भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद

sartaj_aziz_imagenewइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत का सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बिगाड़ने का काम करेगा और वह मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान इन घटनाक्रमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज उठाएगा। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि भारत के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति संतुलन बिगड़ेगा।

अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा के प्रति आंख मूंदकर नहीं रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी रक्षा प्रणाली में सुधार के लिए निश्चित तौर पर आधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करेगा। अजीज ने कहा कि भारत को अमेरिका से सहयोग मिल रहा है जो यह सोचता है कि चीन को रोकने के लिए मजबूत भारत अत्यावश्यक है।

भारत द्वारा देश में विकसित सुरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद अजीज की टिप्पणी आई है। भारत की यह इंटरसेप्टर मिसाइल किसी भी हमलावर बैलिस्टिक मिसाइल को आकाश में ही नष्ट कर डालने में सक्षम है।

SOURCE: IBN7

भारत के मिसाइल परीक्षण पर भड़का पाकिस्तान, बोला- अमेरिका कर रहा है मदद Read More

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री

rekha-arya_1462924186कांग्रेस का साथ पहले ही छोड़ने वाले नौ बागी विधायकों की अपेक्षा फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़ने वाली सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या के लिए भाजपा के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। क्योंकि वह कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के साथ नहीं गई बल्कि सीधे भाजपा के संपर्कों से गईं।
चूंकि उनकी पृष्ठभूमि पहले भी भाजपा की रही है इसलिए भाजपा को भी उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। सूत्रों की मानें तो अगले तीन-चार दिन में रेखा आर्या के भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

अमित शाह से हो चुकी है मुलाकात
बताया जा रहा है कि दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है और किसी भी दिन उन्हें सदस्यता दिलाई जा सकती है। वहीं, रेखा आर्या प्रदेश सरकार में कथित भ्रष्टाचार और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा को मुद्दा बनाकर पूरे जोश खरोश से जनता के बीच जाने की तैयारी में है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी रेखा को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसीलिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के लिए रविवार को सोमेश्वर पहुंच रहे हैं।

 

Source: अमर उजाला

 

बागियों की अपेक्षा रेखा आर्या के लिए आसान होगी बीजेपी में एंट्री Read More

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार

harish-rawat_1463211488राष्ट्रपति शासन हटने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पहली बार चमोली के दौरे पर पहुंचे। सुबह दस बजे हरीश रावत थराली पहुंचे। यहां आईटीआई में सीएम ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसी के साथ हरीश रावत ने कई घोषणाएं भी की।

चमोली की जनता को धन्यवाद देते हुए सीएम ने कहा कि चमोली की वजह से ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनी है। कहा चमोली ने दोबारा मेरी सरकार बनवाई है। रावत ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि देवाल को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

इसके साथ ही गौचर में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली का संस्थान बनाने की घोषणा की। इसी के साथ सीएम ने चमोली को पर्वतीय विकास का मॉडल बनाने का एलान किया। दौरा खत्म करने के बाद हरीश रावत गौचर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो गए।

 

Source: अमर उजाला

रावत ने किया थराली दौरा, बोले चमोली की वजह से दोबारा बनी सरकार Read More

भारत में पहली बार उतरा एन्टोनोव एएन – 225 मृया, दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान

antonov-an-225-mriya_650x400_41463122685हैदराबाद: दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक हवाईजहाज (कार्गो एयरक्राफ्ट) एन्टोनोव एएन – 225 मृया (Antonov AN – 225 Mriya), जिसे ‘ड्रीम’ (Dream) भी कहा जाता है, ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैन्ड किया, जो इसकी लैंडिंग का भारत में पहला मौका है। यह जानकारी यूक्रेन की कंपनी के भागीदारों ने मुंबई में बुधवार को दी।

एक बयान में बताया गया है कि बहुत फैले हुए ढांचे वाले इस विमान को छह टर्बोफैन इंजनों की मदद से चलाया जाता है, और यह अब तक का सबसे लंबा और सबसे भारी विमान है, जो कुल मिलाकर 640 टन वज़न के साथ उड़ सकता है। बयान के मुताबिक, इसके पंखों का फैलाव दुनिया के किसी भी चालू विमान से ज़्यादा है।

