बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री

rekha-arya_1462924186कांग्रेस का साथ पहले ही छोड़ने वाले नौ बागी विधायकों की अपेक्षा फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़ने वाली सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के लिए भाजपा के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। क्योंकि वह कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के साथ नहीं गई बल्कि सीधे भाजपा के संपर्कों से गईं।
चूंकि उनकी पृष्ठभूमि पहले भी भाजपा की रही है इसलिए भाजपा को भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। सूत्रों की मानें तो अगले तीन-चार दिन में रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अमित शाह से हो चुकी है मुलाकात
बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है और किसी भी दिन उन्हें सदस्यता दिलाई जा सकती है। वहीं, रेखा आर्या प्रदेश सरकार में कथित भ्रष्टाचार और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को मुद्दा बनाकर पूरे जोश खरोश से जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी रेखा को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के लिए रविवार को सोमेश्वर पहुंच रहे हैं।

 

Source: अमर उजाला

 

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री Read More

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार

harish-rawat_1463211488राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली बार चमोली के दौरे पर पहुंचे। सुबह दस बजे हरीश रावत थराली पहुंचे। यहां आईटीआई में सीएम ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ हरीश रावत ने कई घोषणाएं भी की।

चमोली की जनता को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि चमोली की वजह से ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी है। कहा चमोली ने दोबारा मेरी सरकार बनवाई है। रावत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

इसके साथ ही गौचर में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली का संस्थान बनाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने चमोली को पर्वतीय विकास का मॉडल बनाने का एलान किया। दौरा खत्म करने के बाद हरीश रावत गौचर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।

 

Source: अमर उजाला

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार Read More

भारत में पहली बार उतरा एन्टोनोव एएन – 225 मृया, दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान

antonov-an-225-mriya_650x400_41463122685हैदराबाद: दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक हवाईजहाज (कार्गो एयरक्राफ्ट) एन्टोनोव एएन – 225 मृया (Antonov AN – 225 Mriya), जिसे ‘ड्रीम’ (Dream) भी कहा जाता है, ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैन्ड किया, जो इसकी लैंडिंग का भारत में पहला मौका है। यह जानकारी यूक्रेन की कंपनी के भागीदारों ने मुंबई में बुधवार को दी।

एक बयान में बताया गया है कि बहुत फैले हुए ढांचे वाले इस विमान को छह टर्बोफैन इंजनों की मदद से चलाया जाता है, और यह अब तक का सबसे लंबा और सबसे भारी विमान है, जो कुल मिलाकर 640 टन वज़न के साथ उड़ सकता है। बयान के मुताबिक, इसके पंखों का फैलाव दुनिया के किसी भी चालू विमान से ज़्यादा है।

खासतौर पर अंतर-महाद्वीपीय उड़ानों के लिए तैयार किया गया यह विमान 180-230 टन तक सामान उठाकर ले जा सकता है, और यह तुर्कमेनिस्तान से हैदराबाद पहुंचा।

गौरतलब है कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस डिफेन्स ने पिछले माह यूक्रेन की एन्टोनिक कंपनी से विमान के प्लेटफॉर्मों की असेम्बलिंग, उत्पादन, रखरखाव और सुधार के लिए करार भी कर लिया है, जो सैन्य तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों से किया जाएगा।

एन्टोनोव के साथ मिलकर रिलायंस डिफेन्स अब एचएएल की 50-80 सीट वाले यात्री विमान कार्यक्रम सहित विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने की ओर ध्यान देगी, जिनमें मूलभूत कन्फिगरेशन तथा यातायात, समुद्री गश्त व अन्य सैन्य ज़रूरतें शामिल होंगी।

कहा जाता है कि भारत को 200 से भी ज़्यादा मध्यम दर्जे का वज़न उठाने में सक्षम टर्बोफैन विमानों की ज़रूरत होगी, जिनकी कीमत लगभग 35,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये विमान वायुसेना, थलसेना तथा अर्द्धसैनिक बलों को सभी यातायात सुविधाएं देने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

 

Source: NDTV इंडिया

भारत में पहली बार उतरा एन्टोनोव एएन – 225 मृया, दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान Read More

राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता

rajyasabha_146311854नई दिल्ली.पार्लियामेंट के बजट सेशन का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा से 57 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। जून में टर्म खत्म होने के चलते इनमें से कई सांसद नहीं जानते कि पार्लियामेंट के मॉनसून सेशन से पहले वे वापसी करेंगे या नहीं। उनके फेयरवेल पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना दी। कहा- अगर आप जीएसटी पास करा लेते तो कई राज्यों को फायदा होता। पीएम मोदी ने क्यों किया जीएसटी का जिक्र…
– मोदी ने सांसदों से कहा- ‘दोनों सरकारों को आपके एक्सपीरियंस का लाभ मिला। इस सरकार को कम मिला, पुरानी वाली सरकार को ज्यादा मिला, लेकिन देश को कम्पलीट लाभ मिला।’
– ‘ यहां जब हम आते हैं, तो हमारी सोच की एक सीमा होती है। यहां हरेक बैकग्राउंड के लोग आते हैं। इस सदन में आते हैं तो सोचने का दायरा और बड़ा हो जाता है।’
– ‘ यहां आने वालों ने देश के लिए बड़ी भूमिका निभाई, मेरी शुभकामनाएं हैं और रहेंगी।’
– ‘ सदन से जाने के बाद यह सरकार आपके काम को उसी तरह करने को तत्पर रहेगी, जैसा सदस्य रहने पर रहती है, मैं चाहूंगा कि आप इस हक का भरपूर लाभ उठायें।’
– ‘ महत्वपूर्ण रिफॉर्म के फैसले आपके भागीदारी और मौजूदगी में हुए। आप राज्य के रिप्रेजेंटेटिव्ह्स हैं। पर, कुछ चीजों का गिला-शिकवा आपके मन में जरूर रहेगा।’
– ‘आप जिस राज्य से आते हैंं, वह आप पर भरपूर गर्व करता, अगर जीएसटी पास हो जाता तो।
– ‘ इससे बिहार को भरपूर फायदा होता। यूपी को भी फायदा होता। एक दो राज्यों को छोड़ अधिकतर राज्य को इसका लाभ होता।
आनंद शर्मा बोले- हमें एक दूसरे को समझना होगा
–कांग्रेस लीडर आनंद शर्मा ने क्या कहा- ‘कोई चीज स्थिर नहीं है। यह मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, सदन और संसद स्थिर है। यह सबसे बड़ी देन हमारे फ्रीडम फाइटर्स और संविधान निर्माताओं की है। ऐसे भी कई क्षण आए हैं, जब दुनिया ने हमारे एक विचार हमारी ताकत को देखा।’
– ‘ हमने कई बार देश के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कुछ क्षण ऐसे भी आए जब पीठ की तरफ से सख्ती भी हुई।’
– ‘हमारा प्रयास रहे कि हम एक दूसरे को समझें। चर्चा करें। विरोधी की बात को समझने की कोशिश करें। उसे सुनें। व्यक्तिगत विरोधी न समझकर व्यवहार करें।’
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
– 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
– कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं।
– इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
– 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
– नए मेंबर्स का इलेक्शन 11 जून को होगा।
कौन-कितनी सीटें जीतेगा?
– बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
– 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
– कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।
कहां से कितनी सीटों पर होना है इलेक्शन?
– यूपी : 11
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1
(इन 53 सीटों के अलावा बाकी 4 सीटों पर कुछ सदस्यों के निधन या इस्तीफे के चलते चुनाव होगा।)
बीजेपी को क्या फायदा मिलेगा…
– बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए।
– मोदी सरकार के पांच मंत्री- वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख्तार अब्बास नकवी का टर्म खत्म हो रहा है।
– नायडू के पास पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री है। उनकी संसद में वापसी तय है।
– वे पिछली बार कर्नाटक से चुने गए थे। इस बार विजय माल्या के इस्तीफे के बाद कर्नाटक से एक सीट खाली है।
– अगर नायडू आंध्र प्रदेश से इलेक्ट होना चाहेंगे तो उन्हें टीडीपी की मदद लेनी होगी, जिसका अभी बीजेपी के साथ अलायंस है।
– आंध्र प्रदेश से 4 सीटें हैं। एक सीट वाईएसआर कांग्रेस और बाकी तीन बीजेपी-टीडीपी को मिलेंगी।
– कॉमर्स मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी आंध्र प्रदेश से आती हैं। लेकिन नायडू या सीतारमण में से कोई एक ही वहां से चुना जा सकेगा, क्योंकि टीडीपी अपनी 3 में से 2 सीटें बीजेपी को नहीं देगी।
– पावर मिनिस्टर पीयूष गोयल महाराष्ट्र से और मुख्तार अब्बास नकवी यूपी से वापसी करेंगे।
कांग्रेस यहां रहेगी खाली हाथ…
– कांग्रेस को आंध्र प्रदेश या तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। लिहाजा, पूर्व मंत्री जयराम रमेश की वापसी तेलंगाना की रूलिंग पार्टी टीआरएस पर निर्भर करेगी।
– कांग्रेस के ही हनुमंत राव और जेडी सीलम की भी वापसी तय नहीं है।
– महाराष्ट्र में कांग्रेस के विजय दर्डा का टर्म खत्म हो रहा है। लेकिन इसके लिए पार्टी के तीन नेता सुशील कुमार शिंदे, गुरदास कामत और मुकुल वासनिक दावेदार हैं।
– पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी भी रिटायर होने जा रहे हैं। केरल असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस की परफॉर्मेँस राज्यसभा में उनकी राह तय करेगी।
– पंजाब में भी कांग्रेस को परेशानी है। वहां से उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन दो की ही वापसी हो सकेगी।
– ऑस्कर फर्नांडीज कर्नाटक से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कांग्रेस पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की एंट्री करा सकती है। लेकिन लोकल नेताओं ने कहा है कि उन्हें बाहरी कैंडिडेट मंजूर नहीं होगा। चिदंबरम तमिलनाडु से आते हैं।
यूपी में क्या होगा…
– बीएसपी के पास लोकसभा में कोई मेंबर नहीं है। अब राज्यसभा से उसके 6 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
– इनमें पार्टी में नंबर-2 सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। बीएसपी अपने दो और बीजेपी-कांग्रेस एक-एक नेता को चुन सकेगी।
– मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से किसी नेता का फिलहाल चांस नहीं है।
Source:दैनिक भास्कर
राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता Read More

