शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 27,000 के स्तर से नीचे

sensex_625x409_51465453174मुंबई: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 257 अंक गिरकर 26,763 पर और निफ्टी 69 अंक गिरकर 8,203 पर बंद हुआ। मुनाफावसूली के बीच आज के शुरुआती कारोबार में 91 अंक से अधिक गिरकर 27,000 के स्तर से नीचे आ गया था।

इसके अलावा कल जारी हो रहे अप्रैल के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से पहले की सतर्कता से भी रुझान प्रभावित हुआ।

केरल में मॉनसून के आने से बाजार में आए उत्साह और आरबीआई द्वारा उदार मौद्रिक नीति बरकरार रहने के बीच सूचकांक पिछले दो सत्रों में 243.21 अंक की तेजी दर्ज हुई। एनएसई निफ्टी भी 23.15 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 8,249.90 पर आ गया था।

कारोबारियों ने कहा कि एशियाई रुझान में कमजोरी और हालिया लाभ पर निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली से सूचकांक में गिरावट आई।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 27,000 के स्तर से नीचे Read More

‘उड़ता पंजाब’ के पक्ष में उतरे आमिर, बोले- विवाद से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी

aamir-khan_640x480_41464082210मुंबई: सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने बुधवार को कहा कि ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म नशे की लत के बारे में एक ‘अच्छा सामाजिक संदेश’ देने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि फिल्म में कट लगाने की मांग करने से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी।

इसमें नशे के खिलाफ अच्छा सामाजिक संदेश
आमिर ने ‘उड़ता पंजाब’ के बचाव में बुधवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा, “यह एक सामाजिक फिल्म है, जो पंजाब के युवाओं में व्याप्त नशे के बारे में है। इसमें एक बढ़िया सामाजिक संदेश है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ ऐसा है, जिसमें कुछ काट-छांट करनी चाहिए या दर्शकों को नहीं देखने देना चाहिए।”

89 कट लगाने का सुझाव अजीबोगरीब
आमिर ने फिल्म में 89 कट लगाने के सेंसर बोर्ड के अजीबोगरीब सुझाव के बारे में कहा कि इससे सीबीएफसी की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि फिल्म निर्माताओं की अपनी एक आवाज हो, जिसे दबाया न जाए। किसी भी समाज में कलाकार की आवाज पर बंदिश नहीं होनी चाहिए। वह जो बोलना चाहता है, उसे बोलने देना चाहिए।” उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’ की टीम को उसकी आगे की लड़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिषेक चौबे निर्देशित इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ हैं।

(इस खबर को दी सन्डे हेड लाइन्स टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

‘उड़ता पंजाब’ के पक्ष में उतरे आमिर, बोले- विवाद से सेंसर बोर्ड की छवि धूमिल होगी Read More

अनुपम खेर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर लंच किया

robert-anupam-kher_650x400_81465467934न्यूयॉर्क: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अनुपम खेर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर पर उनके साथ लंच किया। यह जानकारी खेर ने ट्विटर पर साझा की और लिखा कि डी नीरो के साथ लंच करके वह ‘धन्य’ हो गए। अनुपम ने एक फोटो भी शेयर की जिसमें वह डी नीरो के साथ नजर आ रहे हैं । गौरतलब है कि डी नीरो और खेर ने 2012 की हॉलीवुड फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ फिल्म में काम कर चुके हैं। अनुपम ने लिखा ‘जिंदगी खूबसूरत है। आप धन्य हो जाते हैं जब दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो आपको न्यूयॉर्क स्थित अपने घर पर लंच के लिए आमंत्रित करते हैं। जय हो।’
लंच पर दोनों दिग्गज अभिनेता नीले परिधान में नजर आए। रोमांटिक-कॉमेडी ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ 2012 में रिलीज हुई थी जिसकी पटकथा और निर्देशन डेविड ओ. रसेल ने किया है। फिल्म की अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार जीता था। वैसे सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में अनुपम खेर ने मुख्य कलाकार ब्रैडले कूपर के थेरेपिस्ट का रोल निभाया था जो अपने मरीज़ को दवा लेते रहने की सलाह देते थे।

Source :- NDTV

अनुपम खेर ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के घर लंच किया Read More