खासतौर पर अंतर-महाद्वीपीय उड़ानों के लिए तैयार किया गया यह विमान 180-230 टन तक सामान उठाकर ले जा सकता है, और यह तुर्कमेनिस्तान से हैदराबाद पहुंचा।

गौरतलब है कि अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस डिफेन्स ने पिछले माह यूक्रेन की एन्टोनिक कंपनी से विमान के प्लेटफॉर्मों की असेम्बलिंग, उत्पादन, रखरखाव और सुधार के लिए करार भी कर लिया है, जो सैन्य तथा वाणिज्यिक उद्देश्यों से किया जाएगा।

एन्टोनोव के साथ मिलकर रिलायंस डिफेन्स अब एचएएल की 50-80 सीट वाले यात्री विमान कार्यक्रम सहित विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने की ओर ध्यान देगी, जिनमें मूलभूत कन्फिगरेशन तथा यातायात, समुद्री गश्त व अन्य सैन्य ज़रूरतें शामिल होंगी।

कहा जाता है कि भारत को 200 से भी ज़्यादा मध्यम दर्जे का वज़न उठाने में सक्षम टर्बोफैन विमानों की ज़रूरत होगी, जिनकी कीमत लगभग 35,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये विमान वायुसेना, थलसेना तथा अर्द्धसैनिक बलों को सभी यातायात सुविधाएं देने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

 

Source: NDTV इंडिया

भारत में पहली बार उतरा एन्टोनोव एएन – 225 मृया, दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान Read More

राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता

rajyasabha_146311854नई दिल्ली.पार्लियामेंट के बजट सेशन का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा से 57 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। जून में टर्म खत्म होने के चलते इनमें से कई सांसद नहीं जानते कि पार्लियामेंट के मॉनसून सेशन से पहले वे वापसी करेंगे या नहीं। उनके फेयरवेल पर नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना दी। कहा- अगर आप जीएसटी पास करा लेते तो कई राज्यों को फायदा होता। पीएम मोदी ने क्यों किया जीएसटी का जिक्र…
– मोदी ने सांसदों से कहा- ‘दोनों सरकारों को आपके एक्सपीरियंस का लाभ मिला। इस सरकार को कम मिला, पुरानी वाली सरकार को ज्यादा मिला, लेकिन देश को कम्पलीट लाभ मिला।’
– ‘ यहां जब हम आते हैं, तो हमारी सोच की एक सीमा होती है। यहां हरेक बैकग्राउंड के लोग आते हैं। इस सदन में आते हैं तो सोचने का दायरा और बड़ा हो जाता है।’
– ‘ यहां आने वालों ने देश के लिए बड़ी भूमिका निभाई, मेरी शुभकामनाएं हैं और रहेंगी।’
– ‘ सदन से जाने के बाद यह सरकार आपके काम को उसी तरह करने को तत्पर रहेगी, जैसा सदस्य रहने पर रहती है, मैं चाहूंगा कि आप इस हक का भरपूर लाभ उठायें।’
– ‘ महत्वपूर्ण रिफॉर्म के फैसले आपके भागीदारी और मौजूदगी में हुए। आप राज्य के रिप्रेजेंटेटिव्ह्स हैं। पर, कुछ चीजों का गिला-शिकवा आपके मन में जरूर रहेगा।’
– ‘आप जिस राज्य से आते हैंं, वह आप पर भरपूर गर्व करता, अगर जीएसटी पास हो जाता तो।
– ‘ इससे बिहार को भरपूर फायदा होता। यूपी को भी फायदा होता। एक दो राज्यों को छोड़ अधिकतर राज्य को इसका लाभ होता।
आनंद शर्मा बोले- हमें एक दूसरे को समझना होगा
–कांग्रेस लीडर आनंद शर्मा ने क्या कहा- ‘कोई चीज स्थिर नहीं है। यह मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। लेकिन, सदन और संसद स्थिर है। यह सबसे बड़ी देन हमारे फ्रीडम फाइटर्स और संविधान निर्माताओं की है। ऐसे भी कई क्षण आए हैं, जब दुनिया ने हमारे एक विचार हमारी ताकत को देखा।’
– ‘ हमने कई बार देश के लिए बड़े फैसले लिए हैं। कुछ क्षण ऐसे भी आए जब पीठ की तरफ से सख्ती भी हुई।’
– ‘हमारा प्रयास रहे कि हम एक दूसरे को समझें। चर्चा करें। विरोधी की बात को समझने की कोशिश करें। उसे सुनें। व्यक्तिगत विरोधी न समझकर व्यवहार करें।’
राज्यसभा में क्या है सिचुएशन?
– 245 मेंबर्स वाले हाउस में अभी एनडीए के 62 सांसद हैं। सात नॉमिनेटेड मेंबर्स को शामिल कर दें तो एनडीए के 69 सांसद हो जाते हैं।
– कांग्रेस के 61 सांसद हैं। उसकी सहयोगी पार्टियों की संख्या मिला दें तो यूपीए के 80 सांसद हो जाते हैं।
– इसमें भी एआईएडीएमके, बीजेडी, तृणमूल, सपा और बसपा को मिला दें तो गैर-एनडीए सांसदों की संख्या 90 हो जाती है।
– 30 जून को राज्यसभा के एक-तिहाई सदस्य रिटायर होंगे। यहां सांसदों का टर्म 6 साल का होता है। हर दो साल में एक-तिहाई मेंबर रिटायर होते हैं।
– नए मेंबर्स का इलेक्शन 11 जून को होगा।
कौन-कितनी सीटें जीतेगा?
– बीजेपी के 14 मेंबर रिटायर हो रहे हैं। 57 सीटों पर इलेक्शन के बाद उसे 18 सीटें मिल सकती हैं। यानी वह 4 सीटों के फायदे में रह सकती है।
– 49 सीटों वाली बीजेपी राज्यसभा में 53 सीटों तक पहुंच जाएगी।
– कांग्रेस के अभी 61 सांसद हैं। उसके भी 16 सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन उम्मीद है कि दोबारा इलेक्शन के बाद उसकी संख्या 60 बनी रहेगी।
कहां से कितनी सीटों पर होना है इलेक्शन?
– यूपी : 11
– तमिलनाड़ु : 6
– महाराष्ट्र : 6
– बिहार : 5
– आंध्र प्रदेश : 4
– कर्नाटक : 4
– मध्य प्रदेश : 3
– ओडिशा : 3
– हरियाणा : 2
– झारखंड : 2
– पंजाब : 2
– छत्तीसगढ़ : 2
– तेलंगाना : 2
– उत्तराखंड : 1
(इन 53 सीटों के अलावा बाकी 4 सीटों पर कुछ सदस्यों के निधन या इस्तीफे के चलते चुनाव होगा।)
बीजेपी को क्या फायदा मिलेगा…
– बीजेपी को कुछ सीटों का फायदा हो सकता है, लेकिन उसकी संख्या इतनी नहीं बढ़ेगी कि वह राज्यसभा में बड़े बिल पास कराने की स्थिति में आ जाए।
– मोदी सरकार के पांच मंत्री- वेंकैया नायडू, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, वाईएस चौधरी और मुख्तार अब्बास नकवी का टर्म खत्म हो रहा है।
– नायडू के पास पार्लियामेंट्री अफेयर्स और अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्ट्री है। उनकी संसद में वापसी तय है।
– वे पिछली बार कर्नाटक से चुने गए थे। इस बार विजय माल्या के इस्तीफे के बाद कर्नाटक से एक सीट खाली है।
– अगर नायडू आंध्र प्रदेश से इलेक्ट होना चाहेंगे तो उन्हें टीडीपी की मदद लेनी होगी, जिसका अभी बीजेपी के साथ अलायंस है।
– आंध्र प्रदेश से 4 सीटें हैं। एक सीट वाईएसआर कांग्रेस और बाकी तीन बीजेपी-टीडीपी को मिलेंगी।
– कॉमर्स मिनिस्टर निर्मला सीतारमण भी आंध्र प्रदेश से आती हैं। लेकिन नायडू या सीतारमण में से कोई एक ही वहां से चुना जा सकेगा, क्योंकि टीडीपी अपनी 3 में से 2 सीटें बीजेपी को नहीं देगी।
– पावर मिनिस्टर पीयूष गोयल महाराष्ट्र से और मुख्तार अब्बास नकवी यूपी से वापसी करेंगे।
कांग्रेस यहां रहेगी खाली हाथ…
– कांग्रेस को आंध्र प्रदेश या तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। लिहाजा, पूर्व मंत्री जयराम रमेश की वापसी तेलंगाना की रूलिंग पार्टी टीआरएस पर निर्भर करेगी।
– कांग्रेस के ही हनुमंत राव और जेडी सीलम की भी वापसी तय नहीं है।
– महाराष्ट्र में कांग्रेस के विजय दर्डा का टर्म खत्म हो रहा है। लेकिन इसके लिए पार्टी के तीन नेता सुशील कुमार शिंदे, गुरदास कामत और मुकुल वासनिक दावेदार हैं।
– पूर्व डिफेंस मिनिस्टर एके एंटनी भी रिटायर होने जा रहे हैं। केरल असेंबली इलेक्शन में कांग्रेस की परफॉर्मेँस राज्यसभा में उनकी राह तय करेगी।
– पंजाब में भी कांग्रेस को परेशानी है। वहां से उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं। लेकिन दो की ही वापसी हो सकेगी।
– ऑस्कर फर्नांडीज कर्नाटक से रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कांग्रेस पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की एंट्री करा सकती है। लेकिन लोकल नेताओं ने कहा है कि उन्हें बाहरी कैंडिडेट मंजूर नहीं होगा। चिदंबरम तमिलनाडु से आते हैं।
यूपी में क्या होगा…
– बीएसपी के पास लोकसभा में कोई मेंबर नहीं है। अब राज्यसभा से उसके 6 सांसद रिटायर हो रहे हैं।
– इनमें पार्टी में नंबर-2 सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। बीएसपी अपने दो और बीजेपी-कांग्रेस एक-एक नेता को चुन सकेगी।
– मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से किसी नेता का फिलहाल चांस नहीं है।
Source:दैनिक भास्कर
राज्यसभा में सांसदों का फेयरवेल, मोदी बोले- GST पास कराते तो फायदा होता Read More

