हिंदी मूवी “शेख़चिल्ली दी ग्रेट” के गाने वर्ल्ड वाइड रिलीज

sheikhchilli-the-great-posterजिसका इन्तजार आप काफी दिनों से कर रहे थे अब वह मूवी “शेखचिल्ली दी ग्रेट” जल्द ही सिनेमाघरों में देख पाएंगे | गोल्डन फैदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोड्यूसर दीपक शाही एवं राजकुमार जी ने बताया की दीपावली के शुभ घड़ी इस मूवी का वर्ल्ड वाइड ऑडियो रिलीज  किया जा रहा है | म्यूजिक कंपनी Incense Audio द्वारा इस गानों को आप Digital Store (Google Play Store/ Android v4+, iOS v7+, or by exporting MP3 files to your computer and playing on any MP3 compatible music player / 800 से ज्यादा Online Streeming Site पर सुन सकते हैं|
Music Director: Jatin Sharma
Lyrics : Sanjay Pahuja, Gourav Goyal, Shaqeel & Raju Chauhan
Singers: Javed Ali, Shahid Mallya, Tarun Sagar, Faijaan Sabri, Aroh Sharma, Gouri Gosain & Rajeev Sharma

News By : Kavita Vakchi
google-play-store

हिंदी मूवी “शेख़चिल्ली दी ग्रेट” के गाने वर्ल्ड वाइड रिलीज Read More

जिसकी लेखनी बतायी गई कमजोर, वह बना बुकर जीतने वाला पहला अमेरिकी…

paul_650_102616123730साल 2016 के बहुप्रतिष्ठित व बहुप्रतिक्षित मैन बुकर पुरस्कार घोषित किए जा चुके हैं. ऐसा मैन बुकर पुरस्कार के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी अमेरिकी ने इस पुरस्कार को जीता है. इस वर्ष पॉल बीटी ने यह पुरस्कार जीता है. उन्हें उनकी उपन्यास ‘द सेलआउट’ के लिए इस वर्ष मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया है. पॉल की उम्र 54 साल है और वे लॉस एंजिलिस में पैदा हुए थे. साथ ही वे अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अध्यापन का कार्य भी करते हैं|

‘द सेलआउट’ को माना जा रहा है कटाक्ष…
मैन बुकर पुरस्कार के जजिंग पैनल में शामिल जानकारों का मानना है कि पॉल का नॉवेल अमेरिका की समकालीन नस्लीय राजनीति पर करारा कटाक्ष है. वे बहुत ही सधे अंदाज में सबकी खबर लेते हैं और पता तक चलने नहीं देते. उनकी लेखनी में पाठकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रहने की अद्भुत क्षमता है|

आसान नहीं था सफर…
आज भले ही पॉल की लिखावट पर पूरी दुनिया लट्टू हो रही हो लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. अमेरिका जैसे देश में जहां नस्ल और वर्ग की राजनीति हावी रहती हो वहां अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारना आसान नहीं था. अलगाव और गुलामी से लड़ने के लिए कलम का सहारा लेना और अपनी अफ्रीकी-अमेरिकी पहचान को लेकर हमेशा सतर्क रहना तलवार की धार पर चलने जैसा रहा|

गुदगुदी और दर्द साथ-साथ…
पॉल की लेखनी से वाकिफ जानकार कहते हैं कि वे अपना सबकुछ शब्दों के सहारे छोड़ देते हैं. उनकी लेखनी जहां लोगों को किसी वक्त चेहरे पर मुस्कान लाती है तो वहीं दूसरे पल मायूस कर जाती है. इसके बावजूद कि उनकी किताब को पूरी दुनिया में व्यंग्य के तौर पर प्रतिष्ठा मिल रही है. वे उसे व्यंग्य के बजाय हकीकत का दस्तावेज मानते हैं|