‘इस्तीफा दिया’ : कर्नाटक पुलिस की डीएसपी के फेसबुक पोस्ट से मचा हंगामा

anupama-shenoy_650x400_51465308114बेंगलुरू: कर्नाटक के मंत्री पीटी परमेश्वर नायक के फोन को होल्ड पर रखने के लिए इसी साल तबादला झेल चुकीं कर्नाटक की पुलिस अधिकारी अनुपमा शेनॉय के अब सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर डाले गए तीन शब्द के ‘नए’ परिचय ने हंगामा खड़ा कर दिया है। इस पोस्ट में लिखा गया है – रिज़ाइन्ड एंड जॉबलेस (इस्तीफा दे दिया है, और बेरोज़गार हूं), और इसी के साथ अनुपमा ने मुस्कुराता हुआ स्माइली भी बनाया है।

हालांकि इस पर टिप्पणी करने या इस पोस्ट की वजह बताने के लिए अनुपमा शेनॉय उपलब्ध नहीं हुई हैं, लेकिन विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अनुपमा द्वारा अचानक लिए गए इस फैसले की वजहों को लेकर अपने संदेह सार्वजनिक करने शुरू कर दिए हैं।

अनुपमा की प्रतिबद्धता मंत्री की राह का रोड़ा : बीजेपी नेता
वरिष्ठ बीजेपी नेता सुरेश कुमार ने कहा है, “अनुपमा को अपनी प्रतिबद्धता तथा कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है… मुझे लगता है कि उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता ही मंत्री पीटी परमेश्वर नायक के लिए रोड़ा बन गई…”

उन्होंने कहा कि दो महीने पहले मंत्री ने अधिकारी के लिए दिक्कतें पैदा की थीं। सुरेश कुमार ने यह भी कहा, “…और अब अचानक उन्होंने (अनुपमा ने) इस्तीफा दे दिया है, और ऐसा पोस्ट कर रही हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें राजनैतिक दबाव के चलते इस्तीफा देना पड़ा… मुझे लगता है कि इस सरकार को एक कर्मठ और प्रतिबद्द अफसर का साथ देना चाहिए था…”

जनवरी में हुआ था तबादला…
बेल्लारी जिले के कुडलिगी में डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) के रूप में तैनाती के दौरान जनवरी में अनुपमा ने मंत्री की फोन कॉल को होल्ड पर रख दिया था, जिसकी वजह से मंत्री, जो इसी इलाके के विधायक भी हैं, नाराज़ हो गए थे। बाद में, मंत्री पीटी परमेश्वर नायक को कैमरे पर अनुपमा का तबादला करवा देने के बारे में बातें करते कैद किया गया। काफी हंगामे के बाद फरवरी में अनुपमा को बहाल कर दिया गया।

मुझे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि उन्होंने इस्तीफे के बारे में सुना है, लेकिन उन्हें मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है। बेंगलुरू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धारमैया ने कहा, “अधिकारी मामले को देख रहे हैं… मुझे इसके बारे में पता नहीं है… वे (अधिकारी) कहते हैं, उन्होंने (अनुपमा ने) इस्तीफा भेज दिया है, वह डीजी (पुलिस महानिदेशक) के पास पहुंच गया है, वही इसके बारे में देखेंगे…”

वैसे, पुलिस बल के भीतर भी अनुपमा के इस्तीफे को लेकर अटकलें जारी हैं। 35 साल तक पुलिस सेवा में रहने के बाद इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद से रिटायर हुए गोपाल होसुर ने NDTV को बताया कि उन्हें इस ख़बर से काफी हैरानी हुई है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दबाव के मामलों में भी अफसर का कर्तव्य होता है कि उसका विरोध करे, उसके खिलाफ आवाज़ उठाए। उन्होंने कहा, “यह हमेशा किया जा सकता है… अगर वरिष्ठ अधिकारी सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो वह खुद भी कानून का पालन करवा सकती थीं…”

Source :- NDTV

‘इस्तीफा दिया’ : कर्नाटक पुलिस की डीएसपी के फेसबुक पोस्ट से मचा हंगामा Read More

बिहार में 200 नीलगायों को मारने के मामले पर मेनका-जावड़ेकर आमने-सामने

blue-bull_650x400_61465456222पटना: बिहार के मोकामा में 200 नीलगायों की गोली मारकर हत्या के मामले में केंद्र के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी जहां जानवरों को मारे जाने का विरोध कर रही हैं, वहीं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि राज्यों के आग्रह के बाद ही जानवरों को मारने का आदेश दिया गया है।