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी

1365757013Nirankari_Baba_Hardev निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है|

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे. एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई|

रावलपिंडी में हुई थी निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति
निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी|

ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया. बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई. आज की तारीख में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं|

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने निरंकारी बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘बाबा हरदेव सिंह के निधन से देश को काफी नुकसान हुआ है. मैंने उनके कई समागमों को देखा है..’

 

Source: आज तक

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी Read More

राहुल, केजरीवाल और स्वामी की अर्जी खारिज, SC ने कहा- मानहानि के मुकदमों पर नहीं लगेगी रोक

Supreme_Court_of_India_-_Retouchedसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आपराधिक मानहानि कानून के खिलाफ दायर याचिका पर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने आईपीसी की धारा 499 और 500 को संवैधानिक करार देते हुए याचिका को खारिज कर दिया.

कोर्ट ने कहा कि मानहानि कानून संवैधानिक है और इसे हटाया नहीं जाएगा. यह बरकरार रहेगा. इसके खिलाफ याचिका राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दायर की गई थी|

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘हमने देश भर में मजिस्ट्रेटों को आदेश जारी करके कहा है कि मानहानि के निजी मामलों में समन जारी करने से पहले सावधानी बरतें|

 

Source: आज तक

राहुल, केजरीवाल और स्वामी की अर्जी खारिज, SC ने कहा- मानहानि के मुकदमों पर नहीं लगेगी रोक Read More

मालेगांव : NIA ने चार्जशीट दायर की, साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट

sadhvi-pragyaनई दिल्ली: NIA ने 2008 के मालेगांव धमाकों के केस में साध्वी प्रज्ञा से मकोका हटाने का फ़ैसला किया है। एजेंसी की ओर से शुक्रवार को कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को क्लिन चिट मिल गई है। चार्जशीट के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका का भी मामला नहीं बनता। बता दें कि 2008 को मालेगांव धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 79 लोग घायल हुए थे।

