरकार महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं, सीबीआई एवं अन्य जांच एजेंसियों को देश के जनहित में इस्तेमाल करने की बजाय अपने विरोधियों को प्रताड़ित करने के लिए इस्तेमाल कर रही है.

‘‘बुरे दिन जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे, सबका साथ, सबका विकास, ना खाएंगे, ना खाने देंगे’’
मायावती ने मोदी पर तंज कसा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने ‘‘बुरे दिन जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे, सबका साथ, सबका विकास, ना खाएंगे, ना खाने देंगे’’ जैसे नारे दिये थे जो हवाहवाई और कोरी जुमलेबाजी बनकर रह गये हैं. मायावती ने कांग्र्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने राज किया लेकिन ये पार्टी अपनी गलत नीतियों और कार्यशैली की वजह से काफी बरस पहले ही राज्य की सत्ता से बाहर हो गयी और इस बार केन्द्र की सत्ता से भी बाहर हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि जहां तक पिछडों और ‘अपर कास्ट’ का सवाल है, बीएसपी का मानना है कि पूर्व के चुनाव की तरह इन दोनों वर्गो का वोट अधिकांश पार्टियों में बंटने वाला नहीं है. इस बार अच्छी बात ये जानने को मिल रही है कि प्रदेश में जिन सीटों पर बीएसपी ने पिछडों और अपर कास्ट के लोगों को टिकट दिये हैं इस बार बीएसपी की जबर्दस्त लहर होने की वजह से इन सीटों पर बीएसपी के उम्मीदवारों को ही ज्यादा वोट मिलेगा और इस बार प्रदेश में बीएसपी की अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी.

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की गयीं स्वाती सिंह पर मायावती ने बगैर उनका नाम लिये कहा कि भाई को पत्नी से अलग करने वाली महिला को बीजेपी ने अध्यक्ष बना दिया. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब उसे अपने संगठन में इस किस्म के लोगों के साथ साथ बीएसपी के भाषणबाजी करने वालों को भी रखने के लिए मजबूर होना पडा है. उनका इशारा बीएसपी से बीजेपी में गये स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर था. ‘‘बीजेपी को हमारे रिजेक्टेड लोगों को टिकट देना पड़ रहा है.’’

उन्होंने मोदी के लखनउ आकर दशहरा मनाने पर की टिप्पणी को आगे बढाते हुए कहा कि ये भी संभव है कि आगे चलकर बीजेपी के लोग भीड जुटाने के लिए मजबूरी में फिल्म कलाकारों का भी इस्तेमाल करें. कलाकार मनोरंजन के लिए भीड़ एकत्र कर सकते हैं लेकिन उसे वोटों में तब्दील नहीं कर सकते.

 

मुलायम के पुत्रमोह के कारण दो खेमों में बंटी समाजवादी पार्टी: मायावती Read More

कानपुर में लुटेरों ने तीन ट्रेनों को बनाया निशाना, दर्जन भर को मारपीट कर लूटा

05_10_2016-lootकानपुर (जेएनएन)। कानपुर सेंट्रल के आउटर पर लखनऊ से कानपुर जा रही लोकमान तिलक, वैशाली एक्सप्रेस, लखनऊ कानपुर पैसेंजर में देर रात लूटपाट हुई। बदमाशों ने विरोध करने पर कई यात्रियों को घायल कर दिया। घायलों को जीआरपी ने केपीएम और हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के आउटर पर मंगलवार की देर रात दो सुपरफास्ट और एक लोकल ट्रेन में यात्रियों के साथ हथियारों से लैस बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की और उसके बाद भाग निकले। ट्रेन जब कानपुर सेंट्रल पहुंची तो यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद तीन घायलों को जीआरपी ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बदमाशों ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक को अपना निशाना बनाया। एक यात्री रमाशंकर पाण्डेय ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने इनको जमकर पीटा, जिससे ये घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने वहां से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस को अपना निशाना बनाया। ट्रेन जैसे ही आउटर पर रुकी बदमाशों ने ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। वैशाली में सफर कर रहे गोरखपुर के देवी सिंह द्वारा विरोध करने पर उनको भी बदमाशों ने जमकर पीटा। उसके बाद लखनऊ-कानपुर पैसेंजर में सफर कर रहे शुक्लागंज उन्नाव निवासी लाला के साथ भी लूट हुई। कई अन्य पैसेंजर भी घायल हुए हैं। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक श्याम व्रत यादव ने बताया कि तीन ट्रेनों में बदमाशों ने लूटपाट की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
lokmantilak
प्रतापगढ़ के रहने वाले घायल रमाशंकर बताया कि इलाज के लिए लखनऊ गए थे। वहां से झांसी जा रहे थे कानपुर सेlokmantilak पहले आउटर पर ट्रेन धीमी हुई तभी अचानक तीन-चार लोग चढ़ गए। उन्होंने कहा कि गेट के बगल में मैं बैठा था इसलिए बदमाशों का पहला टारगेट मैं ही बना।हमने मना किया तो उन्होंने मेरे पैर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मेरा बैग छीन लिया। उसमें 10 हजार रुपए और जरूरी कागजात थे।