हर राज्य को चिट्ठी लिखकर पूछ रहे हैं
महिला एवमं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि पर्यावरण मंत्रालय हर राज्य को चिट्ठी लिखकर पूछ रहा है कि किस जानवर को मारना है, वह आदेश दे देगा। वहीं जावड़ेकर का कहना है कि जानवरों के हाथों फसल खराब होने से परेशान किसानों ने इसकी मांग की थी, जिसके बाद जानवरों को मारने की अनुमति दी गई है।

बंगाल में हाथियों को मारने की इजाजत दी
मेनका ने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय हर राज्य को लिख रहा है कि आप बताओ किसको मारना है। हम इजाजत दे देंगे। बंगाल में उन्होंने कह दिया कि हाथी को मारें। हिमाचल को कहा कि हाथी को मारें। गोवा में कह दिया कि मोर को। अब कोई जानवर नहीं छूटा। चांदपुर में इतना अनर्थ हो रहा है कि उन्होंने 53 जंगली सुअर मारे हैं। अभी और 50 की इजाजत दी है। इस घटना के लिए पर्यावरण मंत्रालय जिम्मेदार है।

ये केंद्र का नहीं राज्य सरकार मुद्दा
पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसने क्या कहा उस प्रतिक्रिया नहीं देता। लेकिन कानून के आधार पर किसान की फसल का नुकसान होता है और राज्य सरकार प्रस्ताव देती है तो हम राज्य सरकार को मंजूरी देते हैं। ये केंद्र सरकार का नहीं राज्य सरकार का काम है। इसके लिए पहले से ही कानून बना हुआ है।

Source :- NDTV

बिहार में 200 नीलगायों को मारने के मामले पर मेनका-जावड़ेकर आमने-सामने Read More

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बिल न चुकाने का आरोप

sonia-gandhi-angryकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केरल के तिरुअनंतपुरम में भुगतान न करने के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है।

अंग्रेजी वेबसाइट NEWS18 के अनुसार मुकदमा केरल के एक कांट्रेक्टर की ओर से दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कराने वाले मैसर्स हीथ कंस्ट्रक्‍शन के मैनेजिंग पार्टनर राजीव की ओर से बताया गया कि उन्हें केरल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के भवन निर्माण का ठेका दिया गया था। भवन बनकर तैयार भी हो गया, लेकिन इसमें आई लागत का भुगतान उन्हें नहीं किया गया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आपसी झगड़े के कारण कांट्रेक्टर का भुगतान अटक गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कहना है कि उनके पास पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चेनिनथाला द्वारा शुरू करवाए गए इस प्रोजेक्ट के भुगतान के ‌लिए पैसा ही नहीं है, ऐसे में भुगतान कैसे किया जाए।

कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीएम सुधीरन का कहना है कि न पार्टी के पास इसका भुगतान करने के लिए पैसा है न ही इस इंस्टीट्यूट की कोई जरूरत  है।

बता दें कि अक्टूबर 2005 में खुद सोनिया गांधी ने इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया था। कंपनी का भुगतान न होने की जानकारी उनके पास भी पहुंची थी जिस पर उन्होंने प्रदेश कमेटी को इसका भुगतान करने का निर्देश दिया था। लेकिन पार्टी ने इस मामले को बहुत हल्के में लिया और कांट्रेक्टर का भुगतान नहीं किया गया। जिसके बाद राजीव की ओर से मामले में सोनिया गांधी, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन रमेश चैनिनथाला, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और केरला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीएम सुधीरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होते ही पार्टी की ओर से आनन फानन में उनका पक्ष रखा गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यह मामला भवन का निर्माण करने वाली कंपनी और इंजीनियर के बीच विवाद का है। इंस्टीट्यूट का निर्माण प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की ओर से शोध को बढ़ावा देने के‌ लिए करवाया गया था। इस मामले से एआईसीसी का कोई लेना देना नहीं है। सूरजेवाला ने दावा किया कि 24 घंटे में यह मामला निपटा लिया जाएगा।

Source: Amar Ujala

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बिल न चुकाने का आरोप Read More