‘सरकार का इशारा’
इस मामले पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि एनआईए और सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम करती है और उन्हें कहा गया है कि भगवा लोगों को बचाया जाए। वहीं एनआईए के डीजी संजीव सिंह ने मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने साफ किया है कि चार्जशीट फाइल होने के बाद वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी बात रखेंगे। साध्वी प्रज्ञा के वकील संजीव पुनालेकर ने आशा जताई है कि एनआईए की जो रिपोर्ट आ रही है वह सच होगी और साध्वी जल्द ही बरी होंगी।

29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत हुई थी और 80 के आसपास लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र एटीएस ने तब अपनी तहकीकात के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें साध्वी प्रज्ञा प्रमुख हैं। इसके अलावा सेना से जुड़े कर्नल पुरोहित को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

Sourec: NDTV इंडिया

मालेगांव : NIA ने चार्जशीट दायर की, साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट Read More

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत

bus-accident-in-himachalहिमाचल में सड़क हादसों की रफ्तार नहीं थम रही हैं. कांगड़ा में देहरा के साथ लगते राष्ट्रीय राज्य मार्ग रानीताल-मुबारिकपुर के ढलियारा में एक तीखे मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी निजी बस खाई में लुढ़क गई.

इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 36 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक 15 वर्षीय लड़का शामिल है. गम्भीर रूप से जख्मी 12 घायलों को 108 एम्बुलेंस से टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है. बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में देहरा में चल रहा है|

बस पंजाब के अमृतसर से ज्वालामुखी जा रही थी. बस में 40 यात्री ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे. परिवहन मंत्री जीएस वाली भी देहरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे तो वो भी घायलों का हाल-चाल पूछन सिविल अस्प्ताल देहरा पहुंचे. परिवहन मंत्री ने प्रशासन को आदेश देते हुए घायलों को एम्बुलेंस के अलावा निजी गाड़ियों से भी टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने का निर्देश दिया.

पिछले 24 घंटों में ही 2 बस हादसे

दरअसल, हिमाचल में आए दिन राज्य की सड़कें इन हादसों से रक्त रंजित हो रही है. राज्य में बीते 24 घंटों में ही दो बस हादसे हो चुके हैं, जिनमें 16 लोग की जानें चली गईं और 77 लोग घायल हुए हैं. हादसों की रफ्तार इस कदर है कि इस साल अब तक राज्य में 681 सड़क हादसे हो चुके हैं.

इनमें 237 लोगों की मौत और 1107 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हिमाचल में रोजाना 6-7 सड़क हादसे हो रहे हैं और इनमें 2-3 लोगों की मौत होती है. राज्य में कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले ऐसे हैं, जहां इस साल सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं.

कांगड़ा में 123, शिमला में 103 और मंडी में 96 हादसे दर्ज किए गए हैं. ऊना में 58, सोलन और बिलासपुर में 53-53 सड़क हादसे हुए हैं. सिरमौर में 45, कुल्लू में 43, हमीरपुर में 39, बी-बी-एन में 35 और चंबा में 28 सडक दुर्घटनाएं इस साल अब तक हो चुकी हैं. बीते साल की बात करें तो राज्य में इस दौरान 3010 सड़क दुर्घनाएं हुई थीं, जिनमें 5109 लोग घायल और 1097 लोग मौत के मुंह में समा गए|

 

Source: Pradesh 18

 

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत Read More

AAP ने PM मोदी की डिग्री को बताया फर्जी, कहा- भगवान नहीं हैं अमित शाह

ashutosh_146278432078_650x425_050916023056आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के विवाद को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर आरोप लगाए हैं. उन्होंने डिग्री को फर्जी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए अमित शाह और अरुण जेटली ने कुछ हेरफेर किया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आशुतोष ने कही ये बातें-
– पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है
– अमित शाह ने पीएम की फर्जी डिग्री दिखाई
– अमित शाह कोई भगवान नहीं, उनका इतिहास सबको मालूम
– BA और MA की डिग्री में अलग-अलग नाम. बीए में नरेंद्र कुमार दामोदरदास मोदी, एमए में नरेंद्रदास दामोदरदास मोदी
– 1977 में बीए पास तो 1978 की डिग्री कैसे?
– नाम बदलने की कानूनी पक्रिया होती है, नाम बदलने में हलफनामा देना होता है