 

Source: Jagran

कानपुर में लुटेरों ने तीन ट्रेनों को बनाया निशाना, दर्जन भर को मारपीट कर लूटा Read More

सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 8765 के आसपास

sensex_240शुरुआती कारोबार में आज बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है। सेंसेक्स में करीब 25 की और निफ्टी में 3.75 अंक की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बैंकिग और आईटी शेयरों पर बने दबाव से बाजार में सुस्ती नजर आ रही है। वहीं आज बाजार को मिड कैप शेयरों से भी सपोर्ट मिलता नहीं दिख रहा है। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

 

शुरुआती कारोबार में बैंकिग और आईटी शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। सरकारी बैंकों के दम पर बैंक निफ्टी 0.09 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 19690 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.2 फीसदी की मजबूती दिख रही है। जबकि निफ्टी के प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं बीएसई के ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी 0.7 फीसदी की गिरावट दिख रही है।

 

बाजार में मझोले शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। जबकि स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबारप कर रहा है। जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.30 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।

 

निफ्टी के मेटल, एफएमसीजी और इंफ्रा इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.4 फीसदी और इंफ्रा इंडेक्स 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

 

हालांकि कारोबार के इस दौरान निफ्टी के आईटी और रियल्टी इंडेक्स में कमजोरी के साथ कारोबार होता दिख रहा है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.4 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।

 

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सपाट होकर 28335 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी सपाट चाल के साथ 8765 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

 

Source: CNBC

सेंसेक्स सपाट, निफ्टी 8765 के आसपास Read More

कोलकाता टेस्‍ट की नाकामी के बाद खतरे में है टीम इंडिया में शिखर धवन का स्‍थान !

shikhar-dhawan_650x400_71449373588कोलकाता टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शिखर धवन का बल्ला नाकाम रहा. पहली पारी में वे सिर्फ 1 रन बना पाएOK वहीं दूसरी पारी में 17 रन बनाकर वे ट्रेंट बोल्ट की गेंद का शिकार हुए. कोलकाता टेस्ट मैच से पहले लोकेश राहुल के घायल होने के कारण शिखर को मौका मिला मगर यहां दोनों पारी में मिली नाकामी ने अब टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है.

बीसीसीआई में मौजूद सूत्रों के मुताबिक अब काफी समय तक शिखर को टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाज़ी करते नहीं देखा जाएगा. टीम मैनेजमेंट लोकेश राहुल और मुरली विजय को टीम की सलामी जोड़ी के रूप में देख रही है. अब शिखर को फिर से घरेलू क्रिकेट में लौटना होगा और अपने आप को साबित करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे कि गौतम गंभीर ने किया है.
गौतम गंभीर को टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज़ के रूप में चुना गया है और अब वही टीम में शिखर की जगह लेने के प्रबल जावेदार हैं. सूत्रों की मानें तो जब लोकेश राहुल चोटिल हुए तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खास तौर पर गौतम गंभीर को टीम में शामिल करने के लिए कहा था. कोहली का मानना है कि गोतम गंभीर स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ़ बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और वो भारत में आने वाले टेस्ट मैचों के लिए टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बन सकते हैं. इतना ही नहीं, विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किसी भी मनमुटाव की बात को बीसीसीआई के अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया है.

दूसरी ओर शिखर धवन स्पिन के खिलाफ़ इतना मज़बूत नहीं है और कई बार स्पिन गेंदबाज़ों के शिकार बने हैं. ऐसा नहीं कि शिखर को मौके नहीं मिले हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो मौकों का फायदा नहीं उठा पाए हैं. शिखर धवन के करीबी लोगों का मानना है कि इस समय टीम इंडिया के इस ओपनर को मैदान पर अपनी तैयारियों के साथ साथ दिमागी तौर पर भी अपने आप को निखारना होगा.