2 दिन बढ़ा इंतजार, 9 जून को केरल पहुंचेगा मानसून: मौसम विभाग

monsoon-580x395चेन्नई: आज भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि अनुकूल परिस्थितियों के बाद ‘बहुत हद तक संभव है’ कि दक्षिण पश्चिम मानसून 9 जून को केरल पहुंच जाएगा. इससे पहले मौसम विज्ञान ने कहा था कि मानसून 7 जून को केरल तट पर दस्तक देगा लेकिन आज भी मानसून केरल तट तक नहीं पहुंचा. मानसून में 3-4 दिन की देरी हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग इससे चिंतित नहीं है.
आईएमडी ने मध्य दिवस के अपने बुलेटिन में बताया है कि ‘‘क्रास इक्वेटोरियल प्रवाह के मजबूत होने और दक्षिणी अरब सागर के उपर पश्चिमी हवा के जोर पकड़ने और कर्नाटक केरल तट के पास कमजोर अपतटीय गर्त के विकसित होने के कारण बहुत हद तक संभव है कि 9 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून केरल पहुंच जाएगा.’ इस बीच, क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे तक समाप्त हुये पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश हुई है.
इसमें बताया गया है कि चेन्नई सहित राज्य के कई हिस्सों में बिजली और गरज के साथ ग्रीष्मकालीन बारिश हुयी है. सबसे ज्यादा बारिश सेमबरमबक्कम में 5 सेंटीमीटर और उसके बाद चेन्नई में 4 सेंटीमीटर दर्ज की गई है. मौसम कार्यालय ने अगले 48 घंटों में दक्षिण तमिलनाडु के कुछ स्थानों और राज्य के 1 या 2 जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें बताया गया है कि इस अवधि के दौरान चेन्नई में गरज के साथ बारिश हो सकती है.
दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 48 घंटे में केरल के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ , तेलंगाना व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश हो सकती है|

Source :- ABP News

2 दिन बढ़ा इंतजार, 9 जून को केरल पहुंचेगा मानसून: मौसम विभाग Read More

US ने तस्करी कर ले जाई गईं 10 करोड़ डॉलर की 200 दुर्लभ मूर्तियां भारत को लौटाईं, PM मोदी बोले- ‘शुक्रिया’

stolen-idols_650x400_41465274447वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के सबसे अहम पड़ाव अमेरिका पहुंचे। पीएम मोदी देर रात वॉशिंगटन पहुंचे। पीएम मोदी को यहां अनोखा और बेशकीमती तोहफा मिला। दरअसल, भारत से तस्करी कर ले जाई गईं दुर्लभ सांस्कृतिक कलाकृतियों को अमेरिका ने लौटा दिया। इन कलाकृतियों की कीमत लगभग 10 करोड़ डॉलर है।

पीएम ने जताया आभार
ब्लेयर हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान पीएम मोदी ने महान संपदा वापस करने के लिए अमेरिका सरकार और राष्ट्रपति बराक ओबामा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, कुछ लोगों के लिए इन कलाकृतियों की कीमत मुद्रा के रूप में हो सकती है लेकिन हमारे लिए यह इससे कहीं ज्यादा है। यह हमारी संस्कृति और विरासत का हिस्सा है। अमेरिका की ओर से लौटाई गई चीजों में धार्मिक मूर्तियां, कांसे और टैराकोटा की कलाकृतियां शामिल हैं। इनमें से कई कलाकृतियां तो 2000 साल पुरानी हैं। इन्हें भारत के सबसे संपन्न धार्मिक स्थलों से लूटा गया था।

इनमें एक मूर्ति संत माणिककविचावकर की है, जो चोल काल (850 ईसा पश्चात से 1250 ईसा पश्चात) के तमिल कवि थे। इस मूर्ति को चेन्नई के सिवान मंदिर से चुराया गया था। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर है। इसके अलावा लौटाई गई चीजों में भगवान गणेश की एक कांसे की मूर्ति भी है, जो 1000 साल पुरानी मालूम होती है।

विकास स्वरूप की ट्वीट के मुताबिक, अमेरिका की अटॉर्नी जनरल लोरेटा लिंच ने कहा, “हमने आज चोरी हुई 200 से ज्यादा सांस्कृति चीजें भारत को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की।”

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लोरेटा ई मिंच ने कहा कि भारत के शानदार इतिहास और खूबसूरत संस्कृति को बयां करने वाली ये कलाकृतियां अपने घर वापस जाने के सफर की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी और अमेरिकी लोगों की उम्मीद है कि इस सामान को स्वदेश लौटाया जाना भारत की संस्कृति के प्रति हमारे बेहद सम्मान का, इसकी जनता के प्रति हमारी गहरी सराहना और दोनों देशों के बीच के संबंधों के प्रति हमारी प्रशंसा का प्रतीक बनेगा।’’