AAP ने PM मोदी की डिग्री को बताया फर्जी, कहा- भगवान नहीं हैं अमित शाह Read More

लोकतंत्र बचाओ मार्च LIVE: संसद मार्ग थाने से बाहर निकले सोनिया और राहुल, दी थी गिरफ्तारी

rally_050616110640 so_050616104736 अगस्ता घोटाला समेत तमाम दूसरे मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर से संसद की ओर कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक दिया है. वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं, जबकि पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में जाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी, जिसके थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया|

थाने के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. जिसके पार बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद हैं. रेणुका चौधरी समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता इस दौरान बैरिकेड पर चढ़े हुए नजर आए. कार्यकर्ताओं से इतर कई नेता खुद बैरिकेड पर चढ़कर नारे लगा रहे हैं. दूसरी ओर, संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है और दोनों सदनों में इस वक्त कांग्रेस का कोई सांसद मौजूद नहीं है. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि कांग्रेस सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेगी या नहीं. कांग्रेस बीजेपी के हमलों का जवाब देने के लिए जंतर-मंतर से संसद भवन तक यह रैली कर रही है.

संबोधन में अगस्ता मामले का जिक्र नहीं
इससे पहले अपने संबोधन में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सभी नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. हालांकि खास बात यह रही कि इस दौरान किसी भी नेता ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले का जिक्र नहीं किया. अपने संबोधन में सभी नेताओं ने मौजूद कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर बल दिया और उन्हीं मुद्दों की बात की गई, जिन पर बीजेपी पर हमलावर रुख अख्ति‍यार किया जा सके.

राहुल गांधी की अगुवाई में प्रतीकात्मक मार्च
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के सांसदों और कार्यकर्ताओं ने संसद की ओर मार्च किया. इस दौरान सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. वहीं संसद की कार्यवाही के मद्देनजर धारा 144 भी लागू है. ऐसे में जंतर-मंतर से 500 मीटर की दूरी पर ही मार्च को सुरक्षा‍कर्मियों द्वारा रोक दिया गया. मार्च के जरिए कांग्रेस केंद सरकार पर दबाव बनाना चाह रही है|

NDA सांसदों का संसद परिसर में धरना प्रदर्शन
दूसरी ओर, इससे पहले संसद परिसर में एनडीए के सांसद कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के निकट धरना प्रदर्शन कर रहे हैं|

जंतर-मंतर पर सोनिया गांधी का भाषण:

– देशभर में मोदी सरकार को बेनकाब करने का समय आ गया है.

– मैं सभी साथ‍ियों से अपील करती हूं कि आगे बढ़ें और इनके झूठ का पर्दाफाश कर दें.

– आज उत्तराखंड के जंगल जल रहे हैं, लेकिन वहां कुछ नहीं हो पा रहा है.

– सत्ता की इन लोगों की भूख बढ़ती जा रही है. लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को ये गिराने की कोशि‍श कर रहे हैं.

– जिस दिन पानी सिर से ऊपर चला जाता है, भारत के लोग अच्छे अच्छों को पानी पिला देते हैं.

– आज विद्या‍र्थ‍ियों पर जुल्म हो रहे हैं. पलक झपकते ही ये किसी को देशद्रोही घोष‍ित कर देते हैं.

– मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है.

– दो साल में मोदी सरकार ने सब बर्बाद कर के रख दिया.

– समाज के पिछड़ों, वंचितों को चुनाव लड़ने से रोका गया.

– आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं.

– नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही है.

– समाज को धर्म, भाषा के आधार पर बांटा जा रहा है.

– हम मजबूत विपक्ष की भूमिका से कभी पीछे नहीं हटेंगे.

– नाइंसाफी के खि‍लाफ कांग्रेस कभी झुकने वाली नहीं है.

– आज किसी पर भी देशद्रोह का आरोप लगा दिया जाता है.

– झूठे सपने दिखाकर मोदी ने सत्ता हासिल की.

– जो इनकी हां में हां नहीं मिलाए आज उनकी खैर नहीं.

– लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशि‍श की जा रही है.

– मोदी सरकार ने सभी मुद्दों पर आंखें बंद कर रखी हैं.

– दो साल में मोदी सरकार ने सबकुछ बर्बाद कर दिया.

– उन्हें नहीं मालूम कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है.