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी

1365757013Nirankari_Baba_Hardev निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का शुक्रवार को कनाडा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया. बाबा के निधन से देश-दुनिया में मौजूद उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर है|

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त निरंकारी बाबा के रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे. एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई|

रावलपिंडी में हुई थी निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति
निरंकारी समुदाय की उत्पत्ति पंजाब के उत्तर-पश्चिम में बसे रावलपिंडी से हुई जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. इस समुदाय की स्थापना सहजधारी सिख बाबा दयाल सिंह और एक स्वर्ण व्यापारी ने की थी|

ब्रिटिश राज में हालांकि इस समुदाय को दरकिनार कर दिया गया. बाद में 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई. आज की तारीख में इस समुदाय के करोड़ों अनुयायी भारत से लेकर विदेशों में फैले हैं|

बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन ने निरंकारी बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘बाबा हरदेव सिंह के निधन से देश को काफी नुकसान हुआ है. मैंने उनके कई समागमों को देखा है..’

 

Source: आज तक

कनाडा में सड़क हादसे में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की मौत, देश-विदेश में शोक में डूबे अनुयायी Read More

राहुल, केजरीवाल और स्वामी की अर्जी खारिज, SC ने कहा- मानहानि के मुकदमों पर नहीं लगेगी रोक

Supreme_Court_of_India_-_Retouchedसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आपराधिक मानहानि कानून के खिलाफ दायर याचिका पर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने आईपीसी की धारा 499 और 500 को संवैधानिक करार देते हुए याचिका को खारिज कर दिया.