 

Source: NDTV

 

कोलकाता टेस्‍ट की नाकामी के बाद खतरे में है टीम इंडिया में शिखर धवन का स्‍थान ! Read More

बंदूक के दम पर किम करदाशियां के साथ हुआ ये बड़ा हादसा

03_10_2016-kimgunmanनई दिल्ली। रिएलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। पेरिस के एक होटल में कुछ हमलावरों ने उन्हें बंदूक के दम पर बंधक बना लिया। नकली पुलिस की वर्दी में पहुंचे इन हमलावरों का उद्देश्य क्या था इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं आ रही है, लेकिन सूत्रों की माने तो लूटपाट के इरादे हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें किम, पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने अपनी मां क्रिस जेनर और बहन कोर्टनी कर्दशियन-केंडेल जेनर के साथ पहुंची हैं। रविवार को उनके होटल के रुम में दो नकाबपोश पुलिस की वर्दी में पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक किम पूरी तरह से सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना के बाद से वो काफी डरी हुई हैं। फ्रांस पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए के गहने चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। किम के पति केन्ये वेस्ट को जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना मिली, वो न्यूयार्क में अपना लाइव शो आधे में ही छोड़ कर वहां से निकल गए।

वैसे को किम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने रविवार को अपने हाथ हुई इस घटना की जानकारी नहीं दी है। बता दें की पेरिस में ही बुधवार को उनके साथ एक अंजान शख्स से गलत हरकत करने की कोशिश की थी, जिसके बाद किम के सिक्योरिटी गार्डर्स ने उसकी जमकर पिटाई की।

 

Source: Jagran

बंदूक के दम पर किम करदाशियां के साथ हुआ ये बड़ा हादसा Read More

बिहार : अपराधियों ने दिन-दहाड़े दारोगा को गोलियों से भून डाला, मौत

03_10_2016-gaya2पटना । गया जिले के कोठी थाना के थानाध्यक्ष की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना आज अहले सुबह की है जब कोठी के थानाध्यक्ष कयीमुद्दीन अंसारी मार्निंग वॉक के लिए निकले थे, टहलते हुए वे थाने से कुछ ही दूर चले जा रहे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

मिली जानकारी के मुताबिक कोठी थानाध्यक्ष आज सुबह अपने थाना परिसर के क्वार्टर से मानिंग वाक पर लगभग 6 बजे निकले थे। लगभग डेढ किलोमीटर जाने के बाद चंदाचक मोड के पास एक मोटसाईकिल पर सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी। गोली लगने के बाद थानाध्यक्ष हमलावरों से भिड गये।

अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, भाग निकले

अभी लोग कुछ समझ ही पाते कि अपराधियों में से एक अपराधी बाइक से उतरा और उनके गोली लगे शरीर पर धारदार चाकू से भी वार किया। जब उन्हें लगा कि थानाध्यक्ष की सांसें रुक गयीं हैं, बाइक पर बैठकर हथियार लहराते हुए वे भाग निकले। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। तुरत पुलिस भी पहुंची लेकिन अपराधियों की किसी ने कोई पहचान नहीं बताई।

गया एसएसपी ने की पुष्टि

गोली थानाध्यक्ष के सिर व छाती में लगी है। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शव को थाना लाया गया है। एसएसपी गरिमा मलिक अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ कोठी थाने में बैठक कर रही है। एससपी ने गया में ही घटना की पुष्टि की थी। लेकिन इस घटना में नक्सली या अपराधी के बारे नही बताया गया था।

औरंगाबाद के रहने वाले थानाध्यक्ष अंसारी

लोगों ने बताया कि मृतक थानाध्यक्ष औरंगाबाद के देव थाना के बसडीहा गांव के रहने वाले थे और मृतक थानाधयक्ष के बड़े भाई देव पखंड के वसडीहा पंचायत के मुखिया हैं, घटना की सूचना मिलते ही उनके भाई कोठी पहुंच गए हैं। कोठी थानाध्यक्ष कयीमुद्दीन अंसारी औरंगाबाद जिले के नगर थाना के अलीनगर मुहल्ला के निवासी थे और 2009 बैच के दारोगा थे।

अपराधियों पर की गई कार्रवाई की भी चर्चा

गया जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर कोठी थाना की इस घटना को फिलहाल अपराधियों की बडी कारवाई चर्चा में है। छह माह पहले भी झडप की घटना बताई जा रही है। कोठी के मृत थानाध्यक्ष क्याम उद्दीन अंसारी का शव गया लाया गया है जहां मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। सूचना के बाद परिजन कोठी के लिए रवाना हो गए हैं।

लोगों के मुताबिक हत्या का कारण आपसी रंंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस के मुताबिक गया का यह इलाका नक्सल प्रभावित बताया जा रहा है। हो सकता है, नक्सलियों ने ही इसे अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