– जब भी जरूरत पड़ेगी हम किसी भी तरह की कुर्बानी देने से नहीं चूकेंगे.

– जिंदगी ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है.

– केंद्र की सरकार नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर चल रही है.

 

जंतर-मंतर पर मनमोहन सिंह का संबोधन:

– देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों के खि‍लाफ साजिश हो रही है.

– कई लोगों ने कांग्रेस को मिटाने की कोशि‍श की, लेकिन नाकाम रहे.

– हम मोदी सरकार के मंसूबों को नाकाम करेंगे.

– जहां कहीं भी कांग्रेस की सरकारें हैं, उसे गिराकर मोदी जी ने लोकतंत्री की आत्मा पर हमला किया है.

– कांग्रेस बहती गंगा है, जो कभी रुकेगी नहीं.

– कांग्रेस भारत की अात्मा है.

– मोदी जी जहां भी जाते हैं सिर्फ कांग्रेस के सफाए की बात करते हैं|

जंतर-मंतर पर राहुल गांधी का संबोधन:

– देश में सिर्फ दो ही लोगों की बात चलती है नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत.

– उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई.

– मोदी सरकार कानून तोड़ती जा रही है.

– मोदी जी के भाषण और उनके मेक इन इंडिया की हकीकत अलग है.

– मोदी जी ने कहा था हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा, लेकिन पिछले साल 1.3 लाख लोगों को ही रोजगार मिला.

– देश के कई हिस्सो में सूखा पड़ा है, लेकिन मोदी जी को इस पर कुछ नहीं कहना है.

– सभी साथि‍यों का यहां इक्ट्ठा होने के लिए शुक्रिया. आप सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां पहुुंचे हैं.

कांग्रेस के पोस्टरों में रॉबर्ड वाड्रा
दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है. पैदल मार्च की अगुवाई खुद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी करने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि जंतर-मंतर पर कांग्रेस के पोस्टरों में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को भी राहुल गांधी के साथ जगह दी गई है|

जाहिर तौर इससे नए सियासी कयास लगने शुरू हो गए हैं, वहीं यह भी समझा जा रहा है कि लैंड डील मामले में कांग्रेस ने वाड्रा को क्लीनचिट दे दी है|

कांग्रेस नेता कमलनाथ का कहना है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और बीजेपी अगस्ता मामले के बहाने मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशि‍श की जा रही है, वहीं सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार को कमजोर करने की कोशि‍श कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सीबीाई और ईडी द्वारा भी निशाना बनाया जा रहा है|

शुक्रवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथि‍त घोटाले पर बयान देंगे. जबकि उससे पहले इस मामले पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, किरीट सोमैया, निशीकांत ठाकुर, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधि‍या और टीएमसी के सौगत रॉय के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बहस होगी.

संसद भवन के आसपास धारा 144 लागू
बताया यह भी जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी कांग्रेस की रैली को पार्लियामेंट स्ट्रीट पर ही रोक लेंगे. संसद सत्र जारी रहने के कारण संसद भवन के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू है|

लोकतंत्र बचाओ मार्च LIVE: संसद मार्ग थाने से बाहर निकले सोनिया और राहुल, दी थी गिरफ्तारी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी

अगस्ता घोटाला समेत तमाम दूसरे मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर से संसद की ओर कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक दिया है. वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं, जबकि पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में जाकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने प्रतीकात्मक गिरफ्तारी दी, जिसके थोड़ी देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया|

 

थाने के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. जिसके पार बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद हैं. रेणुका चौधरी समेत कई बड़े कांग्रेसी नेता इस दौरान बैरिकेड पर चढ़े हुए नजर आए. कार्यकर्ताओं से इतर कई नेता खुद बैरिकेड पर चढ़कर नारे लगा रहे हैं. दूसरी ओर, संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है और दोनों सदनों में इस वक्त कांग्रेस का कोई सांसद मौजूद नहीं है. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि कांग्रेस सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेगी या नहीं. कांग्रेस बीजेपी के हमलों का जवाब देने के लिए जंतर-मंतर से संसद भवन तक यह रैली कर रही है|