उनके शिक्षकों ने जताई थी निराशा…
आज भले ही पॉल को पूरी दुनिया उनके द्वारा लिखी गई किताब के लिए जानने लगी हो, लेकिन कभी उनके कॉलेज के प्रोफेसरों ने उन्हें लिखने से मना किया था. उनके कॉलेज के एक प्रोफेसर ने कहा था कि वे अच्छा नहीं लिखते. वे लेख के तौर पर कभी सफल नहीं होंगे. इसके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी में भी परफेक्शनिस्ट हैं. वे किसी भी चीज या काम से जल्द ही बोर हो जाते हैं|

वे इस पुरस्कार के मिलने पर कहते हैं, ‘मैं नाटकीय नहीं होना चाहता, जैसे कि लिखने ने मेरी जिंदगी बचाई हो… लेकिन लिखने ने मुझे एक जिंदगी जरूर दी है’. वे लिखने को एक कठिन कार्य मानते हैं और वे लिखना नापसंद भी करते हैं|

 

जिसकी लेखनी बतायी गई कमजोर, वह बना बुकर जीतने वाला पहला अमेरिकी… Read More

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए

msid-55063446width-400resizemode-4nbt-imageऐक्टर रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ एक ऐसी फिल्म है, जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है। और हो भी क्यों नहीं? यह फिल्म रितिक को उनके ऐक्शन अवतार में वापस जो ला रही है। ‘काबिल’ का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह बिल्कुल उम्मीद पर खरा है। ट्रेलर देख आप यह मान सकते हैं कि फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है, जिसमें थ्रिल है, ऐक्शन है और रोमांस भी है।

इस फिल्म में रितिक एक अंधे व्यक्ति रोहन भटनागर के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जो लाइफ के प्रति एक पॉज़िटिव सोच रखने वाला इंसान है। रितिक की मुलाकात यामी गौतम से होती है, जिनका जिंदगी के प्रति ठीक वैसी हो सोच है, जैसा रितिक सोचते हैं। यामी भी इस फिल्म में एक अंधी लड़की के किरदार में हैं, लेकिन जब दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं तो उनकी जिंदगी और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। लेकिन, ज्यादा वक्त नहीं गुजरता है कि उनकी जिंदगी तब अचानक एक दिन तहस-नहस हो जाती है, जब यामी के किरदार को किडनैप कर लिया जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती, जिसके बाद रोहन खुद ही इससे लड़ने का फैसला लेता है। रोहन सिस्टम के बारे में कहता है कि अंधों की दुनिया से ज्यादा अंधेरी आपकी दुनिया है।

कुल मिलाकर, ट्रेलर काफी शानदार है और फिल्म में रितिक के साथ यामी की काफी प्यारी केमिस्ट्री नज़र आ रही है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2017 को शाहरुख की ‘रईस’ के साथ ही रिलीज़ हो रही है|

 

 