पटना में हुई थी एएसआई की हत्या

इससे पहले बाइक सवार अपराधियों ने राजधानी पटना के फतुहा थानाक्षेत्र के फतुहा ओवरब्रिज के पास कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक पुलिस एएसआई की हत्या कर दी और सर्विस पिस्टल भी लूट ली थी।

अज्ञात अपराधियों ने एएसआई को निशाना बनाते हुए गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एएसआई को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी भेजा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

 

 

Source: Jagran

 

बिहार : अपराधियों ने दिन-दहाड़े दारोगा को गोलियों से भून डाला, मौत Read More

जम्मू-कश्मीर रवाना हुए राजनाथ, लद्दाख में करेंगे सरहदी इलाकों में सुरक्षा की समीक्षा

rajnath-singh_147547347540_650x425_100316111626-1केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर लेह पहुंच गए हैं. वो यहां लद्दाख के सरहदी इलाके में सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. लेह पहुंचने के बाद राजनाथ ने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षाबल आतंकवादियों और आतंकी हमलों का सामना करने में सक्षम हैं.

एक रात पहले हुआ आतंकी हमला
राजनाथ मंगलवार को कारगिल का रुख करेंगे. गृह मंत्री के दौरे से एक रात पहले ही बारामूला में आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर हमला किया. रविवार की रात कुछ आतंकियों ने सेना के कैंप पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था. सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया था जबकि बाकी भाग खड़े हुए.

NSA डोभाल से की बात
जम्मू-कश्मीर रवाना होने से पहले राजनाथ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के सुरक्षा के हालातों के बारे में जानकारी ली है.

सर्जिकल स्ट्राइक के बार पहला दौरा
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना की तरफ से आतंकी कैंपों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बार राजनाथ पहली बार जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के संग कश्मीर का दौरा किया था.

 

 

Source: Aaj Tak

 

जम्मू-कश्मीर रवाना हुए राजनाथ, लद्दाख में करेंगे सरहदी इलाकों में सुरक्षा की समीक्षा Read More

डेंगू-चिकगुनिया पर SC सख्‍त, केजरीवाल के मंत्री पर लगाया 25 हजार हर्जाना

03_10_2016-satyendraनई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने चिकुनगुनिया और डेंगू के मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार पर मामले में हलफनामा दाखिल नहीं करने के लिए 25,000 का हर्जाना लगाया है। दिल्ली सरकार की ओर से कोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री के व्यस्त होने का हवाला दिया गया और कल तक का वक़्त मांगा गया। कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कल तक का समय देते हुए कहा कि लोग मर रहे हैं, तब आपको समय नहीं मांगना चाहिए था। अफसरों पर काम रोकने का आरोप लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। खुली कोर्ट में अधिकारियों का नाम बताने को कहा था, लेकिन आज हलफनामा दाखिल नहीं हुआ। बता दें कि कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में अधिकारियों का नाम दिए जाने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। कोर्ट ने कहा था जब आरोप खुली अदालत में लगाया है तो नाम भी खुली अदालत में लेने होंगे। दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के फैलने की पहले से संभावना थी। इसके बाद भी दिल्ली सरकार द्वारा रोकथाम के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए थे। ऐसे में जब चिकनगुनिया और डेंगू के मामलों ने दिल्ली में जोर पकड़ा और मीडिया में खबरें बनने लगी तो मालूम हुआ कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री समेत पार्टी के आला नेता चुनाव प्रचार के सिलसिले में दिल्ली से बाहर हैं। हालांकि पार्टी की ओर से दावा किया जाता रहा है कि दिल्ली चिकनगुनिया से एक भी मौत नहीं हुई है। पिछली सुनवाई में दिल्ली सरकार की ओर से मंत्री सतेंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दर्ज कर कहा था कि अफसर जिम्मेदारी नहीं ले रहे है। सारी फाइलें उपराज्यपाल के पास हैं और अफसर सहयोग नहीं कर रहे हैं।उपराज्यपाल सरकारी कामकाज में अड़ंगा लगा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली सरकार और सिविक एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। वहीं केंद्र ने कोर्ट में कहा था कि अगर दिल्ली सरकार सही तरीके से चिकनगुनिया को रोकने में नाकाम रहती है तो फिर ये काम केंद्र सरकार करेगी।

 

 

Source: Jagran

 

 

Source: Jagran

डेंगू-चिकगुनिया पर SC सख्‍त, केजरीवाल के मंत्री पर लगाया 25 हजार हर्जाना Read More