संबोधन में अगस्ता मामले का जिक्र नहीं
इससे पहले अपने संबोधन में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. सभी नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. हालांकि खास बात यह रही कि इस दौरान किसी भी नेता ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले का जिक्र नहीं किया. अपने संबोधन में सभी नेताओं ने मौजूद कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर बल दिया और उन्हीं मुद्दों की बात की गई, जिन पर बीजेपी पर हमलावर रुख अख्ति‍यार किया जा सके|

राहुल गांधी की अगुवाई में प्रतीकात्मक मार्च
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के सांसदों और कार्यकर्ताओं ने संसद की ओर मार्च किया. इस दौरान सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. वहीं संसद की कार्यवाही के मद्देनजर धारा 144 भी लागू है. ऐसे में जंतर-मंतर से 500 मीटर की दूरी पर ही मार्च को सुरक्षा‍कर्मियों द्वारा रोक दिया गया. मार्च के जरिए कांग्रेस केंद सरकार पर दबाव बनाना चाह रही है|

NDA सांसदों का संसद परिसर में धरना प्रदर्शन
दूसरी ओर, इससे पहले संसद परिसर में एनडीए के सांसद कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गांधी जी की प्रतिमा के निकट धरना प्रदर्शन कर रहे हैं|

जंतर-मंतर पर सोनिया गांधी का भाषण:

– देशभर में मोदी सरकार को बेनकाब करने का समय आ गया है.

– मैं सभी साथ‍ियों से अपील करती हूं कि आगे बढ़ें और इनके झूठ का पर्दाफाश कर दें.

– आज उत्तराखंड के जंगल जल रहे हैं, लेकिन वहां कुछ नहीं हो पा रहा है.

– सत्ता की इन लोगों की भूख बढ़ती जा रही है. लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को ये गिराने की कोशि‍श कर रहे हैं.

– जिस दिन पानी सिर से ऊपर चला जाता है, भारत के लोग अच्छे अच्छों को पानी पिला देते हैं.

– आज विद्या‍र्थ‍ियों पर जुल्म हो रहे हैं. पलक झपकते ही ये किसी को देशद्रोही घोष‍ित कर देते हैं.

– मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है.

– दो साल में मोदी सरकार ने सब बर्बाद कर के रख दिया.

– समाज के पिछड़ों, वंचितों को चुनाव लड़ने से रोका गया.

– आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं.

– नाकामियों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही है.

– समाज को धर्म, भाषा के आधार पर बांटा जा रहा है.

– हम मजबूत विपक्ष की भूमिका से कभी पीछे नहीं हटेंगे.

– नाइंसाफी के खि‍लाफ कांग्रेस कभी झुकने वाली नहीं है.

– आज किसी पर भी देशद्रोह का आरोप लगा दिया जाता है.

– झूठे सपने दिखाकर मोदी ने सत्ता हासिल की.

– जो इनकी हां में हां नहीं मिलाए आज उनकी खैर नहीं.

– लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशि‍श की जा रही है.

– मोदी सरकार ने सभी मुद्दों पर आंखें बंद कर रखी हैं.

– दो साल में मोदी सरकार ने सबकुछ बर्बाद कर दिया.

– उन्हें नहीं मालूम कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है.

– जब भी जरूरत पड़ेगी हम किसी भी तरह की कुर्बानी देने से नहीं चूकेंगे.

– जिंदगी ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है.

– केंद्र की सरकार नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर चल रही है.

जंतर-मंतर पर मनमोहन सिंह का संबोधन:

– देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों के खि‍लाफ साजिश हो रही है.

– कई लोगों ने कांग्रेस को मिटाने की कोशि‍श की, लेकिन नाकाम रहे.

– हम मोदी सरकार के मंसूबों को नाकाम करेंगे.

– जहां कहीं भी कांग्रेस की सरकारें हैं, उसे गिराकर मोदी जी ने लोकतंत्री की आत्मा पर हमला किया है.

– कांग्रेस बहती गंगा है, जो कभी रुकेगी नहीं.

– कांग्रेस भारत की अात्मा है.

– मोदी जी जहां भी जाते हैं सिर्फ कांग्रेस के सफाए की बात करते हैं.
जंतर-मंतर पर राहुल गांधी का संबोधन:

– देश में सिर्फ दो ही लोगों की बात चलती है नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत.

– उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई.

– मोदी सरकार कानून तोड़ती जा रही है.