Source: नवभारत टाइम्स

काफी शानदार है रितिक रोशन की ‘काबिल’ का ट्रेलर, देखिए Read More

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें…

2016_10largeimg26_oct_2016_101414360‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री रवीना टंडन का आज 39वां जन्मदिन है. अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली रवीना का जन्‍म 26 अक्टूबर 1974 को हुआ था. रवीना अपने लव-अफेयर की चर्चा भी जोरों पर रही थी. करियर की शुरूआत में रवीना टंडन, अजय देवगन के प्यार में पागल थीं लेकिन करिश्मा कपूर के कारण रवीना और अजय देवगन का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया हालांकि रवीना-अजय ने ‘दिलवाले’ जैसी सिल्वर जुबली फिल्म दी थी|
इसके बाद रवीना की जिंदगी में अक्षय कुमार की इंट्री हुई. अक्षय के साथ रवीना ने पर्दे पर जमकर रोमांस किया. वहीं दोनों के अफेयर की चर्चा रीयल लाईफ में भी होने लगी. कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन बाद में किसी तीसरे के कारण यह रिश्ता टूट गया. वो तीसरा इंसान शिल्पा शेट्टी थीं. वैसे रवीना ने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई खुलासा नहीं किया|
बॉलीवुड में तो रवीना को देर से सफलता मिली लेकिन कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन अचानक से कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म ‘दमन’ के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया. हालांकि लोगों को उनका अवार्ड पाना पच नहीं रहा था. कई लोगों ने रवीना ने आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ज्‍यूरी को पैसे दिये थे. लेकिन रवीना ने सारी बातों खंडन करके सबको चुप करा दिया|
रवीना ने 22 फरवरी 2004 को फिल्ममेकर अनिल थंडानी से शादी कर ली थी. रवीना की पहली लेकिन अनिल की यह दूसरी शादी थी. दोनों के दो बच्‍चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीर. इसके अलावा शादी से पहले ही उन्‍होंने दो बेटियों को गोद भी लिया था. इस तरह रवीना इस समय चार बच्चों का मां है|
रवीना ने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘पत्‍थर के फूल’, ‘सत्‍ता’, ‘लाडला’, ‘जिद्दी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘दूल्हे राजा’, ‘परदेसी बाबू’ जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय करके वाहवाही बटोरी. रवीना की जोड़ी अजय देवगन, अक्षय कुमार, सनी देओल और गोविंदा के साथ पर्दे पर खूब सराही गई.  फिलहाल रवीना के आगामी किसी नये प्रोजेक्‍ट से जुड़ने की कोई जानकारी नहीं हैं|

 

 

 

 

Source: प्रभात खबर

हैप्‍पी बर्थडे ‘मस्‍त मस्‍त’ गर्ल रवीना टंडन, जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्‍प बातें… Read More

40 करोड़ के 5 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके दो बेटे समेत 13 बरी

ys_1477462872बेंगलुरु.सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को 40 करोड़ की घूस लेने के केस में बरी कर दिया है। कोर्ट ने उनके दो बेटे, दामाद समेत 12 लोगों को भी बरी किया है। बता दें कि इस मामले में येदियुरप्पा को तीन हफ्ते तक जेल भी रहना पड़ा था और अपनी सीएम की कुर्सी भी गंवानी पड़ी थी। फैसले के बाद येदियुरप्पा ने कहा- मुझे भगवान पर भरोसा था…
– फैसले के बाद येदियुरप्पा ने कहा- “मुझे भगवन पर भरोसा था। इसका मुझे इनाम भी मिला।”
– उन्होंने ट्वीट कर कहा – “सत्यमेव जयते। मेरे मुश्किल वक्त में साथ खड़ा होने के लिए सभी शुभचिंतकों, दोस्तों और परिवार वालों को मैं थैंक्स कहता हूं।”
क्या मामला था?
– येदियुरप्पा और उनके परिवार पर आरोप था कि इन लोगों ने स्टील कंपनी जेएसडब्ल्यू का फेवर किया। इन्हें अवैध तरीके से माइनिंग लाइसेंस दिलाने में मदद की, वहीं 40 करोड़ रुपए की घूस ली। बता दें कि जब ये मामला सामने आया तब येदियुरप्पा कर्नाटक के सीएम थे।
इस मामले में कौन-कौन आरोपी थे?
– येदियुरप्पा के अलावा उनके दो बेटे, बीजेपी एमएलए बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजेंद्र, उनके दामाद सोहन कुमार, जेएसडब्ल्यू स्टील और उसके बेल्लारी बेस के ऑफिसियल्स को आरोपी बनाया गया था।
क्या आरोप लगे?
– सीबीआई की चार्जशीट में येदियुरप्पा समेत 13 लोगों को इस केस में आरोपी बनाया गया था। यह चार्जशीट 16 अक्टूबर, 2012 को फाइल की गई थी।
– आरोप था कि अगस्त से सितंबर 2010 के बीच जेएसडब्ल्यू स्टील ने येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र, बीवाई विजेंद्र और दामाद सोहन कुमार के बैंक अकाउंट में 20 करोड़ डिपाजिट किए गए थे। बता दें कि राघवेंद्र अभी कर्नाटक असेंबली में विधायक हैं।
– इसके अलावा जेएसडब्ल्यू ने प्रेरणा एजुकेशनल और सोशल ट्रस्ट में 20 करोड़ रुपए जमा किए थे। ये ट्रस्ट येदियुरप्पा के बेटे चलाते हैं।
येदियुरप्पा से पूछे गए 473 सवाल
– कोर्ट ने बुधवार को 300 पेज का फैसला सुनाया। येदियुरप्पा के वकील सीवी नागेश ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनसे 473 सवाल पूछे थे।
– कोर्ट ने इस मामले में 216 गवाहों से पूछताछ की थी।
Source: Dainik Bhaskar
40 करोड़ के 5 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व सीएम येदियुरप्पा, उनके दो बेटे समेत 13 बरी Read More