कोर्ट ने कहा कि मानहानि कानून संवैधानिक है और इसे हटाया नहीं जाएगा. यह बरकरार रहेगा. इसके खिलाफ याचिका राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दायर की गई थी|

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा, ‘हमने देश भर में मजिस्ट्रेटों को आदेश जारी करके कहा है कि मानहानि के निजी मामलों में समन जारी करने से पहले सावधानी बरतें|

 

Source: आज तक

राहुल, केजरीवाल और स्वामी की अर्जी खारिज, SC ने कहा- मानहानि के मुकदमों पर नहीं लगेगी रोक Read More

मालेगांव : NIA ने चार्जशीट दायर की, साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट

sadhvi-pragyaनई दिल्ली: NIA ने 2008 के मालेगांव धमाकों के केस में साध्वी प्रज्ञा से मकोका हटाने का फ़ैसला किया है। एजेंसी की ओर से शुक्रवार को कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को क्लिन चिट मिल गई है। चार्जशीट के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मकोका का भी मामला नहीं बनता। बता दें कि 2008 को मालेगांव धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 79 लोग घायल हुए थे।

‘सरकार का इशारा’
इस मामले पर वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि एनआईए और सीबीआई केंद्र के इशारे पर काम करती है और उन्हें कहा गया है कि भगवा लोगों को बचाया जाए। वहीं एनआईए के डीजी संजीव सिंह ने मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने साफ किया है कि चार्जशीट फाइल होने के बाद वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी बात रखेंगे। साध्वी प्रज्ञा के वकील संजीव पुनालेकर ने आशा जताई है कि एनआईए की जो रिपोर्ट आ रही है वह सच होगी और साध्वी जल्द ही बरी होंगी।

29 सितंबर 2008 को मालेगांव में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत हुई थी और 80 के आसपास लोग घायल हो गए थे। महाराष्ट्र एटीएस ने तब अपनी तहकीकात के बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें साध्वी प्रज्ञा प्रमुख हैं। इसके अलावा सेना से जुड़े कर्नल पुरोहित को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

 

Sourec: NDTV इंडिया

मालेगांव : NIA ने चार्जशीट दायर की, साध्वी प्रज्ञा समेत 6 लोगों को मिली क्लीन चिट Read More

चीन में भूस्खलन, 10 की मौत, 31 अब भी लापता

2016_5$largeimg209_May_2016_121227377बीजिंग : चीन में हुए भारी भूस्खलन ने दक्षिणपूर्वी प्रांत फुजियान स्थित हाइड्रोपावर स्टेशन के निर्माण स्थल को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके कारण कम से कम 10 लोग मारे गये हैं और 31 अन्य अब भी लापता हैं. बचाये गये 13 लोगों को अस्पताल में भरती कराया गया है और इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है.लापता 31 लोगों की तलाश जारी है.

10 शव बरामद

यह भूस्खलन कल तेनिंग काउंटी में हुआ. यहां लगभग एक लाख घन मीटर मिट्टी और चट्टानें पहाडी पर से खिसक गई थीं. इस भूस्खलन के कारण विस्थापित मिट्टी ने हाइड्रोपावर के निर्माण स्थल को लगभग पूरी तरह से ढक लिया और इसके कार्यालयों को नष्ट कर दिया.मिट्टी के ढेर में से 10 शवों को बरामद किया गया है. शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

घटना के वक्त सो रहे थे वर्कर

अपने कार्य शिविर में तीन अन्य लोगों के साथ एक खंभे के नीचे छिपकर भूस्खलन में बचे देंग चुन्वू ने कहा, ‘‘जिस समय पहाड तेजी से हिलने लगे, हम सोए हुए थे.  इससे पहले कि हमें पता लग पाता, हमारे कमरे में मिट्टी और रेत आने लग गयी. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन से लगातार बारिश हो रही है और मैंने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी बात है. निर्माणाधीन स्थल चितान हाइड्रोपावर स्टेशन का ही विस्तार है, जिसे हुदियान फक्सिन एनर्जी लिमिटेड कंपनी से मान्यता प्राप्त है|