वैश्विक समुदाय की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करना अहम काम
गृह सुरक्षा मंत्री जेह जॉनसन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे वैश्विक समुदाय की सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा करना अहम काम है और हम इस कीमती सामान के मूल देशों और असल मालिकों की पहचान करने और इन्हें लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ इनमें से अधिकतर सामान ऑपरेशन हिडन आइडल के दौरान बरामद किए गए थे। यह जांच वर्ष 2007 में शुरू हुई थी। इस मामले में आर्ट ऑफ द पास्ट गैलरी का मालिक सुभाष कपूर हिरासत में लिया गया था। उसपर भारत में मुकदमा चल रहा है।

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
2 साल में पीएम मोदी की यह चौथी अमेरिकी यात्रा है। अमेरिका पहुंचते ही एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर जमकर मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगे। एयरबेस पर मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से पीएम ने मुलाकात भी की।

कल्पना चावला सहित कोलंबिया स्पेस शटल हादसे में मृत अंतरिक्ष यात्रियों को दी श्रद्धांजलि
पीएम ने ऑर्लिंगटन नेशनल सिमेट्री गए और वहां Tomb of the Unknown Soldier और कोलंबिया स्पेस शटल हादसे में मृत अंतरिक्ष यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘बलिदान को सम्मान, वीरता को सलाम। पवित्र समारोह के बाद औपचारिक कार्यों का आरंभ हुआ।’

विकास स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘वीरता और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि।’ पीएम ने स्पेस शटल कोलंबिया मेमोरियल में चावला के पति एवं परिजन, नासा के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके पिता से भी मुलाकात की।


थिंक टैंक के प्रमुखों के साथ बैठक हुई, ओबामा के साथ डिनर आज

पीएम US थिंक टैंक के प्रमुखों के साथ एक बैठक में भी शामिल हुए। पीएम मोदी आज राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर करेंगे। साथ ही अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे। न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप में शामिल होने की संभावनाओं पर भी उनका जोर रहेगा। अमेरिका आने से पहले पीएम मोदी अफगानिस्तान, कतर और स्विट्जरलैंड का दौरा कर चुके हैं।

 Source :- NDTV
US ने तस्करी कर ले जाई गईं 10 करोड़ डॉलर की 200 दुर्लभ मूर्तियां भारत को लौटाईं, PM मोदी बोले- ‘शुक्रिया’ Read More

सीबीआई जांच की मांग : मथुरा हिंसा मामले में बीजेपी नेता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

mathura-clashes_650x400_51465024680नई दिल्ली: मथुरा में हुई ही हिंसा के मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनने से इनकार किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि वो इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आपकी याचिका में ये कहा गया है कि राज्य सरकार का कोई भी ऐसा एक्शन है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि ये मामला राज्य का विषय है, केंद्र सरकार अपनी ओर से सीबीआई जांच के आदेश नहीं दे सकती। कोर्ट ने पूछा कि क्या राज्य का कोई ऐसा काम है जिससे लोगों का भरोसा उठा हो ? साथ ही कहा कि क्या राज्य सरकार की जांच में कोई कमी हुई है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच की मांग कोई रुटीन मामला नहीं है और ना ही किसी भी याचिका पर सीबीआई जांच के आदेश दिए जा सकते हैं।

अब हाईकोर्ट जाएंगे याचिकाकर्ता
दरअसल बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने अपनी याचिका में कहा था कि रामवृक्ष यादव 2014 से पार्क में एक समानांतर सरकार चला रहा था। जिसमें उसकी खुद की सरकार और सेना थी। बिना सरकार के समर्थन के ऐसा संभव ही नहीं है। याचिका में मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा गया है कि रामवृक्ष यादव कई नेताओं और मंत्रियों के क़रीबी रहा है। हालांकि याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले ली। उनका कहना है कि वो सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट जा रहे हैं और बुधवार को इसकी अर्जी दाखिल करेंगे।

इधर राज्य सरकार ने मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश सिंह को हटा दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में कहा है कि मथुरा के नए डीएम निखिल शुक्ला और नए एसएसपी बबलू कुमार होंगे। मथुरा हिंसा के बाबत राज्य सरकार ने कहा है कि पुलिस जवाहर बाग में अवैध कब्जा जमाए लोगों को हटाने की कार्रवाई में खतरों का सही अंदाजा नहीं लगा पाई थी।