जम्मू: आरएस पुरा में 23 घंटे से फायरिंग, BSF ने ढेर किए 3 पाक सैनिक, 6 चौकियां भी की तबाह

firing_102616075355जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. मंगलवार रात आरएसपुरा सेक्टर और अरनिया में ये फायरिंग हुई है. इस फायरिंग को 20 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है. बीएसएफ ने भी पाकिस्तानी रेंजर्स की 5-6 चौकी को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. बीएसएफ के सूत्रों के अनुसार, तीन पाकिस्तान जवान भी मारे गए है|

इस फायरिंग में 11 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है. कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.

पाकिस्तान के सिविल एरिया और कई पोस्ट्स पर भारी नुकसान होने की खबर है. सीमापार से लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं. छोटे हथियारों के अलावा 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है|

सेना के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह 10 बजे से बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और हमारी चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है|

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमें जानकारी मिली है कि हमारे सैनिकों की जवाबी गोलीबारी में दो से तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं.’ गोलीबारी अब भी चल रही है. एक मोर्टार आरएसपुरा के सुचेतगढ़ सेक्टर के एक घर पर जा गिरा जिससे उसमें रहने वाले एक परिवार की छह महिला सदस्य घायल हो गईं|

 

 

 

Source: Aaj Tak

जम्मू: आरएस पुरा में 23 घंटे से फायरिंग, BSF ने ढेर किए 3 पाक सैनिक, 6 चौकियां भी की तबाह Read More

फरहान और श्रद्धा की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

rock-on2_sm_fb_650_102516084346फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर भी रिलीज किया गया था. अब फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है. यह फिल्म साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल है. फिल्म को नेश्नल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था|

ट्रेलर में फरहान और श्रद्धा कपूर की खूबसूरत आवाज के साथ इनकी जोड़ी भी कमाल की लग रही है. ट्रेलर में दोस्तों की मस्ती के साथ इमोशनल ड्रामा भी दिखाया गया है. श्रद्धा कपूर का रोल भी दमदार नजर आ रहा है. इसमें फरहान, श्रद्धा को गाने के लिए मोटिवेट करते दिख रहे हैं. 2 मिनट 20 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको खुद से बांधे रखता है|

फरहान अख्तर ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर ट्व‍िटर पर शेयर किया. फरहान ने ट्वीट किया , ‘आपके साथ फिल्म का ट्रेलर शेयर करके खुश हूं, मुझे बताएं कि ट्रेलर के बारे में आप क्या सोचते हैं’|

इस फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागार ने किया है. ‘रॉक ऑन 2’ 11 नवंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शिलांग में हुई है|

बता दें कि ‘रॉक ऑन 2‘ में पहले पार्ट के लगभग सारे किरदार है बस श्रद्धा कपूर इसके सीक्वल में नई हैं. उनके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और प्राची देसाई सभी लगभग मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. नए चेहरों में ‘तितली’ फेम शशांक अरोड़ा हैं|

 

Source: आज तक

फरहान और श्रद्धा की फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज Read More

पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर, 60 लोगों की मौत

quettaकराची
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 60 पुलिस ट्रेनी और अफसरों की मौत हो गई। 116 लोग घायल भी हो गए। हालांकि, पाकिस्तानी सेना और फ्रंटियर कॉन्सटैबुलरी ट्रूप्स ने करीब 250 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। जब आतंकियों ने हमला बोला, उस वक्त परिसर में 500 से ज्यादा कैडेट्स मौजूद थे। यह ट्रेनिंग कॉलेज क्वेटा के सबसे संवेदनशील इलाके में गिने जाने वाले सरयाब रोड पर स्थित है। इस पर 2006 और 2008 में भी हमला हो चुका है।

पाक तालिबान का हाथ!

पाक सेना और सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने मंगलवार सुबह इस बात की पुष्टि की कि आतंकियों के खिलाफ मिशन पूरा हो चुका है। बलूचिस्तान में फ्रंटियर कोर के IG शेर अफगान ने बताया कि आतंकी अफगानिस्तान में अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। IG के मुताबिक, सभी आतंकी लश्कर-ए-जांघवी से जुड़े हैं। यह संगठन पाकिस्तानी तालिबान से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान तालिबान ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ऐसे हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आतंकियों ने सूइसाइड जैकेट्स पहन रखे थे। सेंटर के हॉस्टल पर आतंकियों ने सोमवार रात 10 बजे हमला बोला। बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास एके 47 और ग्रेनेड थे।आतंकियों ने पहले वॉच टावर के संतरी को निशाना बनाया। संतरी की हत्या के बाद वे फायरिंग करते हुए अकादमी के ग्राउंड में घुस गए। दो आतंकियों ने खुद को धमाके से उड़ा लिया, जबकि तीसरे को सुरक्षाबलों ने धमाका करने से पहले गोली मार दी। आतंकियों और सुरक्षाबलों बीच पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। आतंकियों के परिसर में एंट्री के बाद कम से कम 5 धमाकों की आवाज सुनी गई। पहले खबर आई थी कि आतंकियों ने कुछ लोगों को बंधक भी बना लिया था।

अशांत हो चुका है बलूचिस्तान
इससे पहले, अगस्त महीने में क्वेटा के अस्पताल में हुए आत्मघाती धमाके में 73 लोगों की मौत हो गई थी। इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। मारे जाने वाले लोगों ने शहर के बहुत सारे वकील भी शामिल थे। ये लोग अपने एक सहकर्मी की गोली मारकर की गई हत्या के प्रति विरोध जताने के लिए इकट्ठे हुए थे। ताजा हमला ऐसे वक्त में हुआ है, जब एक दिन पहले ही बलूच लिब्रेशन आर्मी के लोगों ने कथित तौर पर सुदूर दक्षिण पश्चिमी इलाके में दो कोस्ट गार्ड और एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

भारत पर आरोप मढ़ चुका है पाक
बलूचिस्तान प्रांत पाकिस्तान और चीन के सहयोग से विकसित हो रहे सीपीईसी (चाइना पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर) में आता है। पाकिस्तान यह आरोप लगाता रहा है कि भारत इस इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट के खिलाफ साजिश के तहत आतंकी घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है।

 

Source: नवभारत टाइम्स

पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकी हमला, 3 आतंकी ढेर, 60 लोगों की मौत Read More

“BSVS पंतनगर में ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण समाप्ति समारोह”

bcfgदिनांक 23/10/2016  को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान / आर सेटी पंतनगर में शिक्षित बेरोजगार युवतियों हेतु चलाये जा रहे 21 दिवसीय ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया, संसथान के निदेशक श्री जे. सी. गाईन ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं आगंतुको का स्वागत करते हुए बताया की महिलाओ हेतु ड्रेस डिजाइनिंग के स्वरोजगार की बढती मांग, उपयोगिता व मॉडर्न फैशन के अंतर्गत वस्त्रो को डिजाईन करना एक ऐसी कला है जो ड्रेस और एक्सेसरीज की मदद से किसी की लाइफ स्टाइल को सामने लाती है, ड्रेस डिजाइनिंग के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताया तथा बताया की पिछले पांच साल से ग्रामीण एवं सहरी युवक/ युवतियों को रोजगार परक योजनाओ की ट्रेनिंग देकर स्वरोजगार की और अग्रसर कर रहा है |