– मोदी जी के भाषण और उनके मेक इन इंडिया की हकीकत अलग है.

– मोदी जी ने कहा था हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा, लेकिन पिछले साल 1.3 लाख लोगों को ही रोजगार मिला.

– देश के कई हिस्सो में सूखा पड़ा है, लेकिन मोदी जी को इस पर कुछ नहीं कहना है.

– सभी साथि‍यों का यहां इक्ट्ठा होने के लिए शुक्रिया. आप सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां पहुुंचे हैं.

कांग्रेस के पोस्टरों में रॉबर्ड वाड्रा
दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है. पैदल मार्च की अगुवाई खुद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी करने वाले हैं. दिलचस्प बात यह है कि जंतर-मंतर पर कांग्रेस के पोस्टरों में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को भी राहुल गांधी के साथ जगह दी गई है|

जाहिर तौर इससे नए सियासी कयास लगने शुरू हो गए हैं, वहीं यह भी समझा जा रहा है कि लैंड डील मामले में कांग्रेस ने वाड्रा को क्लीनचिट दे दी है.

कांग्रेस नेता कमलनाथ का कहना है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और बीजेपी अगस्ता मामले के बहाने मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशि‍श की जा रही है, वहीं सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार को कमजोर करने की कोशि‍श कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सीबीाई और ईडी द्वारा भी निशाना बनाया जा रहा है|

शुक्रवार को लोकसभा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में कथि‍त घोटाले पर बयान देंगे. जबकि उससे पहले इस मामले पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर, किरीट सोमैया, निशीकांत ठाकुर, कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधि‍या और टीएमसी के सौगत रॉय के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बहस होगी.

संसद भवन के आसपास धारा 144 लागू
बताया यह भी जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी कांग्रेस की रैली को पार्लियामेंट स्ट्रीट पर ही रोक लेंगे. संसद सत्र जारी रहने के कारण संसद भवन के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू है.
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी
अगस्ता रिश्वत मामले पर दाखिल जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है. याचिका में मांग की गई है कि इटली की कोर्ट के फैसले को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अहमद पटेल जैसे नेताओं पर एफआईआर दर्ज हो.

उत्तराखंड, अरुणाचल और हिमाचल का मुद्दा भी
कांग्रेस पार्टी रैली के दौरान उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के कथि‍त प्रयासों को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोलने की तैयारी में है. सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के अलावा इस रैली को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी संबोधित करेंगे. उम्मीद की जा रही है कि राहुल गांधी शुक्रवार को लोकसभा में अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर होने वाली बहस में भी शिरकत करेंगे.

सदन में आरोपों का कैटलॉग पढ़ गए पर्रिकर
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने गुरुवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में फंसाने के लिए यह साजिश रची है. जयराम रमेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने जिस तरह ट्वीट करके अपने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के इस मामले में राज्यसभा में दिए उत्तर की सराहना की, वह न सिर्फ उनकी मानसिकता को दिखाता है बल्कि उनकी रणनीति का भी खुलासा करता है|

रक्षा मंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि दरअसल पर्रिकर का उत्तर संसदीय इतिहास का अब तक का सबसे खराब उदाहरण है, क्योंकि उन्होंने विपक्ष द्वारा उठाए सवालों के जवाब देने की बजाए आरोपों का कैटालॉग ही पढ़ दिया|

विश्वविद्यालयों का मुद्दा भी
जयराम रमेश ने पर्रिकर पर आरोप लगाते हुए आगे कहा, ‘उन्होंने रक्षामंत्री पद की मर्यादा का ध्यान नहीं रखा और एक राजनीतिक बयान दिया.’ जयराम ने कहा कि रैली का आयोजन सरकार द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, हैदराबाद और इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों के खिलाफ बोले गए हमले के विरोध में भी किया गया है. पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने पिछले सप्ताह कहा था कि पार्टी संसद का घेराव करेगी लेकिन रमेश ने सिर्फ इतना कहा कि रैली के बाद पार्टी संसद तक मार्च निकालेगी|

 

 

Source: AAJ TAk

 

लोकतंत्र बचाओ मार्च LIVE: संसद मार्ग थाने से बाहर निकले सोनिया और राहुल, दी थी गिरफ्तारी Read More