केंद्र सरकार लगा रही राज्य सरकार पर आरोप….
वैसे जवाहर बाग में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पिछले हफ्ते की पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई हिंसा को केंद्र सरकार सीधे राज्य सरकार की नाकामी बता रही है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस मामले में सीधे शिवपाल सिंह यादव से इस्तीफा मांग चुके हैं। जवाहर बाग की घटना को लेकर कई सवाल उठाए रहे हैं, जैसे क्या यह बस स्थानीय पुलिस के अंदाजे की चूक है या फिर उसे तैयारी से पहले ही कार्रवाई के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा इन अतिक्रमणकारियों के पास इतनी भारी मात्रा में असलाह-बारूद की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस समूह का नक्सिलयों के साथ संबंध की ओर इशारा किया गया है, तो विपक्षी दल इसमें राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला…
गौरतलब है कि मथुरा के जवाहरबाग में गुरुवार को हुई हिंसा में 24 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। इसमें दो पुलिस अधिकारी भी शहीद हो गए थे। इस कांड का मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव भी पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में मारा गया था। डीजीपी ने रविवार को ट्वीट कर उसकी मौत की पुष्टि की थी। इसके बाद अब उसके गांव वालों ने उसका शव लेने से इनकार  कर दिया है। इसके बाद मथुरा पुलिस ने रामवृक्ष यादव के साथ मारे गए 11 अन्य लोगों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

Source :- NDTV

सीबीआई जांच की मांग : मथुरा हिंसा मामले में बीजेपी नेता की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार Read More

चीन ने पहली बार माना- मुंबई हमले में था PAK का हाथ, लश्कर पर बनाई डॉक्युमेंट्री

auto-mumbai_14652952मुंबई. चीन ने पहली बार माना है कि मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ था। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के रोल को हाईलाइट करते हुए पिछले दिनों यहां के सरकारी चैनल CCTV9 पर बाकायदा एक डॉक्युमेंट्री में इसका जिक्र किया गया। बता दें कि 2008 में 26/11 हमलों के आरोपी लखवी और हाफिज सईद को पाकिस्तान के साथ चीन का भी सपोर्ट मिलता रहा है।

लखवी के खिलाफ यूएन में प्रपोजल का चीन ने किया था विरोध…
 – मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड लखवी की रिहाई के विरोध में पिछले साल भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था।
– पाकिस्तान के साथ इसका चीन ने भी विरोध किया था।
– चीन ने कहा था, ”लखवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।”
– लखवी के मुद्दे पर भारत की ओर से चर्चा की पेशकश पर पिछले साल चीन ने कहा था, ”भारत और चीन, दोनों आतंकवाद से पीड़ित देश हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों की राय एक जैसी है।”
– ”हम सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं। लेकिन अगर किसी खास मुद्दे की बात हो तो हमें चर्चा करनी होगी।”
– हालांकि, लखवी के बाद पठानकोट पर हमले के आरोपी अजहर मसूद मामले में भी चीन भारत के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा चुका है।

चीन ने क्यों पलटा रुख?
– चीन के इस फैसले को पॉलिसी चेंज के तौर पर देखा जा रहा है।
– हाल ही में भारत ने जब यूएन में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को आतंकियों की सूची में डालने की मांग की थी तो चीन ने अड़ंगा लगाया था।
– चीन ने इस प्रस्ताव पर रोक लगाई थी, जिसके बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी में उसे जमकर लताड़ लगी थी।
– वहीं, जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकियों की यूएन में अल कायदा सेक्शन कमेटी द्वारा लिस्टिंग में चीन ने पिछले साल सितंबर में आपत्ति जताई थी।
– इस आपत्ति की मियाद 9 जून को खत्म होने वाली है।
– इस लिहाज से CCTV9 की डॉक्युमेंट्री को अहम माना जा सकता है। ये तीन आतंकी हैं – हाफिज अब्दुल रहमान मक्की, तलहा सईद और हाफिद अब्दुल रऊफ।
source :- Dainik Bhaskar
चीन ने पहली बार माना- मुंबई हमले में था PAK का हाथ, लश्कर पर बनाई डॉक्युमेंट्री Read More