निदेशक BSVS ने बताया की भारत सरकार  ग्रामीण विकास मंत्रालय व  बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधीन इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवक/ युवतियों द्वारा अपने क्षेत्र में स्वरोजगार उद्धम स्थापित कर  स्वम एवं अन्य युवक/ युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है|

श्री सुरेश चन्द्र ने बताया की संसथान में प्रशिक्षण पुरे साल चलते रहते  है, किसी भी प्रशिक्षण के लिए कभी भी आवेदन किये जा सकते है संसथान में प्रशिक्षण पूरा साल चलते रहते है, किसी भी प्रशिक्षण में शिग्र ही ब्यूटी पार्लर, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, कंप्यूटर हार्डवेयर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग का प्रशिक्षण शुरू होने वाला है इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र ही आवेदन कर सकते है |

इस मौके पर श्री जे.सी. गाईन, निदेशक , श्री सुरेश चन्द्र, श्रीमती दीपिका मौर्य (मास्टर ट्रेनर), कु. रंजीत कौर, श्री महेंद्र सिंह, अंजलि राना, कविता वाक्ची, पूनम पंगती, मौसमी, श्री देवी, रोशनी राना, ल्ख्मेंद्री राना, प्रीति, रेखा, मधुमती, माला, शबनम, बबिता, आशा, प्रियंका, नीतू, संगीता, साधना, प्रतिभा, ज्योति, जानकी राना आदि सदस्य उपस्थित थे|

 

 

जे.सी. गाईन
निदेशक
बड़ौदा आर सेटी
भारत सरकार  ग्रामीण विकास मंत्रालय

 

 

“BSVS पंतनगर में ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण समाप्ति समारोह” Read More

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग

x18-1476775849-karva-18-1476791145-19-1476845662करवाचौथ को लोग चमत्कारी कहते हैं, इस व्रत को करने के बाद ही द्रोपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था

बेंगलुरू। 19 अक्टूबर को सुहागिनों का खास व्रत करवाचौथ है, जिसके लिए घरों में तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। बाजारों में जबरदस्त रौनक हैं तो वहीं ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं और लड़कियों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

वैसे आपको बताएं कि इस बार का करवाचौथ काफी खास है, क्योंकि पूरे 100 साल बाद इस दिन नक्षत्रों का महासंयोग देखने को मिल रहा है इसलिए पंडितों के मुताबिक करवाचौथ 2016 काफी दिव्य और चमत्कारी है।

करवाचौथ में क्यों होती है चंद्रमा की पूजा? मालूम हो कि इस बार करवाचौथ बुधवार को है और इस दिन कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र लगा है यानी कि इस दिन भगवान गणेश और भगवान कृष्ण दोनों का दिन है, जिसकी वजह से ये दिन महापावन हो गया है।

इसलिए इस दिन व्रत पड़ने से सुहागिनों के पति की आयु तो लंबी होगी ही, उन्हें सुख-समृद्दि भी मिलेगी, यही नहीं ये व्रत उन लोगों के लिए भी सुखद संयोग लेकर आया है जो संतान सुख चाहते हैं। इस व्रत को करने वाली स्त्री को अखंड सौभाग्य होने का भी गौरव मिलेगा।

करवाचौथ क्यों है चमत्कारी? वैसे इस व्रत के चमत्कारी होने के पीछे एक कहानी कही जाती है कि जब पांडव वनवास कर रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने अपनी सखी द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था, जिसे करने के बाद ही द्रौपदी को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान मिला था।

इस साल का करवाचौथ है दिव्य और चमत्कारी, 100 साल बाद महासंयोग Read More