भारी बारिश की वजह से हादसा

हाइड्रोपावर संयंत्र के निर्माण की शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी और इसके अगस्त 2017 से संचालित होने की संभावना है. बचावकर्मी भूस्खलन वाले स्थान तक पहुंचने के लिए सड़कों की सफाई में जुटे हैं. मलबे में जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है. रिपोर्ट में कहा गया कि दर्जनों खनिक मलबे की खुदाई कर रहे हैं. मलबे में से निकल सकने वाले किसी भी व्यक्ति को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए दर्जनों एंबुलैंस और सैन्य वाहन तैयार खडे हैं. रुक-रुककर हो रही बारिश ने राहत के प्रयासों को जटिल बना दिया है. अधिकारियों ने कहा कि तेनिंग में बारिश इस साल ऐतिहासिक औसत से 35 प्रतिशत ज्यादा रही है. पिछले 24 घंटे में, तेनिंग में 215.7 मिमी बारिश हुई है, जिसके बाद भूस्खलन हुआ|

 

 

Source: प्रभात खबर.com

चीन में भूस्खलन, 10 की मौत, 31 अब भी लापता Read More

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत

bus-accident-in-himachalहिमाचल में सड़क हादसों की रफ्तार नहीं थम रही हैं. कांगड़ा में देहरा के साथ लगते राष्ट्रीय राज्य मार्ग रानीताल-मुबारिकपुर के ढलियारा में एक तीखे मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी निजी बस खाई में लुढ़क गई.

इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 36 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक 15 वर्षीय लड़का शामिल है. गम्भीर रूप से जख्मी 12 घायलों को 108 एम्बुलेंस से टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है. बाकी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में देहरा में चल रहा है|

बस पंजाब के अमृतसर से ज्वालामुखी जा रही थी. बस में 40 यात्री ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे. परिवहन मंत्री जीएस वाली भी देहरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे तो वो भी घायलों का हाल-चाल पूछन सिविल अस्प्ताल देहरा पहुंचे. परिवहन मंत्री ने प्रशासन को आदेश देते हुए घायलों को एम्बुलेंस के अलावा निजी गाड़ियों से भी टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने का निर्देश दिया.

पिछले 24 घंटों में ही 2 बस हादसे

दरअसल, हिमाचल में आए दिन राज्य की सड़कें इन हादसों से रक्त रंजित हो रही है. राज्य में बीते 24 घंटों में ही दो बस हादसे हो चुके हैं, जिनमें 16 लोग की जानें चली गईं और 77 लोग घायल हुए हैं. हादसों की रफ्तार इस कदर है कि इस साल अब तक राज्य में 681 सड़क हादसे हो चुके हैं.

इनमें 237 लोगों की मौत और 1107 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हिमाचल में रोजाना 6-7 सड़क हादसे हो रहे हैं और इनमें 2-3 लोगों की मौत होती है. राज्य में कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले ऐसे हैं, जहां इस साल सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं.

कांगड़ा में 123, शिमला में 103 और मंडी में 96 हादसे दर्ज किए गए हैं. ऊना में 58, सोलन और बिलासपुर में 53-53 सड़क हादसे हुए हैं. सिरमौर में 45, कुल्लू में 43, हमीरपुर में 39, बी-बी-एन में 35 और चंबा में 28 सडक दुर्घटनाएं इस साल अब तक हो चुकी हैं. बीते साल की बात करें तो राज्य में इस दौरान 3010 सड़क दुर्घनाएं हुई थीं, जिनमें 5109 लोग घायल और 1097 लोग मौत के मुंह में समा गए|

 

Source: Pradesh 18

 

हिमाचल में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत Read More